दिल्ली में शीतलहर ने 28 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीजन में पहली बार शीतलहर चली। इससे सुबह में ठिठुरन अधिक रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पहाड़ों की तरफ से आने वाली बर्फीली हवा के कारण दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से दिल्ली में बुधवार को इस सीजन में पहली बार शीतलहर चली। इससे सुबह में ठिठुरन अधिक रही। साथ ही सर्दी ने 28 वर्षो का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आज और कल चलेगी शीतलहर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। इस वजह से मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को कितना रहा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.
9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीतलहर होती है। इस वजह से बुधवार को सीजन की पहली शीतलहर रही। 28 वर्षों में पहली इतना कम पहुंचा तापमान वैसे तो पिछले वर्ष 15 दिसंबर को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस था और 15 दिसंबर 2020 में भी न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन दिसंबर के शुरुआती 11 दिनों में किसी दिन 28 वर्षों में पहली बार न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 11 दिसंबर 1996 को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस था। छह दिसंबर 1987 को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस था। तीन वर्षो में दिसंबर में पहली बार चली शीतलहर पिछले वर्ष 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद उस दिन शीतलहर नहीं थी। क्योंकि उस दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस ही कम था। पिछले वर्ष और वर्ष 2022 में दिसंबर में एक भी दिन शीतलहर नहीं चली थी। तीन वर्षों में पहली बार इस बार दिसंबर में शीतलहर चली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस की गई। आया नगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। इस वजह से आया नगर में ठंड ज्यादा रही। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से पीतमपुरा के आसपास के इलाके में शीतलहर का असर नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। साथ ही दस से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दिन में ठंडी हवा चलेगी। इस वजह से दिल्ली में अभी तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस वजह से सुबह में कंपकंपी बनी रहेगी।
Delhi Weather Delhi Cold Wave Delhi News Delhi Winter Delhi Cold Delhi Temperature Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेलंगाना: पुलिस मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने दो ग्रामीणों का किया कत्लतेलंगाना: पुलिस मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने दो ग्रामीणों का किया कत्ल
Read more »
Jharkhand Election Results: झारखंड में JMM ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, प्रचंड जीत का महानायक कौन?Jharkhand Election Results: JMM breaks 24-year-old record in Jharkhand who is hero of this victory, झारखंड में JMM ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, प्रचंड जीत का महानायक कौन?
Read more »
IND vs AUS: कोहली के रिकॉर्ड शतक पर एबी डिविलियर्स, माइकल वॉन, रवि शास्त्री समेत दिग्गज खिलाड़ियों के बयान से विश्व क्रिकेट में हलचलVirat Kohli Record 30th Test Centiury in Perth: पर्थ में विराट कोहली ने रिकॉर्ड टेस्ट शतक लगाकर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा था
Read more »
इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्डइंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Read more »
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बढ़ रहा सर्दी का असर, कोल्ड वेव को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, 11 और 12 दिसंबर को...Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर तेजी से बढ़ता दिख रहा है. मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.
Read more »
दिल्ली में ठंड का 14 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगले दो दिन के लिए IMD ने जारी किया अलर्टदिल्ली में बुधवार को ठंड का 14 साल का रिकार्ड टूट गया. दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 14 वर्षों में पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Read more »
