संघीय जांच एजेंसी एफबीआई निदेशक काश पटेल, रूढ़िवादी टिप्पणीकार चार्ली किर्क की हत्या की जांच को लेकर घिर गए हैं। इस हफ्ते कांग्रेस उनसे पूछताछ करने वाली है। शुरुआती चरण में हुई गलतियों ने
संघीय जांच एजेंसी एफबीआई निदेशक काश पटेल , रूढ़िवादी टिप्पणीकार चार्ली किर्क की हत्या की जांच को लेकर घिर गए हैं। इस हफ्ते कांग्रेस उनसे पूछताछ करने वाली है। शुरुआती चरण में हुई गलतियों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिनमें सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट भी शामिल है, जिसमें दावा किया गया था कि हत्याकांड के 'संदिग्ध' को गिरफ्तार कर लिया गया है। अल जजीरा के अनुसार, पटेल मंगलवार और बुधवार को सीनेट और हाउस की न्यायिक समितियों के सामने पेश होंगे। उनसे न केवल किर्क मामले की जांच को लेकर सवाल पूछे जाएंगे, बल्कि यह भी जांचा जाएगा कि क्या वह एक ऐसी एजेंसी को स्थिर कर पा रहे हैं, जो उनकी नियुक्ति के बाद से राजनीतिक टकराव और आंतरिक उथल-पुथल से जूझ रही है। ट्रंप ने कथित हत्यारे को पकड़ने के लिए की थी पटेल की तारीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को पटेल की तारीफ की और कहा कि एफबीआई ने किर्क के कथित हत्यारे टायलर रॉबिन्सन की पहचान और गिरफ्तारी बेहद तेजी से की। हालांकि, रूढ़ीवादी हलकों से इसकी आलोचना भी हो रही है। कुछ नेताओं ने सवाल उठाया है कि क्या पटेल शीर्ष कानून प्रवर्तन एजेंसी, जो 13,000 एजेंटों समेत 38,000 कर्मचारियों की देखरेख करती है, को चलाने के लिए योग्य हैं। ये भी पढ़ें: London Protests: 'लोगों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार', ब्रिटिश PM ने पुलिस पर हमले और नस्लवाद की भी निंदा की क्या पटेल एफबीआई चलाने के लिए सही व्यक्ति हैं रूढ़ीवादी थिंक टैंक मैनहट्टन इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता किस्टोफर एफ रूफो ने एक्स पर पोस्ट किए बयान में कहा, 'रिपब्लिकन के लिए यह आकलन करने का समय आ गया है कि क्या काश पटेल एफबीआई चलाने के लिए सही व्यक्ति हैं।' उन्होंने आगे कहा, पिछले कुछ दिनों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और यह साफ नहीं है कि उनके पास वह अनुभव है भी या नहीं, जिसकी जरूरत हिंसक आंदोलनों की जांच और रोकथाम के लिए होती है। एफबीआई की स्थिति चिंताजनक: एरिक रूढ़ीवादी टिप्पणीकार एरिक एरिकसन ने भी एक्स पर अपनी राय रखी और कहा, ' एफबीआई की स्थिति चिंताजनक है।' इससे पहले, द गार्जियन ने बताया था कि किर्क की हत्या पर पटेल की 'भद्दी प्रतिक्रिया' के लिए दक्षिणपंथी समूहों ने उनका मजाक उड़ाया था। हत्या के कुछ घंटों बाद, पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया था, 'चार्ली किर्क की जान लेने वाली भयावह गोलीबारी का संदिग्ध अब हिरासत में है।' लेकिन यह दावा झूठा निकला और बाद में सुधार करना पड़ा। डिक डर्बिन ने पटेल की गलती को अमैच्योर आवर बताया सीनेट के अल्पसंख्यक सचेतक डिक डर्बिन, जो रिपब्लिकन हैं, ने पटेल की गलती को 'अमैच्योर आवर' बताया और उनकी पेशेवर क्षमता पर सवाल उठाए। अल जजीरा के अनुसार, जैसे-जैसे संदिग्ध की तलाश आगे बढ़ी, पटेल ने एफबीआई अधिकारियों पर नाराजगी जताई कि उन्हें समय पर जानकारी नहीं दी जा रही, यहां तक कि संदिग्ध की फोटो भी देर से भेजी गई। ये भी पढ़ें: Charlie Kirk: चार्ली किर्क की हत्या की जांच तेज, यूटा गर्वनर बोले- हिरासत में सहयोग नहीं कर रहा हत्यारा किर्क की हत्या के दिन एफबीआई के तीन अधिकारियों ने पटेल पर किया मुकदमा चार्ली किर्क की हत्या वाले दिन ही पटेल पर एक और दबाव आ गया। एफबीआई के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने उन पर मुकदमा दायर किया। उनका कहना है कि अगस्त में उन्हें नौकरी से इसलिए निकाला गया, क्योंकि उन्होंने ट्रंप प्रशासन की कुछ मांगों का विरोध किया था। इनमें ब्रायन ड्रिस्कॉल भी शामिल हैं, जिनका दावा है कि उन्हें 6 जनवरी, 2021 के कैपिटल दंगे की जांच के दौरान आदेश न मानने पर हटाया गया। पटेल पर ट्रंप की राजनीतिक शिकायतों को आगे बढ़ाने का भी आरोप पटेल पर यह आरोप भी है कि वह अवैध आव्रजन और सड़कों पर अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हैं और ट्रंप की राजनीतिक शिकायतों को रूस की जांच पूरी होने के बाद भी आगे बढ़ा रहे हैं। एफबीआई के पूर्व शीर्ष कांग्रेस मामलों के अधिकारी ग्रेगरी ब्राउनर ने कहा, 'क्योंकि सीनेट के कुछ सदस्य पहले से ही संदेह में हैं, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पटेल इन निगरानी सुनवाइयों में अच्छा प्रदर्शन करें।' एफबीआई ने पटेल की आगामी कांग्रेस गवाही पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।.
संघीय जांच एजेंसी एफबीआई निदेशक काश पटेल, रूढ़िवादी टिप्पणीकार चार्ली किर्क की हत्या की जांच को लेकर घिर गए हैं। इस हफ्ते कांग्रेस उनसे पूछताछ करने वाली है। शुरुआती चरण में हुई गलतियों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिनमें सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट भी शामिल है, जिसमें दावा किया गया था कि हत्याकांड के 'संदिग्ध' को गिरफ्तार कर लिया गया है। अल जजीरा के अनुसार, पटेल मंगलवार और बुधवार को सीनेट और हाउस की न्यायिक समितियों के सामने पेश होंगे। उनसे न केवल किर्क मामले की जांच को लेकर सवाल पूछे जाएंगे, बल्कि यह भी जांचा जाएगा कि क्या वह एक ऐसी एजेंसी को स्थिर कर पा रहे हैं, जो उनकी नियुक्ति के बाद से राजनीतिक टकराव और आंतरिक उथल-पुथल से जूझ रही है। ट्रंप ने कथित हत्यारे को पकड़ने के लिए की थी पटेल की तारीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को पटेल की तारीफ की और कहा कि एफबीआई ने किर्क के कथित हत्यारे टायलर रॉबिन्सन की पहचान और गिरफ्तारी बेहद तेजी से की। हालांकि, रूढ़ीवादी हलकों से इसकी आलोचना भी हो रही है। कुछ नेताओं ने सवाल उठाया है कि क्या पटेल शीर्ष कानून प्रवर्तन एजेंसी, जो 13,000 एजेंटों समेत 38,000 कर्मचारियों की देखरेख करती है, को चलाने के लिए योग्य हैं। ये भी पढ़ें: London Protests: 'लोगों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार', ब्रिटिश PM ने पुलिस पर हमले और नस्लवाद की भी निंदा की क्या पटेल एफबीआई चलाने के लिए सही व्यक्ति हैं रूढ़ीवादी थिंक टैंक मैनहट्टन इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता किस्टोफर एफ रूफो ने एक्स पर पोस्ट किए बयान में कहा, 'रिपब्लिकन के लिए यह आकलन करने का समय आ गया है कि क्या काश पटेल एफबीआई चलाने के लिए सही व्यक्ति हैं।' उन्होंने आगे कहा, पिछले कुछ दिनों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और यह साफ नहीं है कि उनके पास वह अनुभव है भी या नहीं, जिसकी जरूरत हिंसक आंदोलनों की जांच और रोकथाम के लिए होती है। एफबीआई की स्थिति चिंताजनक: एरिक रूढ़ीवादी टिप्पणीकार एरिक एरिकसन ने भी एक्स पर अपनी राय रखी और कहा, 'एफबीआई की स्थिति चिंताजनक है।' इससे पहले, द गार्जियन ने बताया था कि किर्क की हत्या पर पटेल की 'भद्दी प्रतिक्रिया' के लिए दक्षिणपंथी समूहों ने उनका मजाक उड़ाया था। हत्या के कुछ घंटों बाद, पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया था, 'चार्ली किर्क की जान लेने वाली भयावह गोलीबारी का संदिग्ध अब हिरासत में है।' लेकिन यह दावा झूठा निकला और बाद में सुधार करना पड़ा। डिक डर्बिन ने पटेल की गलती को अमैच्योर आवर बताया सीनेट के अल्पसंख्यक सचेतक डिक डर्बिन, जो रिपब्लिकन हैं, ने पटेल की गलती को 'अमैच्योर आवर' बताया और उनकी पेशेवर क्षमता पर सवाल उठाए। अल जजीरा के अनुसार, जैसे-जैसे संदिग्ध की तलाश आगे बढ़ी, पटेल ने एफबीआई अधिकारियों पर नाराजगी जताई कि उन्हें समय पर जानकारी नहीं दी जा रही, यहां तक कि संदिग्ध की फोटो भी देर से भेजी गई। ये भी पढ़ें: Charlie Kirk: चार्ली किर्क की हत्या की जांच तेज, यूटा गर्वनर बोले- हिरासत में सहयोग नहीं कर रहा हत्यारा किर्क की हत्या के दिन एफबीआई के तीन अधिकारियों ने पटेल पर किया मुकदमा चार्ली किर्क की हत्या वाले दिन ही पटेल पर एक और दबाव आ गया। एफबीआई के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने उन पर मुकदमा दायर किया। उनका कहना है कि अगस्त में उन्हें नौकरी से इसलिए निकाला गया, क्योंकि उन्होंने ट्रंप प्रशासन की कुछ मांगों का विरोध किया था। इनमें ब्रायन ड्रिस्कॉल भी शामिल हैं, जिनका दावा है कि उन्हें 6 जनवरी, 2021 के कैपिटल दंगे की जांच के दौरान आदेश न मानने पर हटाया गया। पटेल पर ट्रंप की राजनीतिक शिकायतों को आगे बढ़ाने का भी आरोप पटेल पर यह आरोप भी है कि वह अवैध आव्रजन और सड़कों पर अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हैं और ट्रंप की राजनीतिक शिकायतों को रूस की जांच पूरी होने के बाद भी आगे बढ़ा रहे हैं। एफबीआई के पूर्व शीर्ष कांग्रेस मामलों के अधिकारी ग्रेगरी ब्राउनर ने कहा, 'क्योंकि सीनेट के कुछ सदस्य पहले से ही संदेह में हैं, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पटेल इन निगरानी सुनवाइयों में अच्छा प्रदर्शन करें।' एफबीआई ने पटेल की आगामी कांग्रेस गवाही पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
Fbi Kash Patel Congress World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News चार्ली किर्क मामला एफबीआई काश पटेल कांग्रेस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಮದುವೆಯಾದ 2 ವರ್ಷಕ್ಕೆ ಡಿವೋರ್ಸ್ ಹಾದಿಯಲ್ಲಿ ಸ್ಯಾಂಡಲ್ವುಡ್ನ ಖ್ಯಾತ ನಟಿ... ವರದಕ್ಷಿಣೆ ಕೇಸ್ನಲ್ಲಿ ಬಂಧನ!? ಗೆಳತಿಯ ಪತಿಯನ್ನೇ ಪಟಾಯಿಸಿ ಮದುವೆಯಾಗಿದ್ದಾಕೆ...Hansika Motwani dowry case: ನಟಿ ಹನ್ಸಿಕಾ ಮೋಟ್ವಾನಿ ವಿರುದ್ಧ ವರದಕ್ಷಿಣೆ ದೂರು: ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ ಬಂಧನ ಸಾಧ್ಯತೆ
Read more »
Charlie Kirk: कौन है चार्ली किर्क का हत्यारा टाइलर रॉबिंसन? दोस्त को किए गए मैसेज से पकड़ा गया आरोपीअमेरिका के रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के संदिग्ध हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान टाइलर रॉबिंसन के रूप में हुई है। आरोपी यूटा का निवासी है। माना जा
Read more »
Charlie Kirk Death: রুমমেটকে করা মেসেজই ধরিয়ে দিল কার্কের খুনিকে! ইউটার এক সাধারণ তরুণ-ই ট্রাম্প ঘনিষ্ঠের হত্যাকারী...Messages To Roommate Led To Charlie Kirk Shooter Tyler Robinsons Arrest
Read more »
Charlie Kirk: US की सियासत में दक्षिणपंथ का उभरता चेहरा थे जेम्स चार्ल्स किर्क, राष्ट्रपति ट्रंप तक सीधी पहुंचअमेरिका में चार्ली किर्क की छवि युवा नेता की रही। व्हाइट हाइस तक किर्क की सीधी पहुंच थी। उनकी एक आवाज पर हजारों-लाखों युवाओं की भीड़ जुट जाती थी। हिंसा के खिलाफ बोलते हुए उन्हें
Read more »
Charlie kirk Murder: एफबीआइ निदेशक काश पटेल पर उठे सवाल, कांग्रेस के सामने होगी पेशीचार्ली कर्क की हत्याकांड के बाद एफबीआइ निदेशक काश पटेल का हड़बड़ी में उठाया कदम उनको भारी पड़ सकता है। मंगलवार और बुधवार को उनको कांग्रेस के सामने निगरानी सुनवाई के लिए पेश होना है जहां उनसे कड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। इस घटनाक्रम से एफबीआइ की साख को चोट पहुंची। कई मौकों पर ये भी सामने आया कि एफबीआइ अधिकारियों के साथ उनका तालमेल सही नहीं...
Read more »
Charlie Kirk: चार्ली किर्क की हत्या की जांच तेज, यूटा गर्वनर बोले- हिरासत में सहयोग नहीं कर रहा हत्याराट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या की जांच तेज हो गई है। यूटा के गर्वनर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि जांचकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के पीछे के मकसद पर चर्चा करने को
Read more »
