Chana Farming Tips: चने की खेती शुरू करने के लिए नवंबर-दिसबंर का समय सबसे उपयुक्त होता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार ने एक खास बीज सुझाया है. साथ ही खेती के लिए वैज्ञानिक तरीका भी बताया है. जिससे किसान अच्छा मुनाफा निकाल सकते हैं. पढ़ें रिपोर्ट...
सर्दियों का मौसम चने की खेती के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. यह रबी सीजन की प्रमुख दलहन फसल है, जो कम पानी और साधारण देखभाल में भी अच्छी पैदावार देती है. नवंबर-दिसंबर में इसकी बुवाई की जाती है. लेकिन अगेती चने की खेती किसानों के लिए अधिक फायदेमंद होती है.
इसमें किसान सीधा कच्चा चना बेच पाते हैं. इस विषय पर हजारीबाग के आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि चने की खेती न केवल किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित होता है, बल्कि यह मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाता है क्योंकि इसकी जड़ें नाइट्रोजन फिक्सेशन करती हैं. ऐसा मैं किसान बंधु अगेती चने की खेती लगाकर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकते है. उन्होंने आगे बताया कि चने की खेती के लिए दोमट या हल्की काली मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है. मिट्टी का pH मान 6 से 7 के बीच हो तो फसल तेजी से बढ़ती है. खेत में जल निकासी का भी अच्छा इंतजाम होना चाहिए, क्योंकि अधिक नमी चने की जड़ों को सड़ा सकती है. खेत की तैयारी करते समय दो से तीन जुताई करके और अंतिम जुताई के समय प्रति एकड़ 8 से 10 टन गोबर खाद डालना लाभदायक होता है. उन्होंने आगे बताया कि अगेती चने की बुवाई के लिए नवंबर का पहला पखवाड़ा सबसे उपयुक्त होता है. बीज बोने से पहले राइजोबियम कल्चर या फफूंदनाशक से उपचारित करना जरूरी है, जिससे रोगों से सुरक्षा मिलती है और पौधों की वृद्धि बेहतर होती है. बीज की मात्रा प्रति एकड़ 30 से 35 किलो रखी जाती है, जिसे 30 सेमी की दूरी पर कतारों में बोया जाता है. डॉ अरविंद आगे बताते है कि चने की खेती अधिक पानी नहीं मांगता. पहली सिंचाई बुवाई के 25 से 30 दिन बाद और दूसरी सिंचाई फूल आने के समय करनी चाहिए. इस दौरान यह ध्यान देना है पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए, वरना पौधे गल सकते हैं. अत्यधिक सिंचाई से फसल में कीट और फफूंदी का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने आगे बताया कि खरपतवार नियंत्रण भी फसल की सफलता में अहम भूमिका निभाता है. बुवाई के 25 से 30 दिन बाद पहली निराई-गुड़ाई करनी चाहिए. खेत को साफ-सुथरा रखने से न केवल पौधे तेजी से बढ़ते हैं बल्कि रोगों का खतरा भी घटता है. उन्होंने आगे बताया कि चने की फसल में सामान्यत: फली छेदक कीट और फफूंदी का प्रकोप देखने को मिलता है. इसके नियंत्रण के लिए नीम तेल या जैविक कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए. फसल पर रासायनिक दवाओं का अत्यधिक प्रयोग करने से उत्पादन की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है. किसान बंधु अगेती चने को हरे हरे बेच सकते है .
Chana Farming Chickpea Cultivation चने की खेती Chickpea Farming Early Chickpea Cultivation Rabi Crop Soil Fertility Nitrogen Fixation Chickpea Yield
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Beetroot Farming Tips: सर्दियों का हेल्थ सीक्रेट...नवंबर से शुरू करें चुकंदर की खेती, मिलेगा गजब का रिजल्टBeetroot Farming Tips: नवंबर से घर पर चुकंदर की खेती शुरू करने का सही समय है. थोड़ी सी जगह और धूप में आप आसानी से पौष्टिक और लाल-लाल चुकंदर उगा सकते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देता है और खून बढ़ाने में मदद करता है. जैविक खाद और नियमित सिंचाई से फसल बेहतर मिलती है.
Read more »
Beetroot Farming Tips: सर्दियों का हेल्थ सीक्रेट...नवंबर से शुरू करें चुकंदर की खेती, मिलेगा गजब का रिजल्टBeetroot Farming Tips: नवंबर से घर पर चुकंदर की खेती शुरू करने का सही समय है. थोड़ी सी जगह और धूप में आप आसानी से पौष्टिक और लाल-लाल चुकंदर उगा सकते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देता है और खून बढ़ाने में मदद करता है. जैविक खाद और नियमित सिंचाई से फसल बेहतर मिलती है.
Read more »
Tomato Farming: नवंबर में लगा दें टमाटर की ये वैरायटी, खेतों में उगेगा लाल सोना, एक्सपर्ट से समझें सबAgri Tips: अक्टूबर-नवंबर टमाटर की खेती का अच्छा समय माना जाता है. ऐसे में खास वैैरायटी लगाकर किसान मालामाल हो सकते हैं. (रिपोर्ट: रामकुमार)
Read more »
Farming Tips: फसलों का दुश्मन है ये सफेद किट, खेती में कराता भारी नुकसान, ₹1 के शैंपू से ऐसे पाएं राहतFarming Tips: खेती में सफेद रंग के एक किट का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. इसे फसलों का जानी दुश्मन कहा जाता है. इसकी वजह से किसानों को खेती में भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस खबर में हम आपको इससे राहत पाने का बेहद आसान उपाय बताने जा रहे हैं.
Read more »
Red Okra farming Tips: ठंड में लाल भिंडी की करें खेती, छप्परफाड़ होगी कमाई, जानें सीक्रेटखेती अब परंपरा नहीं, बल्कि कारोबार बन चुकी है. छोटे किसान भी नई तकनीक और वैज्ञानिक फसलों के जरिए लाखों की कमाई कर रहे हैं. ठंड के मौसम में लाल भिंडी (Red Okra) ऐसी ही फसल है, जो सेहत के साथ आमदनी का नया रास्ता खोल रही है.
Read more »
Green Leaf Farming : मालामाल करेगी ठंड सीजन में इस हरे पत्ते की खेती, एक्सपर्ट से समझें बुआई-कटाई का पूरा ग...Dhaniya Ki Kheti: धनिया का इस्तेमाल मसालों के तौर पर किया जाता है. इसके पाउडर से लेकर हरे धनिया की डिमांड साल भर बनी रहती है. वैसे तो धनिए की खेती साल भर हो सकती है लेकिन सबसे अनुकूल मौसम ठंड का है. ऐसे में आप ठंड के मौसम में धनिया लगाकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »
