दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री और विवादों में रहे संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री और विवादों में रहे संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया। पंचकूला में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में संदीप अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सीएम ने पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। सीएम के पटका पहनाने की फोटो वायरल होने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में संदीप वाल्मीकि के विवादों से जुड़ी पुरानी खबरें शेयर होने लगीं। इसकी भनक मिलते ही भाजपा व सीएम हाउस में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर बाद पार्टी ने संदीप को पार्टी से बाहर निकाल दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने भाजपा ज्वाइन की थी, मगर उन्होंने अपनी पृष्ठभूमि छिपाई थी। तथ्य सामने आते ही भाजपा ने संदीप को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया। पार्टी ने कहा कि संदीप से भविष्य में पार्टी से किसी भी रूप से कोई संबद्ध नहीं रहेगा। संदीप शनिवार शाम करीब आठ बजे पार्टी के पंचकूला स्थित कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए थे और करीब 11 बजे उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। संदीप मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं। राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में लगे थे आरोप : संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप के गिरफ्तार होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री और विवादों में रहे संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया। पंचकूला में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में संदीप अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सीएम ने पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। सीएम के पटका पहनाने की फोटो वायरल होने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में संदीप वाल्मीकि के विवादों से जुड़ी पुरानी खबरें शेयर होने लगीं। इसकी भनक मिलते ही भाजपा व सीएम हाउस में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर बाद पार्टी ने संदीप को पार्टी से बाहर निकाल दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने भाजपा ज्वाइन की थी, मगर उन्होंने अपनी पृष्ठभूमि छिपाई थी। तथ्य सामने आते ही भाजपा ने संदीप को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया। पार्टी ने कहा कि संदीप से भविष्य में पार्टी से किसी भी रूप से कोई संबद्ध नहीं रहेगा। संदीप शनिवार शाम करीब आठ बजे पार्टी के पंचकूला स्थित कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए थे और करीब 11 बजे उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। संदीप मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं। राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में लगे थे आरोप : संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप के गिरफ्तार होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।
Sandeep Valmiki Bjp Chandigarh News In Hindi Latest Chandigarh News In Hindi Chandigarh Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के पीछे एक SUV जिम्मेदार, चालक गिरफ्तार, जानें पूरा मामलादिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद तीन स्टूडेंट्स की मौत का मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.
Read more »
हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बने चबूतरे पर चला बुलडोजर, मचा सियासी घमासान, शिवपाल यादव ने उठाया मुद्दा,...Harishankar Tiwari News: गोरखपुर के बढ़हलगंज स्थित ग्राम टांडा में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बने चबूतरे पर बुलडोजर एक्शन के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है.
Read more »
Delhi Coaching Case: तिहाड़ जेल से बाहर आया SUV ड्राइवर मनुज कथूरिया, जानें क्यों हुई थी गिरफ्तारीDelhi Coaching Case: दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया एसयूवी ड्राइवर मनुज कथूरिया शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गया.
Read more »
असम के पूर्व विधायक अशोक सरमा ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में होंगे शामिलअसम के पूर्व विधायक अशोक सरमा ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में होंगे शामिल
Read more »
AAP मंत्री गोपाल राय बोले, मटियाला विधान सभा के गांवों में 42 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे हैं विकास कार्यदिल्ली के पर्यावरण एवं विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा, दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार ने मटियाला विधान सभा में लोगों के बीच किया पौधा वितरण.
Read more »
मनीष सिसोदिया का ग्रैंड वेलकम: जेल के बाहर उमड़ा समर्थकों का हुजूम, केजरीवाल के माता-पिता के छूए पैर; Photosदिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आखिरकार 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए। तिहाड़ के बाहर आप पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Read more »
