Chandigarh Chunav Result 2024: चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों का प्रभाव रहा है. 1967 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के चंद गोयल जीते थे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर ने कांग्रेस के सांसद पवन कुमार बंसल को हराया था. पवन कुमार बंसल इस सीट से चार बार चुनाव जीत चुके थे, जिसमें से तीन बार वे लगातार जीते हैं.
चंडीगढ़. चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है और पंजाब और हरियाणा की राजधानी है. यह संसदीय क्षेत्र 1952 में पहले लोकसभा चुनाव के दौरान स्थापित नहीं हुआ था. यह 1967 में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बन गया. इस क्षेत्र में मोहाली, पंचकूला और जीरकपुर शामिल हैं.
चंडीगढ़ नाम का अर्थ है चंडी किला. शहर में चंडी का मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतीक है. इसे सिटी ब्यूटीफुल के नाम से भी जाना जाता है. इस बार बीजेपी के उम्मीदवार संजय टंडन का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी के साथ है. चंडीगढ़ शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है. इसलिए इसे सिटी ब्यूटीफुल के नाम से भी जाना जाता है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी यह एक प्रमुख शहर है. चंडीगढ़ दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है. पंजाब और हरियाणा की विधानसभाओं और सचिवालयों के अलावा चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के हाईकोर्ट भी हैं. इतिहास और विरासत से समृद्ध चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है. चंडीगढ़ शहर की योजना फ्रांसीसी आधुनिकतावादी वास्तुकार ली कोर्बुसिएर ने बनाई थी. इस शहर में पियरे जेनेरेट, मैथ्यू नोविकोव और अल्बर्ट मेयर द्वारा किए गए उल्लेखनीय वास्तुशिल्प के काम भी देखने को मिलते हैं. चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों का प्रभाव रहा है. 1967 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के चंद गोयल जीते थे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर ने कांग्रेस के सांसद पवन कुमार बंसल को हराया था. पवन कुमार बंसल इस सीट से चार बार चुनाव जीत चुके थे, जिसमें से तीन बार वे लगातार जीते हैं. बंसल से पहले बीजेपी के सतपाल जैन ने लगातार जीत हासिल की थी. साल 2019 में क्या रहे थे नतीजे? भारतीय जनता पार्टी से किरण खेर ने कांग्रेस के पवन बंसल, बहुजन समाज पार्टी के प्रवीण कुमार, चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के अविनाश सिंह शर्मा, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के गुरमेल सिंह, हिंदुस्तान शक्ति सेना के जगदीश कुमार निदान, ऑल इंडिया अपना दल के ज्योति, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के नवाज अली और सर्वजन सेवा पार्टी के भूपिंदर कौर हराया था. किरण खेर ने एक बार फिर कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल को 46,970 वोटों से हराया था. किरण खेर को 2,31,188 वोट मिले थे, जबकि पवन बंसल को 1,84,218 वोट मिले. वहीं आप के हरमोहन धवन को मात्र 13,781 वोट मिले. चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 70.62 प्रतिशत मतदान हुआ था. साल 2014 में क्या रहे थे नतीजे? भारतीय जनता पार्टी की किरण अनुपम खेर पहली बार इस सीट से सांसद बनी. उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को हराया. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर को 191,362 वोट मिले थे, जो कुल वोटों का 31 प्रतिशत था. किरण खेर से पहले पवन कुमार बंसल इस सीट से कांग्रेस के सांसद थे. उन्होंने लगातार तीन बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी. बंसल से पहले बीजेपी के सतपाल जैन ने लगातार दो बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी.
Chandigarh Lok Sabha Election Result 2024 Sanjay Tandon Manish Tiwari Chandigarh Chunav Result 2024 Chandigarh Election Result 2024 चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 चंडीगढ़ चुनाव रिजल्ट चंडीगढ़ चुनाव 2024 विजेता संजय टंडन मनीष तिवारी Chandighar Se Kon Jita चंडीगढ़ से कौन जीता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dhubri Lok Sabha Chunav 2024: आजादी के बाद से आज तक नहीं बना कोई हिंदू सांसद Assam AIUDF lok sabha candidates list 2024: धुबरी में इस बार बदरुद्दीन अजमल के सामने कड़ी चुनौती है। क्या बीजेपी और कांग्रेस अजमल को रोक पाएंगे?
Read more »
Lok Sabha Elections 2024: Chandigarh के मुक़ाबले में बाकी दल करेंगे कमाल?Congress, BJP ने बदले उम्मीदवार, जनता किसपर जताएगी भरोसा? Chandigarh में BJP के संजय टंडन और कांग्रेस के मनीष तीवारी के बीच है मुकाबला.
Read more »
Lok Sabha Chunav Result 2024: ऐसा हुआ तो टॉस से चुना जाएगा आपका सांसद, लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले जान लें यह नियमLok Sabha Chunav Result 2024: क्या आपने सोचा है कि अगर दो या तीन उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलते हैं तो आपका अगला सांसद कौन होगा?
Read more »
Vidisha Lok Sabha Chunav Result: BJP के गढ़ विदिशा सीट पर टिकी सबकी निगाहें, जानें किसके बीच है रोचक मुकाबलाVidisha Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की विदिशा सीट पर BJP के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा के बीच मुकाबला है.
Read more »
Maharajganj Chunav Result 2024 LIVE: महाराजगंज का 'महाराजा' कौन, क्या फिर खिलेगा 'पंकज का कमल'?Maharajganj Chunav Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट काफी चर्चित सीट है. पिछले चुनाव वर्ष 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी ने 3,40,424 वोटों से जीत हासिल की थी. अब देखना यह है कि क्या वह इस बार भी जीत हासिल कर पाते हैं.
Read more »
Chhattisgarh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के चुनाव परिणाम, यहां जानें पल-पल की अपडेट्सChhattisgarh Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE, ECI CG Election/Chunav Results 2024, छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 Live on eci.gov.in, results.eci.gov.in:
Read more »
