Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों से सजी दिल्ली, गिरजाघर रोशनी से जगमगाए, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Christmas Day News

Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों से सजी दिल्ली, गिरजाघर रोशनी से जगमगाए, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Christmas Eveक्रिसमस 2025
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही है। जीपीओ, लोधी रोड, साकेत, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के चर्चों को खास तौर पर सजाया गया

दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही है। जीपीओ, लोधी रोड, साकेत, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के चर्चों को खास तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट, क्रिसमस ट्री, सितारे और झिलमिलाते बल्ब पूरे इलाकों को उत्सव के रंग में रंग रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। जीपीओ चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनमें दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से आए पर्यटक भी शामिल हैं। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, लोधी रोड स्थित चर्च में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परिवार के साथ पहुंचे लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते नजर आए। क्रिसमस को लेकर चर्चों के बाहर छोटे-छोटे बाजार भी सज गए हैं। यहां सांता क्लॉज की टोपी, क्रिसमस ट्री, सितारे, मोमबत्तियां और सजावट का अन्य सामान खरीदा जा रहा है। बच्चे खास तौर पर सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। कई चर्चों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां उन्हें उपहार भी बांटे गए। दिल्ली में क्रिसमस अब सिर्फ ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं रह गया है। बड़ी संख्या में हिंदू, सिख और मुस्लिम परिवार भी चर्च पहुंचकर इस पर्व की खुशियों में शामिल हो रहे हैं। ईसाई समुदाय से जुड़े एके पॉल ने बताया कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए वे हर साल इस दिन चर्च आते हैं। वहीं, लोगों ने बताया कि क्रिसमस दिल्ली में नहीं देश और दुनिया में भी मनाया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चर्चों के आसपास पुलिस बल तैनात है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। क्रिसमस से एक दिन पहले दिल्ली का माहौल रोशनी, प्रार्थना और खुशियों से सराबोर नजर आ रहा है। क्रिसमस थीम पर सजा वर्ल्डमार्क एयरोसिटी क्रिसमस को लेकर दिल्लीवालों में खासा उत्साह है। ऐसे में जगह-जगह हुए खास आयोजनों से राजधानी गुलजार है। वहीं, इस बार क्रिसमस में दिल्लीवासियों को राजधानी में ही लंदन के फेस्टिव अंदाज का अनुभव मिल रहा है। दिल्ली स्थित डेस्टिनेशन वर्ल्डमार्क एयरोसिटी में ‘अ वेरी लंदन क्रिसमस’ थीम के तहत खास सजावट और अनुभव आधारित आयोजनों की शुरुआत हुई है। लंदन जैसी वाइब देने के लिए वर्ल्डमार्क एयरोसिटी को पिकाडिली सर्कस से प्रेरित 25 फीट ऊंचे इंस्टॉलेशन, 16 फीट लंबी प्रतिष्ठित लंदन डबल-डेकर बस, विक्टोरियन शैली की सजावट, पारंपरिक टेलीफोन बॉक्स, नटक्रैकर और जगमगाती फेयरी लाइट्स से सजाया गया है। पूरा परिसर क्रिसमस के दौरान लंदन की सड़कों जैसा अहसास दे रहा है, जहां लोग खूब तस्वीरें लेते नजर आएं।.

दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही है। जीपीओ, लोधी रोड, साकेत, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के चर्चों को खास तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट, क्रिसमस ट्री, सितारे और झिलमिलाते बल्ब पूरे इलाकों को उत्सव के रंग में रंग रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। जीपीओ चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनमें दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से आए पर्यटक भी शामिल हैं। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, लोधी रोड स्थित चर्च में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परिवार के साथ पहुंचे लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते नजर आए। क्रिसमस को लेकर चर्चों के बाहर छोटे-छोटे बाजार भी सज गए हैं। यहां सांता क्लॉज की टोपी, क्रिसमस ट्री, सितारे, मोमबत्तियां और सजावट का अन्य सामान खरीदा जा रहा है। बच्चे खास तौर पर सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। कई चर्चों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां उन्हें उपहार भी बांटे गए। दिल्ली में क्रिसमस अब सिर्फ ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं रह गया है। बड़ी संख्या में हिंदू, सिख और मुस्लिम परिवार भी चर्च पहुंचकर इस पर्व की खुशियों में शामिल हो रहे हैं। ईसाई समुदाय से जुड़े एके पॉल ने बताया कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए वे हर साल इस दिन चर्च आते हैं। वहीं, लोगों ने बताया कि क्रिसमस दिल्ली में नहीं देश और दुनिया में भी मनाया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चर्चों के आसपास पुलिस बल तैनात है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। क्रिसमस से एक दिन पहले दिल्ली का माहौल रोशनी, प्रार्थना और खुशियों से सराबोर नजर आ रहा है। क्रिसमस थीम पर सजा वर्ल्डमार्क एयरोसिटी क्रिसमस को लेकर दिल्लीवालों में खासा उत्साह है। ऐसे में जगह-जगह हुए खास आयोजनों से राजधानी गुलजार है। वहीं, इस बार क्रिसमस में दिल्लीवासियों को राजधानी में ही लंदन के फेस्टिव अंदाज का अनुभव मिल रहा है। दिल्ली स्थित डेस्टिनेशन वर्ल्डमार्क एयरोसिटी में ‘अ वेरी लंदन क्रिसमस’ थीम के तहत खास सजावट और अनुभव आधारित आयोजनों की शुरुआत हुई है। लंदन जैसी वाइब देने के लिए वर्ल्डमार्क एयरोसिटी को पिकाडिली सर्कस से प्रेरित 25 फीट ऊंचे इंस्टॉलेशन, 16 फीट लंबी प्रतिष्ठित लंदन डबल-डेकर बस, विक्टोरियन शैली की सजावट, पारंपरिक टेलीफोन बॉक्स, नटक्रैकर और जगमगाती फेयरी लाइट्स से सजाया गया है। पूरा परिसर क्रिसमस के दौरान लंदन की सड़कों जैसा अहसास दे रहा है, जहां लोग खूब तस्वीरें लेते नजर आएं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Christmas Eve क्रिसमस 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Christmas 2025: करीना कपूर से लेकर जान्हवी तक, बॉलीवुड सितारों का क्रिसमस सेलिब्रेशन हुआ शुरूChristmas 2025: करीना कपूर से लेकर जान्हवी तक, बॉलीवुड सितारों का क्रिसमस सेलिब्रेशन हुआ शुरूमनोरंजन | बॉलीवुड: Christmas 2025: बॉलीवुड सेलेब्स ने क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में जानते हैं, करीना कपूर से लेकर जान्हवी तक कौन कैसे क्रिसमस मना रहा है.
Read more »

Christmas 2025: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा महा क्लैश, बॉलीवुड और साउथ की होगी जंगChristmas 2025: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा महा क्लैश, बॉलीवुड और साउथ की होगी जंगChristmas Releases: हर बार की तरह इस बार भी क्रिसमस का फेस्टिवल एंटरटेनमेंट के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। आने वाले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में कई मोस्ट अवेटेड मूवीज को रिलीज किया जाएगा। आइए उनकी लिस्ट के बारे में जानते हैं-
Read more »

Christmas 2025: 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानें कारणChristmas 2025: 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानें कारणChristmas 2025: क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है. ईसा मसीह के जन्म की कथा कितनी सही है? आइए विस्तार से जानते हैं Christmas का इतिहास. लाइफ़स्टाइल
Read more »

Christmas 2025 Special Recipe : क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए घर पर बनाएं खास कुलकुल रेसिपी...! यहां जानें स्टे...Christmas 2025 Special Recipe : क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए घर पर बनाएं खास कुलकुल रेसिपी...! यहां जानें स्टे...Christmas 2025 Special Recipe : 25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस खास मौके पर कई तरह की मिठाइयाँ और केक बनाए जाते हैं, लेकिन जब नमकीन चीज़ों की बात आती है, तो आप कुलकुल के अनोखे स्वाद से सबका दिल जीत सकते हैं. आप इस त्योहार के मौके पर कुलकुल को एक खास रेसिपी के तौर पर बना सकते हैं.
Read more »

Christmas 2025: 25 दिसंबर, आखिर इसी तारीख को क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?Christmas 2025: 25 दिसंबर, आखिर इसी तारीख को क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?क्रिसमस त्योहार की लोकप्रियता केवल क्रिश्चन लोगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में इस पर्व पर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन को शांति और मानवता के संदेश के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, कि हर साल 25 दिसंबर को ही क्रिसमस क्यों मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे...
Read more »

Christmas 2025: 'द स्काई इज पिंक' से 'शानदार' तक, फिल्में जिनमें दिखीं क्रिसमस की झलक, इन ओटीटी पर देखेंChristmas 2025: 'द स्काई इज पिंक' से 'शानदार' तक, फिल्में जिनमें दिखीं क्रिसमस की झलक, इन ओटीटी पर देखेंमनोरंजन | बॉलीवुड: Christmas 2025: क्रिसमस 2025 पर अगर आप भी घर बैठे फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें क्रिसमस की झलक देखने को मिलेगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:40:58