Chhattisgarh: Bomb disposal squad destroyed 25kg IED Bijapur police released video, 25Kg का IED मिलने से हड़कंप, बम डिस्पोडल स्क्वाड ने किया नष्ट | छत्तीसगढ़ राज्य
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आया है. यहां उसूर से तीन किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास 25 किलोग्राम वजनी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बम मिलने से हड़कंप मच गया. बताया गया है कि इस आईडी बम को माओवादियों की ओर से लगाया गया था.
IED बम लगाए जाने की सूचना मिलते ही बीजापुर पुलिस एक्शन में आ गई. इसके बाद पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड टीम ने मिलकर बम को ढूंढने में ताकत झोंक दी. जरूर पढ़ें: Sonbhadra Road Rage Shooting: खड़े पिकअप ट्रक से टकराई कार, फिर चलीं अंधाधुंध गोलियां BDS टीन ने नष्ट किया बम पुलिस और बीडीएस टीम ने मिलकर उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग और उसूर के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षा बलों ने आईडी बम को खोज निकाला. माओवादियों ने इसे सड़क के बीचों-बीच प्लास्टिक कंटेनर में रखा था. इसके बाद, बम डिस्पोजल स्क्वाड ने आईईडी को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद बम स्क्वाड ने निर्जन इलाके में आईईडी को लेकर जाकर नष्ट कर दिया. तब जाकर पुलिस और बम स्क्वाड ने राहत की सांस ली. जरूर पढ़ें: Budget 2025: महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, बिहार पर बरसीं सौगातें तो संजय राउत ने सरकार को घेरा, कही ये बात पुलिस ने जारी किया वीडियो बीजापुर पुलिस ने आईईडी को नष्ट किए जाने का एक वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बम डिस्पोजल स्क्वाड ने कैसे आईईडी को नष्ट किया. जरूर पढ़ें: US-China Tariff Dispute: अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ चीन ने जताया कड़ा विरोध, WTO में दायर करेगा मामला यहां देखें- IED नष्ट किए जाने का वीडियो #WATCH छत्तीसगढ़: उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25 किलो के IED को BDS टीम ने खोजकर नष्ट कर दिया। सड़क के बीचों-बीच प्लास्टिक के कंटेनर में रखा गया IED: बीजापुर पुलिस pic.twitter.com/w0YHOZSYcY — ANI_HindiNews February 2, 2025 वीडियो की शुरुआत एक जंगली इलाके से होती है, जहां दूर-दूर तक कोई नहीं है. जमीन दफन किए गए आईईडी में तेज धमाका होता है. आग की लपटों के बीच चारों ओर धूल और धुएं का गुबार छा गया. ये विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर धरती कांप गई. यह पूरा नजारा सुरक्षा बलों की ओर से लगाए गए कैमरे में कैद हो गया. जरूर पढ़ें: UP News: एक्टर आलोक नाथ-श्रेयस तलपड़े समेत 7 लोगों पर FIR, करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी का लगा आरोप
Chhattisgarh-News Police Chhattisgarh News In Hindi Bijapur IED Bomb Chhattisgarh News Today State News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उन्नाव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कियाउन्नाव पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिहार और उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने 50 लाख रुपये की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है।
Read more »
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में हार, गौतम गंभीर की कोचिंग में पहली हारभारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से हार का सामना किया। गौतम गंभीर के कोचिंग में टीम ने कई नई हार का सामना किया है।
Read more »
पूर्णिया से कुंभ मेले को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तारउत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फर्जी नाम से प्रयागराज के कुंभ मेले को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
Read more »
हल्द्वानी में अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़हल्द्वानी में पुलिस ने नैनीताल बार के बेसमेंट से अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 27 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Read more »
Maha Kumbh 2025 में बम धमकी देकर फंसाने वाले आरोपी छात्र से पुलिस ने की घंटों पूछताछबिहार के एक छात्र ने महाकुंभ मेला में बम धमाके की धमकी देकर अपने साथी को फंसाने का प्रयास किया। आरोपी छात्र से पुलिस ने घंटों पूछताछ की।
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र का दूसरा हिस्साअनुराग ठाकुर ने दिल्ली संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी किया, जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। दिल्ली में कांग्रेस को मिलेगी खोई ताकत?
Read more »
