इसी टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रगनानंद ने कार्लसन को मात दी थी और इतिहास रचा था। ये प्रगनानंद की क्लासिकल मैच में कार्लसन पर पहली जीत थी। हालांकि कार्लसन ने अब उस हार का बदला ले लिया है। प्रगनानंद की कोशिश अब अगले दौर में बेहतर खेल दिखाने की होगी। कार्लसन भी नंबर की पोजिशन पर कायम हैं तो वहीं प्रगनानंद तीसरे नंबर पर...
पीटीआई, स्टावेंगरर : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने चल रहे नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में आर्मागेडोन पर विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन से हार गए। इस जीत से कार्लसन प्रतियोगिता में अपनी एकल बढ़त को और मजबूत करते हुए 14.
5 अंक तक पहुंच चुके हैं. हिकारू नकामुरा 13.5 अंक के साथ दूसरे और प्रगनानंद 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। फ्रांस के फिरोजा अलिरेजा ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा के विरुद्ध क्लासिकल मैच में शानदार बचाव किया और उसने आर्मागेडोन में नाकामुरा को हराया। यह भी पढ़ें-Kuldeep Yadav ने पंत और इस दिग्गज को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय, T20 WC 2024 में धमाल मचाने को तैयार हैं ‘चाइनामैन’ विश्व चैंपियन की हार वहीं वर्तमान विश्व चैंपियन डिग लिरेन भी अंतत: आर्मागेडन टाईब्रेकर में फैबियानो कारूआना से हार गए। महिला वर्ग में चीन की विश्व चैंपियन जू वेंजुन ने यूक्रेन की पिया क्रैमलिग के विरुद्ध क्लासिकल मैच जीतकर अपनी एकल बढ़त को पुन: प्राप्त किया जबकि लेईटिगजी ने भारत की कोनेरू हंपी को हराकर अपनी पहली क्लासिकल जीत प्राप्त की। इससे पहले सातवें दौर के बाद आगे रहीं यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रगानंदा की बहन आर वैशाली से आर्मागेडोन में समय पर हार गईं। राउंड-रोबिन प्रारूप में दो दौर शेष हैं। वेनजुंग 14.5 अंकों के साथ शीर्ष पर, मुजिचुक 13 अंकों के साथ दूसरे और वैशाली 11.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। लिया बदला इसी टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रगनानंद ने कार्लसन को मात दी थी और इतिहास रचा था। ये प्रगनानंद की क्लासिकल मैच में कार्लसन पर पहली जीत थी। हालांकि कार्लसन ने अब उस हार का बदला ले लिया है। प्रगनानंद की कोशिश अब अगले दौर में बेहतर खेल दिखाने की होगी। यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ ने बीच कांफ्रेंस में कहा कुछ ऐसा कि खुद पर करने लगे नाज़, हेड कोच के एक शब्द ने माहौल जमा दिया
Norway Chess Tournament Chess News R Praggnanandhaa News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: देवीपाटन में गाढ़ी हुई विरासत की सियासत, चारों संसदीय सीटों पर सियासी घरानों की पीढ़ियों ने ठोंकी तालदेवीपाटन मंडल की चारों संसदीय सीटों पर विरासत की सियासत का रंग गाढ़ा हो गया है। सियासी घरानों की पीढ़ियों के दांव से राजनीतिक माहौल भी बदला- बदला नजर आ रहा है।
Read more »
गोयनका ने कोच जस्टिन लैंगर की भी लगाई जमकर क्लास, एक और वीडियो हुआ वायरलSRH vs LSG: लखनऊ की हार की चर्चा कम भी नहीं हुई थी कि अब एक और वायरल हुए वीडियो ने तूल पकड़ लिया है
Read more »
Norway Chess: आर प्रग्गनानंद ने वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर रचा इतिहासNorway Chess: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रग्गनानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर इतिहास रच दिया है। क्लासिकल चेस में अपनी पहली जीत के साथ ही प्रग्गनानंद ने नॉर्वे शतरंज में 5.
Read more »
R Praggnanandhaa Chess: प्रगनानंद ने मैग्नस कार्लसन को खर दिया हैरान, क्लासिकल मैच में मात दे रचा इतिहासइस प्रारूप में कार्लसन और प्रगनानंद के बीच पिछली तीन बाजियां ड्रॉ रही थीं। इस जीत के साथ ही प्रगनानंद ने तीन दौर के बाद 5.
Read more »
Chess: R Praggnanandhaa को मिली हार, चौथे स्थान पर खिसके, लेकिन बहन ने कर दिया कमालआर प्रगनानंद ने हाल ही में मैग्नस कार्लसन को मात दी थी और ये उनकी दिग्गज शतरंज खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल मुकाबले में पहली जीत थी। इस जीत से उन्होंने इतिहास रच दिया था लेकिन अगले दिन आर प्रगनानंद को हार का सामना करना पड़ा। उनकी बहन वैशाली हालांकि अपना मुकाबला जीतने में सफल रहीं। आर प्रगनानंद अब चौथे स्थान पर आ गए...
Read more »
Chess: R Praggnanandhaa को मिली हार, बहन ने भी गंवाई बढ़त, जानिए नार्वे टूर्नामेंट में क्या है भारतीयों का हालअमेरिका के फाबियानो कारुआना ने हमवतन हिकारू नाकामुरा को हराकर छह खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड रॉबिन आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में कार्लसन को बढ़त हासिल करने में मदद पहुंचाई। प्रगनानंद को क्लासिकल मैच में फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा के विरुद्ध थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन वह इसके बाद आर्मगेडन टाईब्रेकर में हार गए। प्रज्ञानंदा इस टूर्नामेंट में...
Read more »
