पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम टी20 दमदार वापसी करते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. बाबर आजम ने सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के मामले में विराट कोहली को अब पीछे छोड़ दिया है.
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने कमाल कर दिया. पहले दो मैच में फ्लॉप रहने के बाद बाबर ने तीसरे टी20 में दमदार वापसी की और 47 गेंद में 68 रनों की पारी खेली.
टी20 क्रिकेट में बाबर ने ये 37वां अर्धशतक लगाया था. इसके साथ ही बाबर ने टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. दरअसल बाबर आजम अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 38 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई है. इस तरह उनके नाम इस फॉर्मेट में 39 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज है, लेकिन बाबर आजम ने टी20 में 37 फिफ्टी लगाने के साथ 3 सेंचुरी भी लगाई है. ऐसे में अब बाबर के नाम टी20 में 40 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. ये भी पढ़ें-टी20 में सुपर फ्लॉप हो रहे हैं शुभमन गिल, पिछले 12 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं, टेंशन में गौतम गंभीर! बाबर ने रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ा सिर्फ विराट कोहली ही नहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बाबर आजम ने रोहित शर्मा के भी एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का कारनामा किया है. बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में रनों के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. बाबर आजम के 131 मैचों में 4302 रन हो गए हैं. वहीं इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा के नाम 159 मैचों में 4231 रन दर्ज है. इस तरह बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है. ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी फैंस लगाए जसप्रीत बुमराह को लेकर अपमानजनक नारे, साहिबजादा फरहान ने दिया ऐसा रिएक्शन पाकिस्तान ने 2-1 से जीता सीरीज वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की बात करें तो पाकिस्तान ने इसे 2-1 से अपने नाम किया. सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था, लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर की. वहीं तीसरे और निर्णायक मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया. तीसरे मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 139 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 6 गेंद रहते ही 140 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
Babar Azam Record News Babar Azam Break Virat Kohli Record Babar Azam And Virat Kohli Virat Record In T20I Record बाबर आजम का टी20 में रिकॉर्ड बाबर आजम ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड बाबर आजम बनाम विराट कोहली विराट कोहली का टी20 रिकॉर्ड पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टूट गया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फ्लॉप बाबर आजम ने टी20 में टेस्ट जैसी पारी खेलकर भी रच दिया इतिहासBabar Azam Creates History: बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में 4234 रन बनाकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं. बाबर ने 130 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की.
Read more »
रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, बाबर आजम चुपके से बन गए नंबर 1, इस मामले में रचा इतिहासBabar Azam Broke Rohit Sharma World Record: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया है.
Read more »
Babar Azam: बाबर आजम ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रच दिया नया इतिहासBabar Azam: बाबर आजम (Babar Azam) से पहले टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम दर्ज था. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
Babar Azam: 11 रन बनाकर भी बाबर आजम ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली को पीछे छोड़ इस मामले में नंबर-1 बनेपाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने शुक्रवार रात लाहौर में
Read more »
PAK vs SA: शाहीन अफरीदी चमके, Babar Azam की फॉर्म में वापसी... पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को रौंदकर 2-1 से जीती T20I सीरीजPAK vs SA 3rd T20I: पाकिस्तान ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। बाबर आजम ने 47 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान को 140 रन का लक्ष्य हासिल करने में अहम योगदान दिया, जो 13 पारियों के बाद उनका पहला टी20आई अर्धशतक था। शाहीन अफरीदी ने भी 3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 139/9 पर रोकने में...
Read more »
Babar Azam Records: पहले रोहित, अब तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, बाबर आजम ने कर डाला एक और बड़ा कमालBabar Azam Records: पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम टी20 में रिकॉर्ड की बारिश कर रहे हैं. लगभग एक साल बाद टी20 टीम में आने के बाद उन्होंने पहले रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा. अब विराट कोहली को भी एक खास मामले में पछाड़ दिया है.
Read more »
