जब कोई फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा लौटती है, तो उसके चलने के चांसेस बहुत ही कम होते हैं। ऐसा ही कुछ बाहुबली द एपिक के साथ भी हुआ है। 5 दिनों के बाद अचानक ही छठे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी डाउन हुआ है। मूवी के खाते में बुधवार को कितने करोड़ आए, नीचे पढ़ें...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इस सवाल को मन में लेकर इस बार ऑडियंस को उलटे पांव अपने घर नहीं लौटना पड़ा। इस बार निर्देशक एस एस राजामौली ने इस बार को सुनिश्चित किया कि ऑडियंस को इस सवाल का जवाब पहली बार में ही मिल जाए। उनकी फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' वर्ल्डवाइड एक बार फिर से रिलीज हुई। मूवी को बाहुबली के 10 साल पूरे होने की खुशी में रीएडिट करने रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले मूवी का एडवांस बुकिंग में रिस्पांस काफी अच्छा था। बाहुबली: द एपिक जब 31 अक्टूबर को थिएटर में आई तो मूवी को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला। हालांकि, 5 दिनों तक धुआंधार बिजनेस करने वाली इस फिल्म की कमाई छठे इन घट गई है। छठे दिन बस इतना कमा पाई बाहुबली: द एपिक बाहुबली: द एपिक की टक्कर बीते महीने परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' के साथ हुई थी। प्रभास और अनुष्का शेट्टी स्टारर इस मूवी को टोटल 5 भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया गया था। फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.
50 करोड़ के साथ हुई थी। अभी भी फिल्म करोड़ों में कमा रही है, लेकिन इसका कलेक्शन मंगलवार के मुकाबले कम हुआ है। यह भी पढ़ें- Bahubali The Epic Collection: कांतारा तो गयो! बाहुबली ने रिलीज से पहले ही विदेशों में जमाई धाक, जमकर छापे नोट सैकनलिक डॉट कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को जहां 1.95 करोड़ का बिजनेस किया था, तो बुधवार को फिल्म के खाते में अभी तक सिर्फ 1.13 करोड़ ही आए हैं। मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन अब तक 29.28 करोड़ तक का हुआ है। वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा छूने वाली है बाहुबली: द एपिक इंडिया में प्रभास स्टारर एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म सिर्फ तेलुगु में अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू चल चुका है। दुनियाभर में इस मूवी ने अभी तक 45 करोड़ कमा लिए हैं और अगर फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही तो जल्द 50 करोड़ भी कमा लेगी। ओवरसीज मार्किट में बाहुबली द एपिक ने 11.75 करोड़ की कमाई की है, जो न्यू रिलीज फिल्मों के लिए भी वाकई मुश्किल है। इस फिल्म में प्रभास जहां अपना महेंद्र और अम्नेंद्र और वीरेन्द्र का ट्रिपल रोल निभाते दिखे, तो वहीं राजा भाल्लाल्देव बनकर राणा ने एक बार फिर से धमाल मचाया। यह भी पढ़ें- Friday Releases: इस शुक्रवार मचेगा धमाल, थिएटर और OTT पर इन 7 सीरीज-फिल्मों का होगा राज
Prabhas Box Office Collection S.S. Rajamouli Baahubali The Epic Re-Release Collection Prabhas Triple Role In Baahubali Worldwide Earnings Baahubali The Epic Baahubali 10 Year Anniversary Movie
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP समेत 11 राज्यों में SIR आज से, BLO आएंगे घर-घर, जानिए गणना फार्म में क्या-क्या जानकारी भरनी होगीचुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश में 22 साल बाद SIR हो रहा है। BLO जो गणना फॉर्म लेकर आएंगे, उसमें वोटर का नाम, इलेक्टर फोटो आईडेंटिटी कार्ड (EPIC) नंबर, भाग संख्या, क्रम संख्या एवं विधानसभा का नाम एवं राज्य का विवरण और फोटो पहले से होगा।
Read more »
Vishwas Kumar Ramesh: প্রত্যেকটা দিন মৃত্যুযন্ত্রণা, প্রতিদিন অল্প অল্প করে মরে যাচ্ছি... অসহ্য যন্ত্রণায় আমদাবাদ বিমান দুর্ঘটনার মিরাক্যল সারভাইভার...Air India Crash: Every Day Is Painful, dying everyday, Lone Ahmedabad Plane Crash Survivor Vishwas Kumar Ramesh After Miracle Escape
Read more »
Don’t Know RBI’s 15th-Day Rule? Your CIBIL Score Might Crash — Learn How To Keep It 750+The Reserve Bank of India (RBI) has introduced a new credit-reporting rule that affects how often your CIBIL score gets updated. Under this, banks and lenders must report your credit activity twice a month — around the 15th and the last day. This means even a small delay in payment or overspending can show up almost instantly in your credit report.
Read more »
Happy B'Day Virat Kohli: यूं ही किंग नहीं कहते हैं! विराट कोहली की ये 5 ऐतिहासिक पारी, जिनके आगे सिर झुकाती...Virat Kohli Birth Day: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली 36 साल के हो गए हैं. मौजूदा समय में विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. हालांकि, अब वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनकी पांच ऐतिहासिक पारियों के बारे में.
Read more »
Bihar Election Day: सभी बूथों पर तैनात रहेंगी दो-दो महिला वालंटियर, वोटर को मिलेंगी ये सुविधाएंबांका में बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने हर मतदान केंद्र पर दो वालंटियर तैनात करने का फैसला किया है। ये वालंटियर मतदान प्रक्रिया में सहयोग करेंगे, जिनमें महिला मतदाताओं की पहचान, कतार प्रबंधन और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता शामिल है। मोबाइल फोन जमा करने की व्यवस्था भी वालंटियरों द्वारा संभाली जाएगी, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से...
Read more »
Thamma Box Office Day 16: बॉक्स ऑफिस पर 'थामा' की दहशत बरकरार, बुधवार को बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी फिल्मआयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' का कलेक्शन घटने की जगह हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को मूवी की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी थी, लेकिन अब मंगलवार के बाद बुधवार को भी इसकी गड्डी का टेल खत्म नहीं हुआ और मूवी अब एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़...
Read more »
