Banka News: बांका में चार दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीखनपुर पंचायत के डटबाटी गांव में दो मिट्टी के घर ध्वस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने नाला निर्माण और मुआवजे की मांग की है। पंचायत मुखिया ने जल्द ही नाला निर्माण का आश्वासन दिया...
बांका: बिहार के बांका ज़िले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश ने मिट्टी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे कई घर ढह गए हैं। भीखनपुर पंचायत के डटबाटी गांव में मो मिनाज और बीबी रहीसा के मिट्टी के घर बारिश के कारण ढह गए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से मो.
मिनाज का मिट्टी का घर और बीबी रहीसा के घर की दीवार गिर गई। इस घटना के बाद दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।घरों में घुसा नाले का पानीगांव वालों का कहना है कि गांव में नाला निर्माण न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे गांव में गंदगी और बदबू फैल रही है। गांव के लोग गंदगी और बदबू के बीच रहने को मजबूर हैं। नाले का गंदा पानी घरों में घुस रहा है जिससे मिट्टी के घर ढहने लगे हैं। ग्रामीणों को बीमारियों का डर सता रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अब तक नाला निर्माण नहीं हुआ है। गांव के बीचोंबीच कच्चा नाला बना हुआ है। पानी निकासी की सुविधा नहीं होने से नाले का पानी गांव में ही जमा रहता है। इससे हर वक्त बदबू आती रहती है। घरों के नजदीक नाले का पानी बहते रहने से यह गंदा एवं बदबूदार पानी घरों में चला जाता है। इस वजह से मिट्टी के घर ढहने लगे हैं। नाले के गंदे पानी की वजह से गांव में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भय बना रहता है।ग्रामीणों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में नाला निर्माण कराया जाए तथा जिनके घर गिर गए हैं उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जाए तथा फिलहाल उचित मुआवजा दिया जाए।“गांव में अब तक नाला निर्माण नहीं हुआ है। गांव के बीचोंबीच कच्चा नाला बना हुआ है, पानी निकासी की सुविधा नहीं होने से नाले का पानी गांव में ही जमा रह जाता है। जिससे हर वक्त बदबू आती रहती है। गांव के लोग गंदगी एवं बदबू के बीच रहने को मजबुर हैं। घरों के नजदीक नाले का पानी बहते रहने से यह गंदा एवं बदबूदार पानी घरों में चला जाता है। इस वजह से मिट्टी के घर ढहने लगे हैं। नाले के गंदे पानी की वजह से गांव में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भय बना रहता है।” Mumbai heavy rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, स्कूल कॉलेज बंद, IMD का रेड अलर्ट ग्रामीणों ने कहा इस मामले में पंचायत की मुखिया वंदना कुमारी ने कहा कि डटबाटी गांव में नाले की समस्या काफी पुरानी है, वह इस समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहीं हैं। जल्द ही गांव में नाला का निर्माण कर पानी निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
बांका में बारिश बांका में घर की दीवार गिरी बिहार में बारिश बिहार समाचार Banka News Rain In Banka House Wall Collapsed In Banka Rain In Bihar Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिलीपींस में हाईवे से नीचे गिरी कार, छह लोगों की मौत और दो घायलफिलीपींस में हाईवे से नीचे गिरी कार, छह लोगों की मौत और दो घायल
Read more »
हरदा में जोखिम भरा सफर; बैरिकेडिंग के बावजूद भी नहीं रुक रहे लोगHarda Video: मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से लोगों को तमाम परेशानियां उठानी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मैनपुरी में बारिश से भरभरा कर गिरी दीवार, दो लोगों की दबकर मौतमैनपुरी में लगातार बारिश का कहर बना हुआ है. इस बारिश कि वजह से कच्ची दीवार ढह गई जिसने एक बहुत बड़े हादसे को अंजाम दिया है. अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के जैदपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां भारी बारिश के चलते भरभरा कर मकान गिर गया. जालौन में भी भारी बारिश व तेज हवा के कारण कच्चा मकान गिर गया.
Read more »
Uttarakhand Weather: बारिश से आफत...मलबा आने से 324 सड़कें बंद, गढ़वाल में बीच रास्ते में फंसे रहे 72 यात्रीपहाड़ से लेकर मैदान तक बीते दो दिनों से रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश के कारण जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
Read more »
बलरामपुर में दिखा बारिश का असर; उफान पर कनहर नदी, देखें वीडियोChhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से लोगों को तमाम परेशानियों Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Sitapur News: बारिश से मकान की कच्ची दीवार गिरी, दो की मौत, तीन महिलाएं घायलयूपी के विभिन्न जिलों में रुक-रुक बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। इस बीच, सीतापुर में सोमवार को मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में तो दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए।
Read more »
