Bank Holidays in May 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची (Bank Holidays List) के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में एक साथ लागू नहीं होंगी.
नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगले महीने यानी मई 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप मई के लिए छोड़े गए कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.
इस लिस्ट के मुताबिक मई 2024 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. मई 2024 में बैंकों की कुल 12 दिन की छुट्टियों में 4 छुट्टी रविवार के हैं. बता दें कि पूरे देश में 12 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी. वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. मई 2024 में Bank Holidays आइए जानते हैं कि मई 2024 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें. 5 मई: रविवार 8 मई: रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती 10 मई: बसव जयंती/अक्षय तृतीया 11 मई: दूसरा शनिवार 12 मई: रविवार 16 मई: राज्य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक बंद रहेंगे. 19 मई: रविवार 20 मई: लोकसभा आम चुनाव 2024, बेलापुर और मुंबई के सभी बैंक बंद रहेंगे. 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा 25 मई: चौथा शनिवार 26 मई: रविवार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ram Navami Bank Holiday 2024: राम नवमी के दिन इन राज्यों में सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी कामRam Navami Bank Holiday 2024 17th April: राम नवमी के दिन किन-किन राज्यों में रहेगी बैंकों में सरकारी छुट्टी? देखें पूरी लिस्ट...
Read more »
Ram Navami पर कहां बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्टRam Navami Bank holiday: कल राम नवमी है, लेकिन कई लोगों बैंक छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन है. क्योंकि राम नवमी में सभी राज्यों के बैंक बंद नहीं रहेंगे. इसलिए आपको बता दें कि बुधवार को कहां-कहां बैंक छुट्टी रहने वाली है.
Read more »
गर्मी की छुट्टियों में आसानी से मिलेगा टिकट, रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्टभारतीय रेलवे गर्मी की छुट्टियों में टिकट आसानी से उपलब्ध कराएगा। गर्मी की खास ट्रेनों की पूरी सूची देखें।
Read more »
Bank Holidays: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें जरूरी कामBank Holidays: मई का माह लगभग जाने को है, ऐसे में सभी का ये जानना जरूरी हो जाता है कि मई में बैंक छुट्टियां कितने दिन रहने वाली हैं.
Read more »
