Bank Data Breach: 38 भारतीय बैंकों का डेटा लीक होने की आशंका, दावा-लेनदेन के लाखों रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गए उजागर

Data Breach News

Bank Data Breach: 38 भारतीय बैंकों का डेटा लीक होने की आशंका, दावा-लेनदेन के लाखों रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गए उजागर
BankIndiaIndian Bank
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

भारत से जुड़ा एक बड़ा डेटा इंटरनेट पर लीक होने की खबर है। जानकारों के अनुसार भारतीय बैंकों के लाखों बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड इंटरनेट पर उजागर हो गए। यह डेटा एक असुरक्षित अमेजन S3 क्लाउड सर्वर से

भारत से जुड़ा एक बड़ा डेटा इंटरनेट पर लीक होने की खबर है। जानकारों के अनुसार भारतीय बैंक ों के लाखों बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड इंटरनेट पर उजागर हो गए। यह डेटा एक असुरक्षित अमेजन S3 क्लाउड सर्वर से लीक हुआ। लीक डेटा में खाताधारकों के नाम, बैंक अकाउंट नंबर, ट्रांजैक्शन राशि और संपर्क जानकारी जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं। साइबर सुरक्षा कंपनी अपगॉर्ड ने यह दावा किया है। कैसे हुआ खुलासा? साइबर सुरक्षा कंपनी अपगॉर्ड ने अगस्त के अंत में इस डेटा लीक का पता लगाया। उनके रिसर्चर्स को अमेजन-होस्टेड स्टोरेज सर्वर पर लगभग 2 लाख 73 हजार पीडीएफ फाइलें मिलीं। रिसर्चर्स के अनुसार लीक डेटा में भारतीय ग्राहकों के बैंक ट्रांसफर रिकॉर्ड शामिल थे। इन फाइलों में से ज्यादातर NACH से जुड़ी थीं। एनएसीएच एक केंद्रीकृत सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल बैंक बड़े पैमाने पर होने वाले सैलरी ट्रांसफर, लोन रीपेमेंट और बिजली-पानी के बिल जैसे नियमित भुगतानों के लिए करते हैं। किन बैंक ों का डेटा लीक हुआ? अपगॉर्ड के अनुसार, यह डेटा कम से कम 38 बैंक ों और वित्तीय संस्थानों से जुड़ा थे। सबसे ज्यादा दस्तावेजों में ए फाइनेंस का नाम आया। भारतीय स्टेट बैंक का नाम भी कई दस्तावेजों में मौजूद था। एनपीसीआई ने कहा- हमारे सिस्टम सुरक्षित, कोई डेटा लीक नहीं हुआ इस लीक की जानकारी ए फाइनेंस, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और अन्य संबंधित संस्थानों को दी गई थी। लेकिन शुरुआती सितंबर तक यह डेटा इंटरनेट पर खुला रहा और रोजाना नई फाइलें भी जुड़ती रहीं। इसके बाद CERT-In को सूचित किया गया और सर्वर को सुरक्षित किया गया। हालांकि, अब तक किसी भी संस्था ने इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार किया है। एनपीसीआई ने कहा है कि उनका सिस्टम सुरक्षित है और कोई डेटा लीक नहीं हुआ। ए फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। डेटा सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने एक बार फिर भारत में डेटा सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राहकों का निजी डेटा कब और कैसे सुरक्षित होगा, इसका अभी कोई ठोस जवाब नहीं दिख रहा।.

भारत से जुड़ा एक बड़ा डेटा इंटरनेट पर लीक होने की खबर है। जानकारों के अनुसार भारतीय बैंकों के लाखों बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड इंटरनेट पर उजागर हो गए। यह डेटा एक असुरक्षित अमेजन S3 क्लाउड सर्वर से लीक हुआ। लीक डेटा में खाताधारकों के नाम, बैंक अकाउंट नंबर, ट्रांजैक्शन राशि और संपर्क जानकारी जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं। साइबर सुरक्षा कंपनी अपगॉर्ड ने यह दावा किया है। कैसे हुआ खुलासा? साइबर सुरक्षा कंपनी अपगॉर्ड ने अगस्त के अंत में इस डेटा लीक का पता लगाया। उनके रिसर्चर्स को अमेजन-होस्टेड स्टोरेज सर्वर पर लगभग 2 लाख 73 हजार पीडीएफ फाइलें मिलीं। रिसर्चर्स के अनुसार लीक डेटा में भारतीय ग्राहकों के बैंक ट्रांसफर रिकॉर्ड शामिल थे। इन फाइलों में से ज्यादातर NACH से जुड़ी थीं। एनएसीएच एक केंद्रीकृत सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल बैंक बड़े पैमाने पर होने वाले सैलरी ट्रांसफर, लोन रीपेमेंट और बिजली-पानी के बिल जैसे नियमित भुगतानों के लिए करते हैं। किन बैंकों का डेटा लीक हुआ? अपगॉर्ड के अनुसार, यह डेटा कम से कम 38 बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जुड़ा थे। सबसे ज्यादा दस्तावेजों में ए फाइनेंस का नाम आया। भारतीय स्टेट बैंक का नाम भी कई दस्तावेजों में मौजूद था। एनपीसीआई ने कहा- हमारे सिस्टम सुरक्षित, कोई डेटा लीक नहीं हुआ इस लीक की जानकारी ए फाइनेंस, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और अन्य संबंधित संस्थानों को दी गई थी। लेकिन शुरुआती सितंबर तक यह डेटा इंटरनेट पर खुला रहा और रोजाना नई फाइलें भी जुड़ती रहीं। इसके बाद CERT-In को सूचित किया गया और सर्वर को सुरक्षित किया गया। हालांकि, अब तक किसी भी संस्था ने इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार किया है। एनपीसीआई ने कहा है कि उनका सिस्टम सुरक्षित है और कोई डेटा लीक नहीं हुआ। ए फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। डेटा सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने एक बार फिर भारत में डेटा सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राहकों का निजी डेटा कब और कैसे सुरक्षित होगा, इसका अभी कोई ठोस जवाब नहीं दिख रहा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Bank India Indian Bank Technology News In Hindi Tech Diary News In Hindi Tech Diary Hindi News डाटा ब्रीच बैंक इंडिया इंडियन बैंक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Operation Numkhor: ഓപ്പറേഷൻ നുംഖൂറിൽ പിടിച്ചെടുത്തത് 38 വാഹനങ്ങൾ; കസ്റ്റംസ് പരിശോധന തുടരുംOperation Numkhor: ഓപ്പറേഷൻ നുംഖൂറിൽ പിടിച്ചെടുത്തത് 38 വാഹനങ്ങൾ; കസ്റ്റംസ് പരിശോധന തുടരുംഓപ്പറേഷൻ നുംഖോറിന്റെ ഭാ​ഗമായുള്ള കസ്റ്റംസ് പരിശോധന ഇന്നും തുടരും.
Read more »

₹2,38,61,66,00,000 का नुकसान! टाटा मोटर्स पर साइबर हमला, प्रोडक्शन रुका, शेयरों में भारी गिरावट₹2,38,61,66,00,000 का नुकसान! टाटा मोटर्स पर साइबर हमला, प्रोडक्शन रुका, शेयरों में भारी गिरावटटाटा मोटर्स के शेयरों में आज काफी गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी गिर गया। टाटा मोटर्स की ब्रिटेन स्थित कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर साइबर हमले की खबर है। इस कारण 2 बिलियन पाउंड यानी करीब 2,38,61,66,00,000 रुपये का नुकसान हो सकता...
Read more »

Cooperative Bank Election: পুজোর মুখে বিরাট সাফল্য! এবার পাটনায় উড়ল সবুজ আবির.....Cooperative Bank Election: পুজোর মুখে বিরাট সাফল্য! এবার পাটনায় উড়ল সবুজ আবির.....TMC wins Cooperative Bank Election uncontested in Hooghly
Read more »

Jio Cheapest 365 Day Plan: এত সস্তা? অবিশ্বাস্য! পুজোর বাজার কাঁপাচ্ছে Jio-র বার্ষিক প্ল্যান! সারা বছরে কত টাকা বলুন তো?Jio Cheapest 365 Day Plan: এত সস্তা? অবিশ্বাস্য! পুজোর বাজার কাঁপাচ্ছে Jio-র বার্ষিক প্ল্যান! সারা বছরে কত টাকা বলুন তো?Jio Launches Cheapest 365 Day Plan 2GB Daily Data Unlimited Calls Free Apps Unlimited 5G
Read more »

Jalaun News: 38 हजार नकली आधार कार्ड, अंडमान निकोबार तक फैलाया जाल, कोलकाता में पकड़ा गया जालौन का नटवरलालJalaun News: 38 हजार नकली आधार कार्ड, अंडमान निकोबार तक फैलाया जाल, कोलकाता में पकड़ा गया जालौन का नटवरलालJalaun Crime News: जालौन का नटवरलाल कहा जाने वाला धर्मेंद्र सक्सेना कोलकाता में अंडमान निकोबार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. धर्मेंद्र पर 38 हजार जाली आधार कार्ड बनाने का आरोप है.
Read more »

Bank BP Result Date 2025: कब आएगा Bank PO परीक्षा का रिजल्ट, यहां करना होगा चेकBank BP Result Date 2025: कब आएगा Bank PO परीक्षा का रिजल्ट, यहां करना होगा चेकIBPS PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक करना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,208 पदों के लिए चयन किया जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:49:20