Banke Bihari: वृंदावन में बोले सुधांशु महाराज, बांके बिहारी को दिल में बसाकर यहां से ले जाना है

Sudhanshu Maharaj News

Banke Bihari: वृंदावन में बोले सुधांशु महाराज, बांके बिहारी को दिल में बसाकर यहां से ले जाना है
Banke BihariVrindavanKrishna Dhyan Yog Shivir
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 27 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 53%

वृंदावन में आचार्य सुधांशु महाराज के सानिध्य में चार दिवसीय श्रीकृष्ण ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर ध्यान साधना में भाग लिया। आचार्य जी ने ध्यान के माध्यम से दिव्य ऊर्जा से जुड़ने और जीवन में शांति स्थापित करने का महत्व बताया। उन्होंने सभी से बांके बिहारी को अपने हृदय में बसाने का आग्रह...

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन । वृंदावन की पवित्र धरती पर गुरुवार की सुबह आध्यात्मिक ऊर्जा का अनोखा प्रवाह दिखा। बांकेबिहारी मंदिर से आशीर्वाद लेने के बाद विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष आचार्य सुधांशु महाराज छटीकरा रोड स्थित वैजयंती धाम पहुंचे तो हजारों साधक जय श्रीकृष्ण के उद्घोष के साथ ध्यान साधना में लीन हो गए। चार दिवसीय श्रीकृष्ण ध्यान योग शिविर का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और शांति के संदेश के साथ हुआ। साधकों को संबोधित करते हुए आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा संपूर्ण ब्रह्मांड में दिव्य ऊर्जा प्रवाहित है। ध्यान के माध्यम से उसी ऊर्जा से जुड़ना है। जब हम अपनी सात्विक तरंगें ब्रह्मांड में भेजते हैं, तो वह कई गुणा बढ़कर हमारे पास लौटती हैं। यही ईश्वरीय नियम है। भगवान श्रीकृष्ण योगेश्वर हैं, जिन्होंने अर्जुन को संघर्ष के बाद ध्यान की आज्ञा दी। जीवन में संतुलन, शक्ति और शांति ही ध्यान का उद्देश्य है। शांति प्रेम के स्रोत से जुड़ने की विधि ध्यान है। तन को शुद्ध करें, मन को अविचल बनाएं, प्रकृति के बीच जाकर मंत्र शक्ति का प्रयोग करें। यही सच्चा योग है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी साधक बांकेबिहारी को दिल में बसाकर यहां से ले जाएं। यही इस ध्यान का फल है कि आपके भीतर का ईश्वर आपके हर क्षण में जीवंत हो जाएंगे। डा.

अर्चिका दीदी ने कहा परमात्मा की शांति को अपने दिलों में उतारें और सद्गुरु की कृपा से उस चेतना से जुड़ें। आप सभी सौभाग्यशाली हैं, जो तीर्थभूमि में ध्यान साधना का अवसर पा रहे हैं। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों से लेकर नए युवा और बच्चे भी ध्यान करते हुए दिखे। मुख्य संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया सुबह और शाम दो सत्रों में ध्यान योग होगा। शिविर के उद्घाटन पर कोनार्क पालीट्यूब प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अनमोल रतन आदि भक्त सेवा में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम पीठाश्वर धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में आएंगे शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Banke Bihari Vrindavan Krishna Dhyan Yog Shivir Spiritual Energy Meditation Camp Divine Energy Yoga Spiritual Discourse Vaishnavi Dham Mathura News Mathura Latest News Mathura News In Hindi Mathura Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Banke Bihari Temple Timing: बांके बिहारी मंदिर में बदला दर्शन और भोग का समय, शीतकालीन व्यवस्था लागू, भक्तों...Banke Bihari Temple Timing: बांके बिहारी मंदिर में बदला दर्शन और भोग का समय, शीतकालीन व्यवस्था लागू, भक्तों...Mathura Banke Bihari Temple Timing: मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर में मौसम के अनुरूप ठाकुर जी की सेवा और दर्शन व्यवस्था में हर वर्ष की तरह इस बार भी बदलाव किया गया है. दीपावली के बाद शुरू हुए शीतकाल के चलते अब मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन लागू किया गया है. सर्दी बढ़ने के साथ ठाकुर जी को भी ऋतु का एहसास कराया जा रहा है.
Read more »

श्रद्धालुओं को सुविधा देने वाले बैंक ही रखेंगे ठाकुर जी का चढ़ावा, बांके बिहारी मंदिर कमिटी की बैठक में चर्चाश्रद्धालुओं को सुविधा देने वाले बैंक ही रखेंगे ठाकुर जी का चढ़ावा, बांके बिहारी मंदिर कमिटी की बैठक में चर्चाBanke Bihari Mandir Committee News: बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमिटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने वाले बैंक को चढ़ावा रखने की सुविधा देने का फैसला लिया है।
Read more »

Banke Bihari Mandir Time: बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में 6 नवंबर से बदलाव, ये रहेगी टाइमिंगBanke Bihari Mandir Time: बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में 6 नवंबर से बदलाव, ये रहेगी टाइमिंगवृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के समय को लेकर विवाद है। उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने 3 नवंबर से नया समय लागू करने का आदेश दिया, पर सेवायत सहमत नहीं हैं। 6 नवंबर से शृंगार आरती की जिम्मेदारी बदलने पर सुबह 8 बजे पट खुलेंगे, जो 4 दिसंबर तक जारी...
Read more »

Banke Bihari Mandir: भीड़ कंट्रोल करने की कोशिश... बांकेबिहारी मंदिर में मोबाइल पर बैन लगाने की तैयारीBanke Bihari Mandir: भीड़ कंट्रोल करने की कोशिश... बांकेबिहारी मंदिर में मोबाइल पर बैन लगाने की तैयारीठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए उच्चाधिकार प्रबंधन समिति मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। श्रद्धालु सेल्फी और वीडियो कॉल के कारण मंदिर में अधिक समय तक रुकते हैं, जिससे भीड़ बढ़ती है। पहले से फोटो-वीडियो पर प्रतिबंध है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा। 19 नवंबर की बैठक में इस पर निर्णय होगा। सेवायतों ने भी मोबाइल पर...
Read more »

Banke Bihari Mandir में सर्वे करेगी IIT रुड़की की टीम, भीड़ प्रबंधन के होंगे इंतजामBanke Bihari Mandir में सर्वे करेगी IIT रुड़की की टीम, भीड़ प्रबंधन के होंगे इंतजामठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए आईआईटी रुड़की की टीम सर्वे करेगी। यह सर्वे मंदिर प्रांगण में रेलिंग व्यवस्था के लिए किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने यह निर्णय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और भीड़ के कारण हो रही घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:05:06