Bangladesh News: बांग्लादेश सरकार ने भारतीय मूल के इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है. गृह मंत्रालय की बैठक में कहा गया कि उनकी यात्रा से सुरक्षा चुनौतियां बढ़ सकती हैं. नाइक फिलहाल मलेशिया में हैं और भारत में उनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारतीय मूल के विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक को देश में प्रवेश की अनुमति न देने का फैसला किया है. यह निर्णय मंगलवार को गृह मंत्रालय में हुई लॉ एंड ऑर्डर कोर कमिटी की बैठक में लिया गया.
स्थानीय अखबार प्रथम आलो ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में जाकिर नाइक की संभावित यात्रा पर चर्चा हुई. हालांकि यह फैसला इसलिए नहीं लिया गया है कि कट्टरपंथ की आग बांग्लादेश में फैले, बल्कि इसका कारण कुछ और है. अधिकारियों ने कहा कि ‘अगर जाकिर नाइक बांग्लादेश आते हैं, तो भारी भीड़ उमड़ सकती है. उस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की जरूरत होगी, लेकिन इस समय इतनी तैनाती संभव नहीं है.’ यानी बांग्लादेश सिर्फ भीड़ के कारण नहीं चाहता कि नाइक यहां आए. इससे पहले स्पार्क इवेंट मैनेजमेंट नामक एक निजी कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की थी कि वे नवंबर के अंत में डॉ. जाकिर नाइक को बांग्लादेश लाने जा रहे हैं. कंपनी ने दावा किया था कि यह कार्यक्रम बांग्लादेश सरकार की अनुमति से और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा. हालांकि, अब सरकार के इस फैसले के बाद उस कार्यक्रम पर भी असमंजस के बादल छा गए हैं. उन्होंने यह भी कहा, ‘हम मानते हैं कि कोई भी देश, भारत समेत, किसी अन्य देश के आरोपित या फरार व्यक्तियों को शरण नहीं देनी चाहिए.’ हालांकि यह एक तंज था क्योंकि भारत में शेख हसीना ने शरण ले रखी है. 2016 से भागा हुआ है जाकिर नाइक गौरतलब है कि जाकिर नाइक 2016 से भारत से बाहर रह रहा है और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ भाषणों से जुड़ी कई गंभीर जांच चल रही हैं. वे इस समय मलेशिया में रह रहे हैं और कई देशों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा चुकी है. बांग्लादेश सरकार के इस निर्णय से साफ है कि वह देश में सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता दे रही है और किसी भी विवादास्पद व्यक्ति की एंट्री फिलहाल नहीं चाहती. जाकिर नाइक बांग्लादेश में एक विवादित नाम रहा है. 2016 को होली आर्टिसन बेकरी हमले के बाद रिपोर्ट्स आई थी कि हमलावर जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित थे.
Zakir Naik In Bangladesh Bangladesh Government Why Zakir Naik Entry Denied Bangladesh Bangladesh India Security News India Bangladesh जाकिर नाइक बांग्लादेश सरकार इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक की खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bangladesh Election: बीएनपी का बड़ा दांव, 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; खालिदा जिया तीन सीटों पर लड़ेंगी चुनावबांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने है। इसके लिए देशभर में तैयारियां तेज हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी रण में अपनी-अपनी दावेदारी साबित करने में जुटी हैं। इसी बीच बांग्लादेश
Read more »
1947 से आज तक... जमात-ए-इस्लामी ने कबूल किए अपने गुनाह, चुनाव से पहले सभी गलतियों के लिए मांगी माफीBangladesh Election: फरवरी महीने में बांग्लादेश के अंदर आम चुनाव होने हैं. इससे पहले जमात-ए-इस्लामी ने बिना शर्त अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी मांगी है. पार्टी की चीफ शफीकुर रहमान ने कहा कि 100 में से एक फैसला गलत हो सकता है.
Read more »
Bangladesh: ఇక నుండి పాఠశాలల్లో అవి బంద్.. కీలక నిర్ణయం తీసుకున్న ప్రభుత్వంBangladesh Cancels Music Teacher Plan: బంగ్లాదేశ్లో మహమ్మద్ యూనస్ ప్రభుత్వం అధికారంలోకి వచ్చిన నాటి నుంచి ప్రభుత్వ నిర్ణయాల్లో ఇస్లామిక్ ఛాందసవాదుల జోక్యం పెరిగిపోతోంది. బంగ్లాదేశ్లోని పాఠశాలల్లో మ్యూజిక్, నృత్యం, పీఈటీ టీచర్ల నియామకాలను చేపట్టేందుకు ప్రభుత్వం సిద్ధమైంది.
Read more »
Bangladesh Power Supply Stop: আগে পয়সা দাও, তারপর বিদ্যুত্... আন্তর্জাতিক আদালতে আদানি! অন্ধকারে বাংলাদেশ...Adani Power has threatened Bangladesh govt that they will stop power supply if Bangladesh dont pay the due amount
Read more »
Stealth Flights, US Troops, Pakistan Ties: Is Bangladesh Plotting A Covert Strike Against India Near Siliguri?Unusual military flights, US troop landings and Pakistan link raise new security worries for India’s vulnerable Chicken’s Neck corridor.
Read more »
यूनुस को आई अक्ल! जाकिर नाइक को नहीं मिलेगी बांग्लादेश में एंट्री; भारत के सामने टेके घुटने?Zakir Naik Bangladesh Visit: बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने भारत सरकार के सामने घुटने टेक दिए हैं. भारत में वांछित विवादित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक को बांग्लादेश आने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है.
Read more »
