गुरुग्राम नगर निगम बंधवाड़ी लैंडफिल में पड़े 15.
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल केस की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। इसके लिए गुरुग्राम नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी महीने बंधवाड़ी में पड़े 15.21 लाख टन कूड़े के निस्तारण का काम एजेंसियों को सौंपा जा सकता है। सोमवार को चंडीगढ़ में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में भी इस एजेंडा को रखा गया। लैंडफिल साइट पर पिछले एक साल से कूड़े का निस्तारण कार्य बंद पड़ा है और लगातार कूड़ा साइट पर पहुंचने के कारण इसकी मात्रा बढ़ रही है। नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा लैंडफिल के बाहर से न दिखे और बाहर तक फैले नहीं, इसके लिए व्यू कटर लगाए जा चुके हैं। ग्रीन बेल्ट विकसित की गई है। लीचेट को टैंकरों के माध्यम से बहरामपुर एसटीपी में भेजा जा रहा है। नगर निगम के एक्सईएन संदीप सिहाग ने बताया कि एनजीटी द्वारा दिए गए आदेशों का पालन किया जाएगा और एजेंसियों को जल्द काम सौंपकर समय पर कूड़े का निपटान करवाया जाएगा। 2200 टन कूड़ा बंधवाड़ी भेज रहे 1200 टन कूड़ा गुरुग्राम के घरों से और फरीदाबाद से 900-1000 टन कूड़ा बंधवाड़ी लैंडफिल पर प्रतिदिन भेजा जा रहा है, लेकिन इसके निस्तारण के लिए कोई भी एजेंसी काम नहीं कर रही है। फरीदाबाद के कूड़े को बंद करवाने को लेकर कई बार पत्राचार हो चुका है, लेकिन अभी भी कूड़ा बंधवाड़ी में भेजा जा रहा है। अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 30.
43 लाख टन कूड़ा जनवरी 2023 में बंधवाड़ी लैंडफिल पर था। 6.06 लाख टन कूड़ा जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक बंधवाड़ी में पहुंचा। 5.84 लाख टन कूड़ा जनवरी 2024 से 21 नवंबर 2024 तक बंधवाड़ी में पहुंचा। 42.33 लाख टन कूड़ा बंधवाड़ी में डाला गया। 16.50 लाख टन कूड़े का निस्तारण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक हुआ। 17.16 लाख टन कूड़े का निस्तारण जनवरी 2024 से 21 नवंबर 2024 तक हुआ। 33.66 लाख टन कुल कूड़ा निस्तारण हुआ। 15.21 लाख टन कूड़ा अभी बंधवाड़ी लैंडफिल पर पड़ा है।
Gurugram Nagar Nigam National Green Tribunal NGT Hearing Waste Disposal बंधवाड़ी Waste Management Haryana Pollution Control बंधवाड़ी Landfill Case Gurugram Waste Issue बंधवाड़ी Landfill Gurgaon Gurgaon News Gurgaon Latest News Gurgaon News In Hindi Gurgaon Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर 31 अगस्त तक शुरु होगा फास्टैग सिस्टम, कार का मंथली पास 800 रुपये काBandhwari Toll Plaza: बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर रोजाना 50 हजार से अधिकर वाहन गुजरते हैं। टोल क्रॉस करने में अभी भी 10 से 15 मिनट लग जाते हैं। फास्ट टैग शुरू होने से जाम से मुक्ति मिलेगी।
Read more »
Bandhwari Toll Plaza: बंधवाड़ी टोल प्लाजा से आने-जाने वाले ध्यान दें, अब कैश लेन से भी निकल सकेंगे फास्टैग वाले वाहनGurugram Bandhwari Toll Plaza Fast Tag: गुड़गांव-फरीदाबाद रोड के बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। टोल प्लाजा की सभी 21 लेन फास्टैग सिस्टम से लैस की गई है। नगद या ऑनलाइन टोल टैक्स देने वालों के लिए दोनों साइड में तीन-तीन लेन रिजर्व...
Read more »
‘केजरीवाल ने वादा तोड़ा, लेकिन BJP तो घर छीन लेगी’: कचरे के पहाड़ पर जिंदगी- दबकर मरो या बीमारी से, शिकायत की...Ghazipur Landfill Garbage Waste Crisis.
Read more »
Plastic-Filled Yamuna In Delhi: Can BJP Government Rejuvenate River’s Lost Charm?Recent assessments reveal alarming levels of plastic and industrial waste, with the Yamuna riverbed resembling a landfill.
Read more »
गुरुग्राम में 'कूड़े के पहाड़' पर 5 दिन से सुलग रही आग, फायर ब्रिगेड भी हो रहा बेदम; 4 दमकलकर्मी हुए बीमारGurugram Bandhwari landfill Fire बंधवाड़ी के कूड़े में शनिवार रात को आग लगी थी। तब से आग जगह-जगह सुलग रही है। कूड़े के नीचे मीथेन गैस उत्पन्न होने और इसके हवा के संपर्क में आने के कारण बार-बार आग लग रही है। हीट सेंसर स्प्रिंकलर सहित आग से बचाव के प्रबंध एजेंसियों ने नहीं किए गए हैं। फायर ब्रिगेड भी आग पर काबू पाने में बेदम...
Read more »
एमपी के देवास में पकड़ा गया नकली नोट का कारखाना, 15.21 लाख की नकली करंसी बरामद; पांच गिरफ्तारदेवास के सोनकच्छ में नकली नोटों का कारखाना पकड़ा गया जहाँ से 15.
Read more »
