Bahraich Encounter: उत्तर प्रदेश के बहराइच में 13 अक्टूबर को भड़की हिंसा और फायरिंग के बाद पुलिस ने गुरुवार को 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की. दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर भी किया गया. हिंसा और एनकाउंटर के बाद आज जुमे की नमाज भी है जिसे देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया गया है.
बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्राजिमा के दौरान हिंसा और फायरिंग में रामगोपाल मिश्रा की मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान हुए एनकाउंटर में दो आरोपियों सरफराज और तालिब के पैर में गोली लगी है.
दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. इस बीच आज जुमे की नमाज को देखते हुए बहराइच जिले में एक बार फिर हाई अलर्ट कर दिया गया है. हिंसा प्रभावित इलाके में भारी संख्या में फोर्स लगाई गई है. जानकारी के मुताबिक जुमे की नमाज को देखते हुए मेडिकल कॉलेज समेत सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बालों की तैनाती की गई है. हिंसा प्रभावित महसी और महराजगंज में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. बहराइच में जगह-जगह पुलिस, PAC और RRF की तैनाती की गई है. गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को हुई हिंसा के पांच दिन बाद भी लोगों में दहशत का माहौल है. कोई भी घरों से बाहर नहीं निकलना चाहता. गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई बहराइच पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि हिंसा के 6 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर नेपाल भागने की कोशिश की जिसमें दो आरोपी को पैर में गोली लगी हैं. इस एनकाउंटर में किसी की मौत नहीं हुई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी. इनकी प्रॉपर्टी की भी जांच करवाई जा रही है, कुछ भी गलत मिलने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा. मृतक रामगोपाल मिश्रा की पत्नी पुलिस से नाखुश उधर इस पूरे मामले में मृतक रामगोपाल मिश्रा की पत्नी ने पुलिस कार्रवाई से नाराजगी जताई है. रोली मिश्रा का कहना है कि पुलिस न्याय नहीं कर रही हैं. हमारी जो मांग है वो पूरी नहीं हो रही. उन्होंने आरोपियों के हाफ एनकाउंटर पर भी नाराजगी जताई. रोली मिश्रा ने कहा कि खून का बदला खून से चाहिए.
Today Bahraich News Bahraich Encounter Bahraich Violence Update Bahraich High Alert बहराइच यूपी समाचार बहराइच एनकाउंटर अपडेट बहराइच में हाई अलर्ट बहराइच हिंसा अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: यति नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन, जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथरावVideo: बुलंदशहर के सिकंदराबाद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Bahraich Violence: राम गोपाल ने मुस्लिम घर में भगवा झंडा फहराया! सपा ने VIDEO शेयर कर सरकार पर लगाया आरोप, ...Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश बहराइच हिंसा में युवक रामगोपाल की हत्या के बाद अब इस पर सियासी संग्राम भी छिड़ गया है.
Read more »
बहराइच हिंसा: महिला अफसरों ने संभाला मोर्चा, एएसपी को एडीजी ने फटकारा, दो किमी दूर खड़े थे पुलिस अधिकारीBahraich violence: बहराइच हिंसा में पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस घटना में दो महिला अधिकारियों की कार्यशैली पर जरूर तारीफें मिल रही हैं।
Read more »
Bahraich Encounter: बहराइच हिंसा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी सरफराज और तालिब का एनकाउंटरencounter of Sarfaraz accused by police in Bahraich violence | बहराइच हिंसा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी सरफराज का एनकाउंटर
Read more »
सरकार कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है... ऐसा क्यों बोले अखिलेश? योगी के मंत्री ने कहा- अभी कुछ और को भी गोलि...Bahraich Encounter : अखिलेश यादव ने बहराइच हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर पर कहा कि योगी सरकार के पहले डीजीपी भी पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल उठा चुके हैं.
Read more »
Bahraich Violence: बहराइच मामले में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने 5 को दबोचा Bahraich Violence Breaking: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा के आरोपी सरफराज को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. नेपाल के रूपैडीहा बॉर्डर के पास ये एनकाउंटर हुआ है. इस मुठभेड़ में सरफराज घायल हो गया. बताया जा रहा है कि सरफराज नेपाल भागने की फिराक में था.
Read more »
