Badlapur Sexual Abuse Case: बदलापुर में हिंसा के बाद दिखा खौफनाक मंजर, प्रदर्शनकारियों में अब तक 40 लोग गिरफ्तार

MAHARASHTRA NEWS News

Badlapur Sexual Abuse Case: बदलापुर में हिंसा के बाद दिखा खौफनाक मंजर, प्रदर्शनकारियों में अब तक 40 लोग गिरफ्तार
Maharashtra News Shiv SenaMaharashtra News TodayMaharashtra News Update
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण के विरोध में भारी हंगामा हुआ. सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 300 लोगों पर एफआईआर दर्ज की, जिसमें अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Badlapur Sexual Abuse Case: बदलापुर में हिंसा के बाद दिखा खौफनाक मंजर, प्रदर्शनकारियों में अब तक 40 लोग गिरफ्तार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण के विरोध में भारी हंगामा हुआ.

सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 300 लोगों पर एफआईआर दर्ज की, जिसमें अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले ने मंगलवार को जनता का गुस्सा भड़का दिया. जैसे ही यह घिनौनी घटना सामने आई, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों का आक्रोश उभर आया. आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ और पथराव किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई.आपको बता दें कि इस घटना से नाराज अभिभावकों को स्थानीय नागरिकों का भी समर्थन मिला. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और सभी ने मिलकर बदलापुर रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया. वहां पहुंचकर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस विरोध प्रदर्शन के कारण लोकल और लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों तक बाधित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. भारत बंद के बावजूद खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज और परिवहन सेवाएं, इन नेताओं ने झाड़ा पल्ला; पढ़ें इससे जुड़ी हर जानकारी वहीं मंगलवार को हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया. करीब 300 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें से 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को आज कोर्ट में पेश करने की योजना बनाई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और बदलापुर में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं. दुकानें भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया, ताकि स्थिति शांत हो सके. रेलवे पुलिस के जीआरपी डीसीपी मनोज पाटिल ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है.साथ ही आपको बता दें कि मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की कड़ी निंदा की और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आईजी रैंक की एक महिला अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है, जो इस मामले की जांच करेगी. इसके साथ ही, फडणवीस ने ठाणे पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे इस मामले को फास्ट-ट्रैक अदालत में ले जाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करें, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.इस बीच, अदालत ने यौन शोषण के आरोपी की पुलिस हिरासत 26 अगस्त तक बढ़ा दी है. राज्य सरकार इस मामले में कोई ढील नहीं देना चाहती और हर संभव प्रयास कर रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले.फिलहाल, बदलापुर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहे हैं. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Maharashtra News Shiv Sena Maharashtra News Today Maharashtra News Update Badlapur Badlapur Protest Update Badlapur Rape Case Badlapur School Case Badlapur Sexual Assault Case INDIA Violence News Baloda Bazar Violence News Viral News Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केदारघाटी में तबाही: आपदा पीड़ितों ने सुनाई आपबीती...बताया काली रात का आंखों देखा खौफनाक मंजर, तस्वीरेंकेदारघाटी में तबाही: आपदा पीड़ितों ने सुनाई आपबीती...बताया काली रात का आंखों देखा खौफनाक मंजर, तस्वीरेंबुधवार रात बादल फटने के बाद आई आपदा के खौफनाक मंजर को देखकर लोग अभी तक दहशत में है।
Read more »

ब्रिटेन में तीन बच्चियों की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन, अब तक 90 लोग गिरफ़्तारब्रिटेन में तीन बच्चियों की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन, अब तक 90 लोग गिरफ़्तारब्रिटेन में एक पार्टी में तीन बच्चियों की मौत के बाद वहां कई शहरों में प्रदर्शनकारियों के गुट आमने-सामने आ गए हैं. पुलिस को उन्हें क़ाबू करने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.
Read more »

Britain में 3 बच्चियों की हत्या के बाद भड़की हिंसा, अब तक 90 लोग गिरफ्तारBritain में 3 बच्चियों की हत्या के बाद भड़की हिंसा, अब तक 90 लोग गिरफ्तार  Britain News: ब्रिटेन के कई ब्रिटिश शहरों में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. यह देश में 13 साल में सबसे बड़ा दंगा बताया जा रहा है. हिंसा की यह आग तब भड़की जब उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड में तीन बच्चियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई....
Read more »

'जिंदगी भर का ट्रॉमा', स्कूल में 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण, बदलापुर में हिंसक प्रदर्शन'जिंदगी भर का ट्रॉमा', स्कूल में 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण, बदलापुर में हिंसक प्रदर्शनMaharashtra Badlapur minor girls school molestation Sexual Abuse Thane Protests स्कूल में दो मासूम बच्चियों के साथ कथित यौन शोषण के विरोध में महाराष्ट्र के बदलापुर में प्रदर्शन हुए.
Read more »

Badlapur Case: मानवाधिकार आयोग का सीएस-DGP को नोटिस, विस्तृत रिपोर्ट मांगी; फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाईBadlapur Case: मानवाधिकार आयोग का सीएस-DGP को नोटिस, विस्तृत रिपोर्ट मांगी; फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाईBadlapur Case: मानवाधिकार आयोग का सीएस-DGP को नोटिस, विस्तृत रिपोर्ट मांगी; फास्टट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई NHRC notice to Maharashtra CS and DGP sought Badlapur girls sexual exploitation detailed report
Read more »

Badlapur Case: बदलापुर में प्रदर्शनों के बाद हालात सामान्य, इंटरनेट बंद, 300 लोगों के खिलाफ FIR, 40 गिरफ्तारBadlapur Case: बदलापुर में प्रदर्शनों के बाद हालात सामान्य, इंटरनेट बंद, 300 लोगों के खिलाफ FIR, 40 गिरफ्तारBadlapur Case: बदलापुर में हालात सामान्य, इंटरनेट सेवाएं बंद, 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर, 40 गिरफ्तार badlapur girls sexual exploitation updates internet service suspended for a few days
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:36