राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा जिसके लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार VMOU की वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके BSTC Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2025 VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2025 .
in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। 1 जून को दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा सभी स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा का आयोजन 1 जून को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से शाम 5:30 तक आयोजित की जाएगी। इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर प्रोसीड बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। BSTC Admit Card 2025 Download link परीक्षा पैटर्न इस परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र 4 भागों में विभाजित होगा। पहले खंड में मानसिक योग्यता, दूसरे खंड में राजस्थान की सामान्य जानकारी, तीसरे खंड में शिक्षण अभिक्षमता और चौथे खंड में अंग्रेजी एवं संस्कृत/ हिंदी विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में कुल 200 सवाल होंगे जिसके लिए पूर्णांक 600 होगा अर्थात प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक प्रदान किये जायेंगे। इस परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं किया जायेगा। परीक्षार्थियों के लिए अहम निर्देश परीक्षा केंद्र में परीक्षा समय से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति है| परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के नियत समय से पूर्व आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाए ताकि तलाशी एवं पहचान कार्य समय पर पूर्ण हो सके | समय लगने के कारण तलाशी में देरी होने पर परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते है, इसके लिए परीक्षार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे| परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्न सामग्री लानी है :- प्रवेश पत्र नीले/काले रंग की स्याही का पारदर्शी बॉलपेन एक नवीन रंगीन पासपोर्ट फोटो वैध मूल फोटो पहचान पत्र , छाया प्रति मान्य नहीं है पारदर्शी पानी की बोतल | फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने, गहन तलाशी के उपरान्त ही परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा| परीक्षा केंद्र के परिसर में किसी प्रकार का मोबाईल फोन, ब्ल्यूटूथ, किसी भी प्रकार की घड़ी, केलकुलेटर, लॉग टेबल, संचार के कोइ भी उपकरण, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, व्हाईटनर, स्लाईड रूल, ज्योमेट्री बॉक्स, कोइ भी पाठ्य सामग्री, नोट इत्यादि एवं किसी भी अनुचित साधन को लाने की अनुमति नहीं है| केंद्र पर मोबाइल फ़ोन अथवा अन्य कोई गेजेट सुरक्षित रखवाने का दायित्व केन्द्राधीक्षकों का नही होगा | अतः केंद्र पर परीक्षार्थी उपर्युक्त सामग्री को परीक्षा केंद्र पर नहीं लाए| परीक्षार्थियों के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार-प्रसार पर विश्वास नहीं करें | परीक्षार्थी द्वारा किन्ही अनुचित साधनों का उपयोग एवं अनियमित गतिविधियों में संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरुद्ध राज्य सरकार के द्वारा राज. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के नियमों के अनुसार दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जायेगी | परीक्षार्थी के लिए विस्तृत अनुदेश www.predeledraj2025.in पर उपलब्ध है जिसका अवलोकन कर पालना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें | नेत्रहीन परीक्षार्थी को परीक्षा से कम से कम दो दिन पूर्व सम्बंधित केंद्र पर पंहुच कर केन्द्राधीक्षक को लिखित सुचना देना अनिवार्य है | परीक्षा समाप्ति के उपरान्त ही परीक्षार्थी प्रयुक्त प्रश्न पत्र बुकलेट एवं ओएमआर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे| परीक्षार्थी के लिए आवश्यक नोट I. डी. एल. एड. सामान्य पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी हिंदी भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे | II. डी. एल. एड. संस्कृत पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे | III. डी. एल. एड. दोनों पाठयक्रमों के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे | IV. भाग द में आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में चुने गए पाठ्यक्रम अनुसार ही भाषा के प्रश्नों का उत्तर दें। ओएमआर में रोल नंबर, प्रश्न पत्र पुस्तिका क्रमांक, प्रश्न पत्र सीरीज अवकाश रूप से भरे अन्यथा आपका परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव नहीं हो पायेगा | परीक्षाार्थी को किसी भी परिस्थति में परीक्षा समाप्ति के पूर्व परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी| यह भी पढ़ें- साउथ इंडियन बैंक में जूनियर ऑफिसर पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट अभ्यर्थी 26 मई तक कर सकते हैं अप्लाई
Rajasthan Pre Deled 2025 Admit Card Rajasthan Pre Deled 2025 Syllabus Rajasthan Bstc Admission 2025 Rajasthan Bstc 2025 Exam Date Rajasthan Bstc 2025 Admit Card Predeledraj2025 In Rajasthan BSTC 2025 राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड बीएसटीसी एडमिट कार्ड प्री डीएलएड एडमिट कार्ड राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NCET Admit Card 2025: एनटीए ने जारी किया एनसीईटी एडमिट कार्ड, ऐसे करें फटाफट डाउनलोडNCET Admit Card 2025: एनटीए ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (एनसीईटी) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
Read more »
NEET UG Admit Card 2025: नीट यूजी एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, पेन-पेपर मोड में होगी परीक्षा, एग्जाम पैटर्न यहां से करें चेकनीट यूजी 2025 एग्जाम का आयोजन 4 मई को अपरान्ह दो बजे से लेकर 5 बजे तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड NEET UG Hall Ticket 2025 कल 1 मई 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.
Read more »
AIIMS Admit Card 2025: एम्स INICET परीक्षा के एडमिट कार्ड, सीधे लिंक से कैसे करें डाउनलोडAIIMS INICET 2025 Exam: एम्स आईएनआई-सीईटी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। अभ्यर्थी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की वेबसाइट aiimsexams.ac.
Read more »
JEE Advanced Admit Card 2025: बदल गई तारीख, आज ने अब इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस एडमिट कार्डJEE Advanced Admit Card 2025 Date: जेईई एडवांस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने वाला था, लेकिन अब ये कल यानी 12 मई 2025 को जारी किया जाएगा.
Read more »
जारी हुआ JEE एडवांस्ड 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेकJEE Advanced 2025 Hall ticket: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने JEE एडवांस्ड 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
Read more »
UPSC Admit Card 2025: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड, परीक्षा 25 मई कोसंघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी आईएएस एवं आईएफएस परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आवेदनकर्ता तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके UPSC CSE Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 25 मई 2025 को निर्धारित केंद्रों पर करवाया...
Read more »
