बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी पहले सोमवार से शुरू होने वाली थी। सोमवार और मंगलवार की परीक्षा अब 14 और 15 अक्टूबर को होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ.
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRA Bihar University: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय की ओर से संशोधित कार्यक्रम का निर्देश शनिवार को जारी किया गया है। पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही थी। अब सोमवार और मंगलवार की परीक्षा संशोधित आधार पर 14 और 15 अक्टूबर को होगी। परीक्षा नियंत्रक डा.
राम कुमार ने बताया कि सत्र 2024-28 के तहत स्नातक सेकंड सेमेस्टर के लिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा सोमवार के बदले गुरुवार से शुरू होगी। सोमवार और मंगलवार की परीक्षा सबसे अंत में 14 और 15 अक्टूबर को होगी। इसकी जानकारी सभी कालेजों के प्राचार्यों को दी गई है। कहा गया है कि वे अपने स्तर से इसकी जानकारी सभी छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएं। परीक्षा के लिए कुल 58 केंद्र बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में करीब 1.30 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र में किया गया बदलाव विश्वविद्यालय की ओर से सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्रों में बदलाव किया गया है। केएसआरएनएस डिग्री कालेज मठिया केसरिया के विद्यार्थियों के लिए अब मोतिहारी डिग्री इवनिंग कालेज को केंद्र बनाया गया है। इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी की गई है। वहीं इससे पहले दो केंद्रों में भी बदलाव किया गया था। एडमिट कार्ड लेने पहुंचे छात्र, हुई परेशानी शनिवार को कालेजों में स्नातक सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थी जब अपना एडमिट कार्ड लेने पहुंचे तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कालेज में पहुंचने पर उन्हें दोपहर बाद बताया गया कि परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन हुआ है। अब परीक्षा सोमवार से शुरू नहीं होगी। बीपीएससी परीक्षा के लिए कालेजों में केंद्र होने के कारण कई कालेजों में एडमिट कार्ड का वितरण नहीं हो सका। इस कारण विद्यार्थी निराश लौट गए। दूसरी ओर कई कालेजों ने रविवार को प्रवेश पत्र के लिए विद्यार्थियों को बुलाया था। अब सोमवार से कालेजों में एडमिट कार्ड वितरण होने की उम्मीद है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि बीपीएससी की परीक्षा होने के कारण सीटिंग अरेंजमेंट की व्यवस्था नहीं की जा सकी थी। इसकी सूचना कई कालेजों की ओर से परीक्षा विभाग को दी गई थी।
Muzaffarpur News Change In Graduation Exam BRA Bihar University Exam Graduation Second Semester Exam Muzaffarpur Exam Schedule Change Bihar University Exam 2024 Revised Exam Program Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अगर मस्जिद से फतवा होगा तो मंदिर से हुंकार भरेंगे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयानBihar Politics: बेगूसराय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मस्जिदों से फतवा जारी होने पर मंदिरों से प्रतिक्रिया देने और मुसलमानों को लेकर विवादित टिप्पणी की.
Read more »
LIVE: महागठबंधन में सीट बंटवारे में कईं पेंच, सभी के अपने-अपने दावेBihar Mahagathbandhan Seat Sharing Live Updates: सीट बंटवारे में कईं पेंच, सभी के अपने-अपने दावे
Read more »
Monsoon Update: इस बार दो दिन पहले ही वापस हो जाएगा मॉनसून, जानें आपके राज्य का कैसा है हालMonsoon Update: इस बार दो दिन पहले ही वापस हो जाएगा मॉनसून, जानें आपके राज्य का कैसा है हाल Monsoon Update of UP Bihar Haryana News in hindi देश
Read more »
Bihar STET 2025 Postponed: स्थगित हुए बिहार एसटीईटी के आवेदन, आएंगी नई तारीखें, BSEB ने जारी किया नोटिसBihar STET Exam 2025: बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया पोस्ट पोन हो गई है। इसीलिए अभी तक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चालू नहीं हुआ है। आवेदन की अब नई डेट्स जारी होंगी।
Read more »
संजय जायसवाल बोले-चूहे की तरह बिल में छिप गए PK: उन्हें अपने जन्म पर अफसोस होगा; जनसुराज के गठन से लेकर अध्...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update.
Read more »
BRA Bihar University: 21 विषयों के 375 अतिथि शिक्षकों की सेवा का नवीनीकरण, अधिसूचना जारी कर दी गईमुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 375 अतिथि शिक्षकों के सेवा नवीनीकरण की घोषणा की है लेकिन लगभग दो दर्जन शिक्षकों के स्थानांतरण से सवाल उठ रहे हैं। वहीं अतिथि शिक्षकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है जिससे उन्हें आर्थिक समस्या हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द ही वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया...
Read more »
