BMW M 1000 R भारत में लॉन्च हो गई है। इस सुपरबाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 33.50 लाख रुपये रखी गई है। यह बाइक मात्र 3.
लग्जरी बाइक बनाने वाली कंपनी BMW ने भारत में अपनी सुपरफास्ट बाइक BMW M 1000 R लॉन्च कर दी है। यह एक बेहद पावरफुल और हाई-परफॉर्मेंस रोडस्टर बाइक है जिसे विदेश से CBU यूनिट के रूप में मंगाया जाएगा और भारत में बेचा जाएगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 33.
50 लाख रुपये रखी गई है। आइए आपको इस दमदार मोटरसाइकल की खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।ॉभारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹33.50 लाख से शुरू होती है। यह बाइक लाइट व्हाइट और व्हाइट एल्युमीनियम जैसे रंगों में उपलब्ध है। अगर आप इसका M कॉम्पिटिशन पैकेज लेते हैं, तो आपको ब्लैकस्टॉर्म मैटेलिक कलर के साथ कुछ एक्स्ट्रा परफॉर्मेंस पार्ट्स भी मिलेंगे।इंजन और बेमिसाल ताकतइसमें 999 cc का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, जो BMW की रेसिंग बाइक S 1000 RR से लिया गया है। पावर आउटपुट की बात करें तो यह इंजन 210 hp की जबरदस्त पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक मात्र 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें बीएमडब्ल्यू शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कम रफ्तार पर भी बाइक को अच्छा टॉर्क देती है।डिजाइन और हवा जैसी रफ्तारलुक की बात करें तो इसका डिजाइन बीएमडब्ल्यू की रेसिंग बाइक्स से प्रेरित है। यह मोटरसाइकल देखने में काफी अच्छी लगती है। बाइक के किनारों पर खास M विंगलेट्स लगे हैं। ये केवल दिखावे के लिए नहीं हैं, बल्कि 220 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर बाइक के अगले पहिये पर 11 किलो का अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे तेज स्पीड में भी बाइक संतुलित रहती है। इसमें नई डुअल-फ्लो LED हेडलाइट भी दी गई है जो इसे एक शानदार लुक देती हैं।स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्लेइसमें 6.5-इंच की बड़ी TFT स्क्रीन दी गई है, जिसमें खास एनीमेशन और रेसिंग डेटा दिखता है। इसके साथ ही सुविधा के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल, हीटिड ग्रिप्स, मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट और रात में बेहतर रोशनी के लिए LED लाइट सेटअप दिया गया है।राइडिंग मोड्स और सुरक्षाराइडिंग मोड्स - सफर को सुरक्षित और रोमांचक बनाने के लिए इसमें रेन, रोड, डायनामि, रेस और रेस प्रो जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। सुरक्षा - सेफ्टी के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल , और एबीएस प्रो जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो ट्रैक और सड़क दोनों पर राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
BMW M 1000 R Price Features BMW Superbikes BMW Bike News Superbike News Auto News बीएमडब्ल्यू की नई बाइक मोटससाइकल न्यूज सुपरबाइक न्यूज हिंदी में ऑटो न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बुलंदशहर में गैस माफियाओं पर शिकंजा, प्रशासन ने मारा छापा, 1000 सिलेंडर जब्तबुलंदशहर के खुर्जा में जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और आपूर्ति विभाग की टीम ने शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में अवैध रूप से भरे और खाली सिलेंडर तथा रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए।
Read more »
ईरान में फंसे 1000 भारतीय छात्रों की वापसी कराएगी सरकार, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने दिया भरोसाIran War Crisis: ईरान में जारी तनाव के बीच लगभग एक हजार भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की तैयारी चल रही है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीर है और छात्रों को रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भारत-ईरान के सांस्कृतिक संबंधों पर भी जोर...
Read more »
अचानक बर्फबारी से अटल टनल में 1000 वाहन फंसे, मनाली पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारीहिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अटल टनल के पास भारी बर्फबारी के कारण करीब 1000 वाहन फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए मनाली पुलिस और बीआरओ ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.
Read more »
पटना में एलपीजी संकट के बीच पीएनजी की बढ़ी मांग, एक कॉल से मिलेगा कनेक्शनपटना में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण अब लोग बड़ी संख्या में पीएनजी कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। गेल के अधिकारियों के अनुसार, 8 मार्च से अब तक 1000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं, और प्रतिदिन 100-150 नए आवेदन मिल रहे हैं। राजधानी में 30 हजार घरेलू और 90 व्यावसायिक उपभोक्ता पहले से ही पीएनजी से जुड़े...
Read more »
साढ़े पांच साल बाद भी प्यासा गुरुग्राम का मानेसर, टैंकर के पानी पर निर्भर डेढ़ लाख लोगमानेसर नगर निगम के गठन के साढ़े पांच साल बाद भी डेढ़ लाख निवासी पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। वार्ड 13 के खोह गांव में भूजल स्तर 800-1000 फीट नीचे चला गया है, जिससे बोरवेल सूख गए हैं।
Read more »
BMW ने लॉन्च की M 1000 R मोटरसाइकिल, कितना दमदार है इंजन, कितनी है कीमतभारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता BMW की ओर से नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया गया है। निर्माता ने किस तरह के फीचर्स के साथ BMW M 1000 R को लॉन्च किया है। इसकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।
Read more »
