BJP: 'ममता बनर्जी सरकार की क्रूरता हुई उजागर', मुर्शिदाबाद हिंसा की रिपोर्ट आने पर भाजपा हमलावर

Bjp News

BJP: 'ममता बनर्जी सरकार की क्रूरता हुई उजागर', मुर्शिदाबाद हिंसा की रिपोर्ट आने पर भाजपा हमलावर
TmcMamata BanerjeeSudhanshu Trivedi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 138%
  • Publisher: 51%

भाजपा ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की मुर्शिदाबाद हिंसा से निपटने के तरीके को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला किया। पार्टी सांसद

भाजपा ने वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की मुर्शिदाबाद हिंसा से निपटने के तरीके को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला किया। पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को उन्होंने कहा कि तथ्य-खोजी एसआईटी की रिपोर्ट से हिंदुओं के प्रति सरकार की क्रूरता का पता चला है। हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंसा की गई- भाजपा उन्होंने कहा कि हिंसा पर एसआईटी की रिपोर्ट ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंसा की गई थी और इसमें टीएमसी नेता शामिल थे। हिंसा के दौरान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने उन पर टीएमसी नेताओं की कार्रवाई की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुर्शिदाबाद हिंसा पर एसआईटी की रिपोर्ट ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंसा की गई थी और इसमें टीएमसी नेता शामिल थे और पुलिस का रवैया हिंसा को रोकने के बजाय टीएमसी नेताओं की कार्रवाई की अनदेखी करने वाला प्रतीत होता है।' यह भी पढ़ें - Supreme Court: जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार; सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात तथ्य-खोजी समिति की रिपोर्ट में क्या? उन्होंने कहा, 'मुर्शिदाबाद से पहलगाम तक हिंदुओं को निशाना बनाकर उनके खिलाफ हिंसा का सिलसिला साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मुर्शिदाबाद हिंसा में जिस तरह से तथ्य सामने आ रहे हैं, उससे ममता बनर्जी सरकार की हिंदुओं के प्रति क्रूरता और कट्टरपंथियों के प्रति असीम लगाव का पता चलता है।' यह तब हुआ जब कलकत्ता उच्च न्यायालय की तरफ से गठित तथ्य-खोजी समिति ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि हिंसा के दौरान बेतबोना गांव में 113 घर बुरी तरह प्रभावित हुए। इसमें कहा गया कि अधिकांश लोगों ने मालदा में शरण ली थी, लेकिन बेतबोना गांव में पुलिस प्रशासन ने सभी को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। #WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि "वर्तमान समय में देश में जिस तरह की विशेष प्रकार की राजनीति चल रही है, जिसे लेकर ऐसा दिखाई पड़ता है कि वह देश की आंतरिक सुरक्षा और ढांचे को नष्ट करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

.. आज न्यायालय द्वारा गठित SIT की… pic.twitter.com/VPHkdLe7wj — ANI_HindiNews May 21, 2025 'स्थानीय पार्षद की तरफ से निर्देशित किए गए थे हमले' रिपोर्ट में कहा गया, 'हमले स्थानीय पार्षद की तरफ से निर्देशित किए गए थे,' और कहा कि स्थानीय पुलिस पूरी तरह से "निष्क्रिय और अनुपस्थित" थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए स्थायी बीएसएफ कैंप और केंद्रीय सशस्त्र बल चाहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, 'पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। बेतबोना के ग्रामीण ने शुक्रवार को शाम चार बजे और शनिवार को शाम चार बजे फोन किया, लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया।' रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'एक आदमी गांव में वापस आया और उसने देखा कि किन घरों पर हमला नहीं हुआ है और फिर बदमाशों ने आकर उन घरों में आग लगा दी।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बदमाशों ने पानी का कनेक्शन काट दिया ताकि आग को पानी से न बुझाया जा सके। इसमें कहा गया है, 'बदमाशों ने घर के सभी कपड़ों को मिट्टी के तेल से जला दिया और घर की महिला के पास तन ढकने के लिए कपड़े नहीं थे।' रिपोर्ट में हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास की हत्या का जिक्र करते हुए कहा गया है, 'उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और उसके बेटे और उसके पति को ले गए और उनकी पीठ पर कुल्हाड़ी से वार किया। एक आदमी तब तक वहां इंतजार कर रहा था जब तक वे मर नहीं गए।' यह भी पढ़ें - Manipur: 'यह समझने की गलती थी', मणिपुर में सरकारी बस पर राज्य का नाम छिपाने पर संबित पात्रा ने दी सफाई राहुल और खरगे पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी वहीं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'भारतीय सेना के अप्रतीम शौर्य और पराक्रम का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर को छुटपुट घटना कहना ना केवल निंदनीय है बल्कि भारत की सेना के शौर्य, पराक्रम और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान भी है। इससे पहले भी राहुल गांधी भारतीय विमानों और अन्य चीजों के बारे में अनेक प्रकार की आवांछित और अनर्गल बातें कर चुके हैं... पहले राहुल गांधी और अब मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद एक बात बहुत साफ हो गई है कि पिछले कुछ दिनों से इनके गठबंधन के नेताओं के जो बयान आ रहे हैं वह अनायास मुंह से निकले बयान नहीं हैं बल्कि सुविचारित, भारत विरोधी और ... विचारधारा से पोषित होकर आने वाले बयानों की एक श्रृंख्ला है। मल्लिकार्जुन खरगे का यह बयान ये भी दर्शाता है कि INDIA गठबंधन नाम रख लेने से कोई दिल से भारतीय नहीं हो जाता... इसलिए हम इस बयान को निंदनीय तो मानते ही हैं साथ ही हम कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा भी मानते हैं।' #WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "भारतीय सेना के अप्रतीम शौर्य और पराक्रम का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर को छुटपुट घटना कहना ना केवल निंदनीय है बल्कि भारत की सेना के… pic.twitter.com/p8RyKgq8cj — ANI_HindiNews May 21, 2025

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Tmc Mamata Banerjee Sudhanshu Trivedi Violence Murshidabad Murshidabad Violence Fact Finding Commitee Report Report On Murshidabad Congress Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge India News In Hindi Latest India News Updates बीजेपी टीएमसी ममता बनर्जी सुधांशु त्रिवेदी हिंसा मुर्शिदाबाद हिंसा तथ्यान्वेषी समिति की रिपोर्ट मुर्शिदाबाद पर रिपोर्ट कांग्रेस राहुल गांधी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'हिंदुओं से नफरत करती हैं': ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद नहीं जाने पर बीजेपी ने उठाए सवाल'हिंदुओं से नफरत करती हैं': ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद नहीं जाने पर बीजेपी ने उठाए सवालभाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर निशाना साधा है, आरोप लगाया कि वे 'हिंदुओं से नफरत' करती हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि बनर्जी हिंसा प्रभावित क्षेत्र में क्यों नहीं गईं, जबकि केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी उनकी प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए और उनके नेतृत्व को विफल...
Read more »

दारोगा की टोपी उछाली, ममता बनर्जी का पुतला फूंकने पहुंचे कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े, अखिलेश ने सरकार पर बोला हमलादारोगा की टोपी उछाली, ममता बनर्जी का पुतला फूंकने पहुंचे कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े, अखिलेश ने सरकार पर बोला हमलानए वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़की और पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। यही नहीं सैकड़ों हिंदू परिवार अपने घरों को छोड़कर दूसरे जिले में शरण लिए हुए हैं। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर हमला बोला था। उनके बयान पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने भी हमला बोला था। जिसके विरोध में मेरठ में ममता बनर्जी का पुतला फूंकने...
Read more »

बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुर्शिदाबाद हिंसा बना आधारबंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुर्शिदाबाद हिंसा बना आधारसुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग पर याचिका की सुनवाई करेगा। याचिका में मुर्शिदाबाद समेत अन्य जिलों में हिंदुओं पर हुई कथित हिंसा और वक्फ कानून के विरोध के बाद उपजे हालातों का हवाला दिया गया है। याचिकाकर्ताओं ने अनुच्छेद 355 के तहत केंद्र से रिपोर्ट और हिंसा की जांच के लिए समिति की मांग की...
Read more »

बीएसएफ ने क्यों चलाई गोलियां... हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद के दौरे पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्या बोलीं?बीएसएफ ने क्यों चलाई गोलियां... हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद के दौरे पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्या बोलीं?Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीएसएफ ने गोलियां क्यों चलाई? दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचने पर ममता बनर्जी ने कहा, मैं यहां पर पहले आ सकती है लेकिन हालात सामान्य होने का इंतजार...
Read more »

Controversy: ' चिनाब का पानी रोकोगे तो रखोगे कहां- मत करो युद्ध ', अरशद मदनी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- माफी मांगेंControversy: ' चिनाब का पानी रोकोगे तो रखोगे कहां- मत करो युद्ध ', अरशद मदनी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- माफी मांगेंBJP slams arshad madani over remarks on indus water treaty Controversy: ''युद्ध नहीं होना चाहिए', अरशद मदनी के बयान पर भाजपा ने जताई आपत्ति, की माफी की मांग देश
Read more »

CUET PG Results 2025: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं अपने स्कोरकार्डCUET PG Results 2025: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं अपने स्कोरकार्डCUET PG 2025 की फाइनल आंसर की पिछले महीने जारी हुई प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां आने के बाद जारी की गई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:29:27