संजय राउत ने हरियाणा के चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो अपना मत स्पष्ट करें.
संजय राउत ने हरियाणा के चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो अपना मत स्पष्ट करें. बिना रीजनल पार्टी के सरकार नहीं बनतीहरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बीजेपी का मनोबल बढ़ाया है तो वहीं कांग्रेस पार्टी पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.
दरअसल, तमाम एग्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनती हुई दिखा रही थी, लेकिन उसके विपरीत बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया. इसे लेकर अब बयानबाजी शुरू हो चुकी है.हरियाणा के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच करीब 190 सीटों का बंटवारा हो चुका है. वहीं, 100 सीटों पर अब भी बंटवारा होना बाकी है. इस बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. हरियाणा में हारी हुई बाजी को जीतने वाली पार्टी बीजेपी की प्रशंसा करते हुए संजय राउत ने कहा कि बीजेपी का एक मैनेजमेंट सिस्टम है.कांग्रेस से हरियाणा में गलती हुई है क्योंकि उन्हें लगा कि बिना रीजनल पार्टी के समर्थन के ही सरकार बन जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है. बिना रीजनल पार्टी के सर्मथन के तो नरेंद्र मोदी भी पीएम नहीं बन पाते. सरकार बनाने के लिए हमेशा रीजनल पार्टी की जरूरत है और रहेगी. आगे बोलते हुए राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो वह अपनी भूमिका स्पष्ट कर सकती है. नहीं तो महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों को मिलकर सीएम फेस की घोषणा कर देनी चाहिए.आगे राउत ने कहा कि जो कुछ भी हरियाणा में हुआ, हमें वह महाराष्ट्र में सही करना होगा. हमें ऐसा लगता है और शायद यह कांग्रेस को नहीं लगता. हमें जो कुछ भी हरियाणा में हुआ, उससे सबक लेने की जरूरत है. हालांकि महाराष्ट्र में कुछ भी कर लें, यहां कुछ नहीं होने वाला है. मोदी सरकार रीजनल पार्टी के समर्थन से बनी है. मनमोहन सिंह की सरकार भी रीजनल पार्टी के ही सहयोग से बनी थी. इसलिए रीजनल पार्टी की हमेशा जरूरत रही है और आगे भी रहेगी.
Haryana Election Haryana Election 2024 MAHARASHTRA NEWS Maharashtra Election Maharashtra Election 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Haryana Assembly Election: भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान- आप से गठबंधन की कोशिश की, पर वे नहीं चाहते थेहरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Read more »
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा को दिखाया ठेंगा, हुड्डा बोले-सपा का जनाधार ही नहींहरियाणा में कांग्रेस ने सपा को ठेंगा दिखा दिया है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा को एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Haryana Election: महिलाओं को हर माह दो हजार...गरीबों को सौ गज जमीन; जानें कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्याहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना गारंटी पत्र जारी कर दिया है।
Read more »
Haryana Election: कांग्रेस का घोषणा पत्र 'हाथ बदलेगा हालात' जारी, हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड बनाने का वादाकांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
Read more »
J&K Result: परिणाम से गदगद उमर अब्दुल्ला, PM मोदी-महबूबा मुफ्ती का जताया आभार; CM बनने के सवाल पर दिया ये जवाबविधानसभा चुनाव के परिणाम में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने 48 सीटें जीती हैं। इसमें नेकां ने 42 सीटें जीती हैं।
Read more »
हरियाणा चुनाव में कैसे धर्मेंद्र प्रधान के गुणा-गणित से हारी हुई बाजी जीत गई बीजेपी?Haryana Vidhan Sabha Result 2024: हरियाणा में ओबीसी को मजबूत करने और अपनी पारंपरिक मजबूत जगहों जीटी रोड बेल्ट और दक्षिण हरियाणा पर ध्यान देने और जाट-प्रभुत्व वाली सीटों पर गैर-जाट उम्मीदवार खड़ा करने से बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। यह जीत किसानों की नाराजगी के बावजूद संभव...
Read more »
