BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया 'संकल्प पत्र', सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई पहली कॉपी

Lok Sabha Election News

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया 'संकल्प पत्र', सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई पहली कॉपी
Lok Sabha Chunav 2024BjpBjp Manifesto
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 63%

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, 'हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है'.

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. बीजेपी ने घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है. पार्टी के 'संकल्प पत्र' जारी करने में खास बात ये रही कि बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र 'गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी' पर लक्षित अपनी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ शेयर करते हुए जारी किया.

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया. किन-किन लाभार्थियों को दिया गया 'संकल्प पत्र'पीएम स्वनिधि के लाभार्थी दिल्ली के गांधीनगर में छोले-कुलचे बेचने वाले रघुवीर आवास योजना के लाभार्थी गाजियाबाद के रहने वाले रवि कुमार PM किसान निधि फसल बीमा योजना के लाभार्थी हरियाणा के झज्जर के रहने वाले किसान रामबीर उज्ज्वला योजना की लाभार्थी छत्तीसगढ़ की रहने वाली नीलामती मौर्य#WATCH | BJP distributes its party's election manifesto - 'Sankalp Patra' to central government scheme beneficiaries at the party Headquarters in Delhi.BJP released its election manifesto - 'Sankalp Patra' for the ensuing Lok Sabha polls in the presence of Prime Minister… pic.twitter.com/8ZnlSXOZmOAdvertisement— ANI April 14, 2024बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर अपने संबोधन में कहा, 'हम जानते हैं कि आज संकल्प पत्र का लोकार्पण होगा. लेकिन हम सबको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि भाजपा और शुरू में जनसंघ काल से एक विचारधारा आधारित पार्टी होने के नाते, उन विचारों को लगातार आगे बढ़ाते हुए वैचारिक अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग सम्मिलित हैं. हर बार जब चुनाव आता है, तो उसी वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने का काम हम सब लोगों ने किया है.'पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा "पूरे देश को बीजेपी के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है. इसका एक बड़ा कारण है. 10 वर्षों में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है. बीजेपी ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है. इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है."नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी.'गरीब, गांव, और समाज...'जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, 'हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है'. उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है.जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'जब नागरिक स्पष्ट जनादेश देते हैं तो परिणाम भी स्पष्ट होते हैं. 2019 में हमने 2014 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. 2019 का जनादेश हमारी महिलाओं, गरीबों को समर्पित था. स्पष्ट जनादेश ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने में मदद की. कांग्रेस के वकीलों ने राम मंदिर के निर्माण में अड़ंगा लगाया, लेकिन बीजेपी की सरकार में यह संकल्प भी पूरा हुआ. प्रधानमंत्री ने तीन तलाक को समाप्त किया और हमारी मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया. 30 साल तक महिला आरक्षण के लिए किसी ने कुछ नहीं किया.Advertisement'हम जो कहते हैं, करते हैं...'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, 'जो हम कहते हैं वो हम करते हैं. ये बात भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं. हम जो कहते हैं वो हम करते हैं. BJP के जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखने वाले हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है. मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है.' ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Lok Sabha Chunav 2024 Bjp Bjp Manifesto Pm Modi Narendra Modi Jp Nadda Rajnath Singh लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 बीजेपी बीजेपी घोषणापत्र पीएम मोदी नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा राजनाथ सिंह

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव के लिए BJP कल जारी करेगी घोषणा पत्र, PM Modi रहेंगे मौजूदलोकसभा चुनाव के लिए BJP कल जारी करेगी घोषणा पत्र, PM Modi रहेंगे मौजूदआगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है.
Read more »

Weather Update: चुनावी माहौल के बीच मौसम ने भी दिखाया असर, तेज हवाओं के साथ इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने की आशंकामौसम विभाग ने कई शहरों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया।
Read more »

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए किन मुद्दों पर रहा खास फोकसBJP Launched Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मेनिफेस्टो को 'संकल्प पत्र' नाम दिया है।
Read more »

भाजपा का संकल्प पत्र जारी; पार्टी ने महिलाओं, युवाओं और गरीबों से किए ये वादे; पीएम मोदी बोले- देशहित के लिए UCC जरूरीभाजपा का संकल्प पत्र जारी; पार्टी ने महिलाओं, युवाओं और गरीबों से किए ये वादे; पीएम मोदी बोले- देशहित के लिए UCC जरूरीलोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज 14 अप्रैल भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह भाजपा कार्यालय पहुंचे। गरीब युवा किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का...
Read more »

BJP Manifesto 2024: 24 में 24 कैरेट सोने जैसी मोदी की गारंटी, राजनाथ सिंह ने बताया कैसा है संकल्प पत्र?BJP Manifesto 2024: 24 में 24 कैरेट सोने जैसी मोदी की गारंटी, राजनाथ सिंह ने बताया कैसा है संकल्प पत्र?BJP Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस मौके पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

BJP Manifesto 2024: तीसरी बार मोदी सरकार के लिए संकल्प, जानिए बीजेपी के पिटारे में क्या?BJP Manifesto 2024: तीसरी बार मोदी सरकार के लिए संकल्प, जानिए बीजेपी के पिटारे में क्या?BJP Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इस संकल्प के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:23:55