BJP ने जारी प्रत्याशियों की नई सूची, कटा जोशी का टिकट, वरुण और मेनका की सीट भी बदली-Navbharat Times

United States News News

BJP ने जारी प्रत्याशियों की नई सूची, कटा जोशी का टिकट, वरुण और मेनका की सीट भी बदली-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

बीजेपी ने काटा मुरली मनोहर जोशी का टिकट, वरुण-मेनका की सीट भी बदली

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं लिस्ट में बीजेपी के सीनियर नेता डॉ.

मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटा गया है। उनकी जगह कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने मंगलवार को जारी सूची में पूर्व एसपी नेता और अभिनेत्री जयाप्रदा को आजम खान के खिलाफ रामपुर की सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की इस सूची में यूपी और पश्चिम बंगाल के कुल 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। मंगलवार शाम बीजेपी कार्यालय में इस लिस्ट को जारी करते हुए पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार पीलीभीत के स्थान पर सुलतानपुर की सीट से चुनाव लड़ेंगी। सुलतानपुर में फिलहाल मेनका के बेटे वरुण गांधी सांसद हैं। इसके अलावा केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को एक बार फिर गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष चंदौली सीट से लड़ेंगे चुनाव बीजेपी की ओर से जारी सूची में चंदौली सीट पर पार्टी के यूपी चीफ महेंद्र नाथ पांडेय को चंदौली, वरुण गांधी को पीलीभीत, मेनका गांधी को सुलतानपुर, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कौशांबी से विनोद सोनकर, रामपुर से जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बस्ती लोकसभा सीट से हरीशचंद्र द्विवेदी, कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कुशीनगर की सीट से विजय दूबे, बांसगाव सीट से कमलेश पासवान, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गोंडा के कीर्तिवर्धन सिंह, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, बहराइच से अक्षयवर लाल गौर, बाराबंकी से उपेंद्र रावत, कन्नौज से सुब्रत पाठक, धौरहरा से रेखा वर्मा, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत को टिकट दिए गए हैं। पढ़ें: जानें, यूपी में बीजेपी, कांग्रेस और SP-BSP गठबंंधन के कौन हैं प्रत्याशी कई वर्तमान सांसदों की बदली गई सीट बीजेपी ने यूपी की भदोही लोकसभा सीट से वर्तमान में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को इस बार बलिया सीट से दावेदार बनाया है, वहीं आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया अब इटावा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वर्तमान में सुलतानपुर के सांसद वरुण गांधी अब अपनी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे, वहीं मेनका वरुण की सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। बहराइच सीट से वर्तमान सांसद सावित्री बाई फुले के बीजेपी से बगावत करने के बाद अब यहां अक्षयवर लाल गौर को बीजेपी से टिकट मिला है। पश्चिम बंगाल की 10 सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित बीजेपी ने मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल की भी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इनमें ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर सीट से बीजेपी ने निलांजन रॉय को टिकट दिया है। इसके साथ ही बहरामपुर सीट से केजे आर्य, मुर्शिदाबाद से हुमायूं कबीर, रानाघाट से मुकुट मणि अधिकारी, बानगांव से शांतनु ठाकुर, हावड़ा से आरएस गुप्ता, उलबेरिया से जॉय बनर्जी, कांठी सीट से देबाशीष सामंत, बांकुरा से सुभाष सरकार और बोलपुर से रामप्रसाद दास को प्रत्याशी बनाया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टिकट की आस लगाए बैठे हैं कई दावेदार, अटकी है भाजपा उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaटिकट की आस लगाए बैठे हैं कई दावेदार, अटकी है भाजपा उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaकांग्रेस का दफ्तर हो या भाजपा। टिकट चाहने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। भाजपा में चल रहा मंथन का दौर। BJP4India INCIndia Mahasangram2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

पहली सूची में भाजपा ने काटे अपने छह सांसदों के टिकट, इस नाम ने चौंकायापहली सूची में भाजपा ने काटे अपने छह सांसदों के टिकट, इस नाम ने चौंकायालखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपने छह वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। बाकी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इस सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम हाल ही में भाजपा से बसपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का है। संघमित्रा को बंदायु से टिकट दिया गया है।
Read more »

LIVE: BJP ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कैराना से प्रदीप कुमार को टिकटLIVE: BJP ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कैराना से प्रदीप कुमार को टिकटलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कीलोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कीनई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने इस सूची में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
Read more »

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaअरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaलोकसभा चुनावों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। assemblyelections2019 sikkim arunachalpradesh congress INCIndia priyankagandhi
Read more »

बिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटबिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटआरजेडी ने दो चरणों में लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है।
Read more »

कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कीकांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कीलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. भाजपा ने अपनी 9वीं सूची में चार उम्मीदवारों का नाम दिया है. पार्टी की तरफ से असम की 1, कर्नाटक की 2 और यूपी की 1 सीट पर नाम तय किया है. वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 2, गोवा की 2 और दमन-दीव की 1 सीट पर उम्मीदवार जारी किए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:08:36