BIHAR Election Result LIVE: जमुई से राम विलास के बेटे चिराग पासवान जीते, भूदेव चौधरी हारे

United States News News

BIHAR Election Result LIVE: जमुई से राम विलास के बेटे चिराग पासवान जीते, भूदेव चौधरी हारे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 22 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 12%
  • Publisher: 51%

चिराग पासवान ​2,41,049 वोटों से जीते ElectionResults2019 LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019 ichiragpaswan irvpaswan

बिहार के जमुई से राम विलास के बेटे चिराग पासवान 241049 वोटों से जीते, भूदेव चौधरी हारे। चिराग को 529134 वोट मिले, जबकि भूदेव चौधरी को 287805 वोट मिले।बिहार में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को विशेष बधाई दी। साथ ही उन्होंने जनादेश के लिए बिहार की जनता का भी आभार व्यक्त किया।दरभंगा से राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भाजपा के गोपालजी ठाकुर से 267979 वोटों से हार गए। सिद्दीकी को 317485 वोट मिले, जबकि गोपालजी को 585013 वोट मिले।हाजीपुर से रामविलास के भाई पशुपतिनाथ पारस 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद के शिवचंद्र राम से उनका मुकाबला है।बेगूसराय में गिरिराज सिंह 63 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां रुझानों के अनुसार, जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार काफी पीछे चल रहे हैं।बिहार में चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा-जदयू-लोजपा 15-15-5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन केवल दो सीटों पर आगे चल रही है। तीन सीटों का रुझान अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।बिहार में 35 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन एक बार फिर पिछड़ता दिख रहा है। महागठबंधन केवल पाटलिपुत्र सीट पर आगे दिख रहा है।जमुई से लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान आगे चल रहे हैं, वहीं सासाराम से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार पीछे चल रही हैं। वहीं पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं।, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।बिहार में एनडीए 27 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा, जदयू और लोजपा के बरक्स महागठबंधन का रुझानों में बड़ी मुश्किल से खाता खुला है। यहां पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती आगे चल रही है, जबकि निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं।बिहार में 20 सीटों पर भाजपा की अगुआई में एनडीए आगे चल रही है। गया से हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं। मांझी जब नीतीश के साथ थे, तब मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।बिहार में नौ बजे तक आए रुझानों के अनुसार विपक्ष का खाता नहीं खुल पाया है, वहीं भाजपानीत एनडीए 14 सीटों पर आगे चल रही है।बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगे, कन्हैया और तनवीर हसन पीछे चल रहे हैं।बिहार में भाजपानीत एनडीए सात सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेसनीत महागठबंधन दो सीटों पर आगे चल रही है।राजद की पारंपरिक सीट रही सारण से राजीव प्रताप रुडी आगे चल रहे हैं। यहां लालू के समधी चंद्रिका राय से उनका मुकाबला है।बिहार में पहला रुझान जो सामने आया है, उसके अनुसार एनडीए दो सीटों पर आगे चल रही है। यहां एनडीए में भाजपा के साथ जदयू और लोजपा शामिल है।बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। यहां बस कुछ ही देर में पहला रुझान सामने आएगा। यहां कुल 40 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुए हैं।सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 के बाद जिस घड़ी का इंतजार था, वह आ गई है। अब से बस कुछ ही देर में देश की 542 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी। इनमें बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर भी जीत-हार का फैसला हो जाएगा। बिहार में सातों चरणों में चुनाव हुए। यहां मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।एनडीए में वापसी के साथ जदयू की एक जीत तो सीट बंटवारे में ही हो गई। साल 2014 में महज दो सीटों पर सिमटी जदयू 15 की उछाल के साथ 17 सीटों पर उम्मीदवारी लेने में कामयाब रही और 22 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा के बरक्स आ खड़ी हुई। वहीं लोजपा एक सीट की अदला-बदली के साथ संख्या के लिहाज से अपनी छह की छह सीटों पर उम्मीदवारी बचाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी ओर इस बार महागठबंधन में राजद-कांग्रेस-रालोसपा-हम-वीआईपी के बीच 20-9-5-3-3 के फॉर्मूले पर सीट बंटवारा हुआ। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद 20 सीटों पर चुनाव लड़ी और अपने ही कोटे से आरा सीट सीपीआई-एमएल के राजू यादव के लिए छोड़ दी थी। वहीं कांग्रेस नौ, रालोसपा पांच के अलावे हम और वीआईपी 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ी।लोकसभा चुनाव 2014 में बिहार में सभी दल अलग-थलग पड़े थे। नीतीश कुमार की जदयू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था और अकेले मैदान में उतरी थी। राजद, कांग्रेस और एनसीपी साथ लड़े थे, जबकि एनडीए में भाजपा के साथ रालोसपा और लोजपा शामिल थी। भागलपुर, कोसी, पूर्णिया प्रमंडलों को छोड़ दें तो मोदी लहर का अच्छा असर रहा था। प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों में भाजपा को 22, लोजपा को छह, रालोसपा को तीन सीटों के साथ एनडीए कुल 31 सीटों पर काबिज हुई थी। वहीं, एनडीए से नाता तोड़ना सुशासन बाबू को महंगा पड़ा और जदयू के हिस्से केवल पूर्णिया और नालंदा, दो सीटें आई। इधर यूपीए को सात सीटों पर सत्ता हासिल हुई। राजद के हिस्से चार, कांग्रेस के हिस्से दो और एनसीपी को एक सीट हासिल हुई थी।2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में कुल 6,38,00,160 मतदाता थे जिनमें से 3,53,04,368 मतदाताओं ने वोट डाले थे। यानि कुल मतदान फीसदी रहा था 55.

33। कुल मतदान में से भारतीय जनता पार्टी को 1,05,43,025 वोट मिले थे यानि भाजपा को कुल 29.86 फीसदी वोट पड़े थे। दूसरे नंबर पर था राष्ट्रीय जनता दल, जिसे 20.46 फीसदी यानि 72,24,893 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर 16.04 फीसदी यानि 56,62,444 वोटों के साथ जनता दल यूनाइटेड थी। वहीं, कांग्रेस महज 8.56 फीसदी यानि कि 30,21,065 वोटों के साथ चौथे नंबर पर थी। रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा को 6.50 फीसदी यानि कि 22,95,929 वोट मिले थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बंगाल में EC का एक और बड़ा ऐक्शन, ममता के भतीजे के क्षेत्र में दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया-Navbharat Timesबंगाल में EC का एक और बड़ा ऐक्शन, ममता के भतीजे के क्षेत्र में दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सातवें चरण के चुनाव से पहले आयोग ने डायमंड हार्बर से दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। टीएमसी का गढ़ मानी जाने वाली डायमंड हार्बर सीट से सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनाव मैदान में हैं।
Read more »

पाकिस्तान में डॉक्टर की लापरवाही से 400 से अधिक लोग हुए एचआईवी से पीड़ितपाकिस्तान में डॉक्टर की लापरवाही से 400 से अधिक लोग हुए एचआईवी से पीड़ितउत्तरी पाकिस्तान के एक गांव में सैकड़ों लोग कथित तौर पर एचआईवी से पीड़ित हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक डॉक्टर
Read more »

बांसगांव से हार का तिलिस्म तोड़ने की कोशिश में BSP-Navbharat Timesबांसगांव से हार का तिलिस्म तोड़ने की कोशिश में BSP-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: इलाके में मजबूत पकड़ रखने वाले पासवान परिवार के कमलेश पासवान बीजेपी के टिकट से मैदान में, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने और शिवपाल की पार्टी के प्रत्याशी के मैदान में होने से मिल रही मदद।
Read more »

विपक्ष के दावे को रामविलास पासवान ने किया खारिज, कहा- कहीं नहीं जाएंगे नीतीश कुमारविपक्ष के दावे को रामविलास पासवान ने किया खारिज, कहा- कहीं नहीं जाएंगे नीतीश कुमारलोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को कोई संदेह ही नहीं है कि एनडीए की सरकार नहीं बन रही है.
Read more »

रविकिशन ने मुंबई में 'भइया' टैग से बचने के लिए नाम से हटाया 'शुक्ला'-Navbharat Timesरविकिशन ने मुंबई में 'भइया' टैग से बचने के लिए नाम से हटाया 'शुक्ला'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: गोरखपुर से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे ऐक्टर रविकिशन ने बताया है कि मुंबई में 'भइया' टैग से बचने के लिए उन्होंने अपने नाम से अपने टाइटल 'शुक्ला' को हटा लिया था।
Read more »

गोडसे पर प्रज्ञा के बयान से नाराज कैलाश सत्यार्थी, बोले- पार्टी से निकालकर राजधर्म निभाए BJPगोडसे पर प्रज्ञा के बयान से नाराज कैलाश सत्यार्थी, बोले- पार्टी से निकालकर राजधर्म निभाए BJPप्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा. मोदी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि महात्मा गांधी के बारे में या गोडसे पर जो भी बातें की गईं. ये बहुत ही खराब हैं, खास प्रकार से घृणा के लायक हैं, आलोचना के लायक हैं.
Read more »

भाजपा विरोधी मोर्चे की कवायद: चंद्रबाबू से मुलाकात के बाद कल राहुल-सोनिया से मिलेंगी मायावतीभाजपा विरोधी मोर्चे की कवायद: चंद्रबाबू से मुलाकात के बाद कल राहुल-सोनिया से मिलेंगी मायावतीचंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को राहुल, पवार के अलावा मायावती और अखिलेश से भी मुलाकात की थी सोनिया गांधी ने 23 मई को गैर-एनडीए दलों के नेताओं की बैठक बुलाई | Chandrababu Naidu holds second round of talks with Rahul Gandhi, Sharad Pawar, mayawati, akhilesh yadav
Read more »

ओमप्रकाश राजभर UP सरकार से बर्खास्त, योगी आदित्यनाथ सरकार से SBSP के अन्य नेता भी बेदखलओमप्रकाश राजभर UP सरकार से बर्खास्त, योगी आदित्यनाथ सरकार से SBSP के अन्य नेता भी बेदखलBJP की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ लगातार आग उगलने वाले YogiAdityanath के कैबिनेट मंत्री OmPrakashRajbhar ने लोकसभा चुनाव में हद पार... GovernorRamNaik UPCabinet UPCM LokSabhaElections2019
Read more »

VIDEO: पासवान ने हाजीपुर से क्यों नहीं लड़ा चुनाव? बताई यह वजहVIDEO: पासवान ने हाजीपुर से क्यों नहीं लड़ा चुनाव? बताई यह वजहLoksabha Elections 2019: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान का हवाला देते हुए पूछा गया, 'आप मौसम वैज्ञानिक हैं। अगर मौसम गड़बड़ाया तो पता नहीं, कोई ठिकाना नहीं हैं?' उन्होंने जवाब दिया, 'ये लोग फर्स्ट ईयर स्टूडेंट हैं।'
Read more »

मध्यप्रदेश के रुझानों में दिख रही है प्रचंड ‘मोदी लहर’, 28 सीटों पर भाजपा आगेमध्यप्रदेश के रुझानों में दिख रही है प्रचंड ‘मोदी लहर’, 28 सीटों पर भाजपा आगेभोपाल से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 69 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाये हुए हैं. वहीं, गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के केपी यादव से 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:36:18