ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में भारत को हराकर 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बना ली है। फाइनल में उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका से भिड़ेगी और इस सीरीज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद भारत को हरा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। स्टीव स्मिथ को दोबारा टेस्ट टीम की कप्तानी मिलने का अंदेशा है। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट जीत के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उसे अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है और इस सीरीज में कमिंस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। यह भी पढ़ें- IND vs AUS: भारतीय टीम में बड़ी सर्जरी की जरूरत, गंभीर और अगरकर को लेने होंगे बड़े फैसले दूसरी बार बनने वाले हैं पिता कमिंस ने टिम पेन के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली है। उन्होंने इस दौरान वनडे और टी20 में भी टीम की कप्तानी की। कमिंस की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी टेस्ट मैच के बाद कमिंस ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि उनकी पत्नी दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अगर कमिंस इस सीरीज के लिए टीम के साथ नहीं होते हैं तो फिर स्टीव स्मिथ दोबारा कप्तानी कर सकते हैं। वह टीम के उप-कप्तान हैं। कमिंस की जगह वह चार बार पहले भी कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, कमिंस लंबे समय तक टीम के कप्तान बने रहेंगे। कमिंस ने कहा है कि अभी भी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है और ये क्रिकेट ही है जो उनके अंदर जान फूकें हुए हैं। THE CV OF PAT CUMMINS AS A CAPTAIN 🥶🔥 pic.
twitter.com/m7DBQnB4jW— Johns. January 5, 2025 साउथ अफ्रीका से होगा सामना ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए सिडनी टेस्ट के अलावा श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों में से एक में जीत चाहिए थी। चूंकि उसने भारत को हरा फाइनल में जगह बना ली है ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज उसके लिए ज्यादा अहम नहीं रह गई और इसमें वह कुछ प्रयोग जरूर कर सकता है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामना साउथ अफ्रीका से होना है। भारत के खिलाफ सीरीज में देखा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी ज्यादा चली नहीं थी। ये उसकी कमजोर कड़ी रही है। श्रीलंका के खिलाफ सेलेक्टर्स बल्लेबाजी क्रम को लेकर प्रयोग कर सकते हैं ताकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम पूरी तरह से तैयार होकर जाए। यह भी पढ़ें- लगातार हार से BCCI नाखुश, टीम की घर वापसी के बाद होगा मंथन; रोहित-विराट खुद टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के मूड में नहीं
Steve Smith Australian Cricket Team Ind Vs Aus Australia Vs Sri Lanka Border-Gavaskar Trophy 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
माइकल क्लार्क ने की रोहित और स्मिथ की भविष्यवाणीऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से पहले स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी की भविष्यवाणी की है.
Read more »
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4th टेस्ट मैच आज से मेलबर्न मेंभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच आज से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।
Read more »
IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बनेSteve Smith Century Record in BGT History IND vs AUS: भारत के खिलाफ इस सीरीज में स्टीव स्मिथ का ये दूसरा टेस्ट शतक है
Read more »
IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बनेSteve Smith Most Century World Record in BGT History: भारत के खिलाफ इस सीरीज में स्टीव स्मिथ का ये दूसरा टेस्ट शतक है
Read more »
स्मिथ: जयसवाल का रन आउट, कोहली का फोकस प्रभावित हुआऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में यशस्वी जयसवाल का रन आउट विराट कोहली पर असर डाल सकता है.
Read more »
ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती, कमिंस ने हासिल किया पहला खिताबऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 2024/25 सीजन में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती। यह जीत उनके और उनकी टीम के लिए एक दशक बाद सीरीज जीत का प्रमाण है।
Read more »
