Center Calls All party Meeting: बजट सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक का मकसद विपक्ष के साथ गतिरोध खत्म करना है. साथ सत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करना है. ये बैठक 21 जुलाई को सुबह 11 बजे संसदीय सौध में होगी.
Center Calls All party Meeting: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकार्य का पहला बजट 23 जुलाई को आएगा. बजट सत्र की शुरुआत 22 जुलाई से होगी. इससे पहले मोदी सरकार ने विपक्ष के साथ गतिरोध खत्म करने की कोशिश की है और 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
संसदीय कार्य मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इस बारे में जानकारी दी. जिसमें कहा गया कि, संसद के बजट सत्र से पहले, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. सर्वदलीय बैठक 21 जुलाई को सुबह 11:00 बजे मुख्य समिति कक्ष, संसदीय सौध में होगी. ये भी पढ़ें: Donald Trump पर हमले के कुछ दिनों बाद फिर आतंकी साजिश सामने आई, संदिग्ध युवक गिरफ्तार, AK-47 राइफल बरामदबता दें कि संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू होगा. 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. इस बजट सत्र की समाप्ति 12 अगस्त को होगी. इससे पहले मंगलवार को हलवा समारोह हुआ. जिसमें वित्त मंत्री ने सभी अधिकारियों को अपने हाथ से हलवा बांटा. बता दें कि हलवा सेरेमनी बजट तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण का प्रतीक है. नॉर्थ ब्लॉक में हुई इस हलवा सेरेमनी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत कई मंत्रालयों के सचिव शामिल हुए. इस अवसर पर बजट तैयारी और संकलन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे. ये भी पढ़ें: यूपी में चीनी मिलों को जोड़ने वाली सड़कों के बहुरेंगे दिन, योगी सरकार कराएगी ठीक, पीडब्ल्यूडी करेगा रखरखावबता दें कि बजट तैयारी की 'लॉक-इन' प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक पारंपरिक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है. हलवा समारोह नॉर्थ ब्लॉक में होता है और एक बड़ी 'कढ़ाई' में हलवा बनाया जाता है. वित्त मंत्री औपचारिक रूप से 'कढ़ाई' चलाते हैं और आम तौर पर बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों को हलवा परोसते हैं. यह परंपरा वित्त मंत्रालय के सभी अधिकारियों की कड़ी मेहनत को स्वीकार करने का भी एक तरीका है. हलवा समारोह संसद में प्रस्तुति से पहले सभी बजट दस्तावेजों को मुद्रित करने की प्रक्रिया की शुरुआत करता है. हलवा सेरेमनी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है क्योंकि यह वित्त मंत्रालय में लॉकडाउन की शुरुआत का भी प्रतीक है. इसका मतलब है कि इसके बाद किसी भी अधिकारी को मंत्रालय परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं है. संसद में वित्तीय दस्तावेज़ पेश होने के बाद ही बजट टीम के प्रत्येक सदस्य को घर जाने की अनुमति होती है. बता दें कि केंद्रीय बजट को छापने की प्रक्रिया साल 1980 से नॉर्थ ब्लॉक में होती आ रही है. देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर. News Nation के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.whatsapp.com/channel/0029VaeXoBTLCoWwhEBhYE10
Monsoon Session 2024 Budget 2024 Modi Govt Budget All Party Meeting Union Budget Budget Session All-Party Meeting Kiren Rijiju Union Budget 2024 Union Budget Budget Nirmala Sitharaman Finance Minister PM Modi न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UK: 'ये नौटंकी जारी नहीं रखेंगे', सुनक सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को कीर स्टार्मर ने बंद करने का एलान कियाकीर स्टार्मर ने अपने दिन की शुरुआत कैबिनेट की बैठक के साथ की और अपनी सरकार की वित्त मंत्री रेसेल रीव्स और नए विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक की।
Read more »
बजट पेश होने से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठकModi on Budget 2024: आम बजट 2024 पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रमुख Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
OPS: पुरानी पेंशन पर बड़ा अपडेट! आई फैसले की घड़ी, आखिरी निर्णय से पहले वित्त मंत्रालय करेगा JCM संग बैठकओपीएस पर केंद्र सरकार कोई अंतिम निर्णय ले, इससे पहले कर्मचारियों के साथ बैठक की जाएगी।
Read more »
संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठकसंसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरु होने वाला है. सत्र से पहले सरकार की कोशिश है कि विपक्षी दलों से सहमति बनायी जाए.
Read more »
Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक। City CentreParliament Session: 22 जुलाई से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है. विपक्षी दलों के साथ सहमति बनाने के लिए सरकार की तरफ 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाया गया है. 21 जुलाई को सुबह 11 बजे यह बैठक होगी. संसद का पिछला सत्र बेहद हंगामेदार रहा था. NEET में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था.
Read more »
Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले विपक्ष से गतिरोध खत्म करने की पहल, सरकार ने 21 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठकParliament Monsoon Session संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। बीते संसद सत्रों की तरह इस सत्र में भी हंगामा न हो इसके लिए सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बीते सत्र में नीट विवाद के चलते संसद में खूब हंगामा हुआ था। वहीं 24 जून से 3 जुलाई तक चले इस सत्र की शुरुआत में नए सांसदों ने शपथ भी...
Read more »
