Union Budget 2026: बजट सत्र 2026 की शुरुआत 28 जनवरी से हो रही है. यह 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक दो फेज में होगा. सत्र का पहला फेज 28 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा. वहीं, दूसरा फेज 9 मार्च से 2 अप्रैल तक का होगा. एक फरवरी को लोकसभा में सुबह 11 बजे बजट पेश किया जाएगा.
Budget Story, Budget in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 1 फरवरी को मोदी सरकार की ओर से देश का बजट पेश किया जाएगा. इसकी तैयारी लगभग अपने अंतिम चरण में है. वित्त मंत्री सीतारमण एक फरवरी दिन रविवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी.
वे संसद के लोकसभा में सुबह 11 बजे देश का बजट पेश करेंगी. इस आगामी बजट से देश के नागरिकों को कई सारी उम्मीदें हैं. चाहें रेलवे सेक्टर हो या फिर शिक्षा, चाहें हेल्थ सेक्टर हो या कृषि सेक्टर, हर क्षेत्र के लोगों को इस बजट से कुछ बड़े ऐलान की संभावना है. यह बजट लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगा, यह तो 1 फरवरी को बजट पेश होने के साथ ही पता चलेगा लेकिन इस बीच हम आपको बजट से जुड़ी कुछ कहानियां और इतिहास को लगातार बता रहे हैं. आज हम बात करेंगे बजट के उस इतिहास की जब भारत का बजट अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी छपनेपेश होने लगा. आइए इसके बारे में जानते हैं. पहले केवल अंग्रेजी में पेश होता था बजट हमारा देशे भारत अंग्रेजों की गुलामी से 15 अगस्त सन् 1947 में आजाद हुआ था. हमें आजादी तो मिल गई थी लेकिन देश का बजट अभी भी उस अंग्रेजों की परंपरा को ही फॉलो करता था, जिसकी शुरुआत अप्रैल 1860 में जेम्स विल्सन के द्वारा की गई थी. जी हां, भारत का पहला बजट आजादी से काफी पहले 7 अप्रैल 1860 में ब्रिटिश शासन के समय पेश किया गया था. भारत का तब का यह बजट हिंदी में नहीं बल्कि अंग्रेजी में था, जिसे स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेम्स विल्सन ने पेश किया था. इसके बाद बजट पेश होते रहे और यह अंग्रेजी भाषा में ही होते थे. 15 अगस्त 1947 को जब अपना देश भारत आजाद हुआ. तो स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 में पेश किया गया था. यह एक अंतरिम बजट था, जिसे तब के वित्त मंत्री आर. के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था. ध्यान देने वाली बात यह थी कि भारत अग्रेंजों के शासन से अब आजाद हो चुका था, लेकिन बजट तब भी केवल अंग्रेजी में ही पेश किया जाता था. देश में केवल अंग्रेजी में ही बजट पेश करने की यह परंपरा साल 1955 तक चली. यह भी पढ़ें- Bank Holidays: 15 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर का क्या है हाल? गणतंत्र भारत का पहला बजट सन् 1947 में आजादी के बाद भारत का शासन भारतीयों के हाथ में आ गया. देश में लोकतंत्र की बात होने लगी और तेजी के साथ इसकी तैयारी भी. करीब 2 साल 11 महीने और 18 दिन में भारत का संविधान तैयार किया गया. उसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान पूरे भारत में लागू हो गया. संविधान लागू होते ही भारत एक गणतांत्रिक देश बन गया और यहां एक बार फिर से गणतंत्र की स्थापना हो गई. हालांकि, एक बात जो खटक रही थी वह थी बजट की भाषा. लोगों को अंग्रेजी से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन लोग अंग्रेजी के साथ हिंदी को भी चाहते थे. लेकिन इसका सपना 1955 के आसपास पूरा हुआ. गणतंत्र भारत का पहला बजट 28 फरवरी 1950 को तब के वित्त मंत्री जॉन मथाई के द्वारा पेश किया गया, जो केवल अंग्रेजी में ही था. हिंदी में भी भारत का बजट बात साल 1955 की है. इस साल से पहले तक भारत का बजट केवल अंग्रेजी में ही छपतापेश होता था. लेकिन साल 1955 में इस परंपरा में एक बड़ा और ऐतिहासिक परिवर्तन किया गया. जी हां, तब देश के वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख थे. उन्होंने भारत के बजट दस्तावेजों को अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी छापने की प्रथा शुरू कर दी. जी हां, भारत के केंद्रीय बजट को पहली बार 1955-66 के बजट के लिए अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी छापापेश किया गया. भारत में हिंदी भाषी लोगों की संख्या काफी अधिक है. इसलिए इस कदम को उठाया गया ताकि आम जनता को भी बजट को समझनें में कोई दिक्कत ना हो. इस ऐतिहासिक कदम ने देश के बजट को अधिक लोगों तक पहुंच बना दिया. तब से एक परंपरा शुरू हो गई और भारत का बजट 1955 से अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी छपनेपेश होने लगा. बजट सत्र 2026 बजट सत्र 2026 की शुरुआत 28 जनवरी से हो रही है. यह 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक दो फेज में होगा. सत्र का पहला फेज 28 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा. वहीं, दूसरा फेज 9 मार्च से 2 अप्रैल तक का होगा. लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि एक फरवरी को लोकसभा में सुबह 11 बजे बजट पेश किया जाएगा. बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की करेंगी. वे 28 जनवरी को संसद के दोनों सदनों यानी कि राज्यसभा और लोकसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी. यह भी पढ़ें- हां-ना में उलझे रहे ट्रंप हारे, भारत ने फाइनल कर दी मेगा डील की तारीख! व्यापार के लिए एक साथ खुलेंगे 27 देशों के दरवाजे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 1. भारत का पहला बजट कब पेश किया गया? भारत का पहला बजट 7 अप्रैल 1860 में ब्रिटिश शासन के समय जेम्स विल्सन ने पेश किया था. 2. आजाद भारत का पहला बजट किसने पेश किया था? आजाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 में पेश किया गया था. यह एक अंतरिम बजट था, जिसे तब के वित्त मंत्री आर. के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था. 3. गणतंत्र भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था? गणतंत्र भारत का पहला बजट 28 फरवरी 1950 को तब के वित्त मंत्री जॉन मथाई के द्वारा पेश किया गया था. 4. 2026 में बजट किस दिन पेश किया जाएगा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 2026 में बजट रविवार 1 फरवरी को पेश किया जाएगा. 5. बजट सत्र 2026 की शुरुआत कब से हो रही है? बजट सत्र 2026 की शुरुआत 28 जनवरी से हो रही है. यह 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक दो फेज में होगा.
Union Budget 2026 Budget 2026-27 Budget 2026 News Budget In Hindi Budget In English Hindi Budget Story हिंदी में बजट पेश करने की परंपरा बजट स्टोरी Nirmala Sitharaman Nirmala Sitharaman Budget News वित्त मंत्री सी डी देशमुख हिंदी में भारत का बजट बजट का इतिहास भारत का पहला बजट कब पेश किया गया भारत में हिंदी बजट C.D. Deshmukh बजट सत्र 2026 Hindi Budget
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Budget 2026: आयकर व GST के बाद एक और टैक्स कम होने की उम्मीद, अब सरकार दे सकती है ये बड़ी राहतसिक्योरिटीज़ ट्रांजेक्शन टैक्स STT एक डायरेक्ट टैक्स है, जो शेयरों को खरीदने-बेचने पर लगता है। 2023 में इसमें आखिरी बार बढ़ोतरी हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार, इसके लिए कैश सेगमेंट में STT कम करने पर विचार किया जा रहा है।
Read more »
Budget 2026: ज्वेलरी उद्योग को बजट से क्या चाहिए? जानकार बोले- धातुओं की कीमतों के कारण नीतिगत बदलाव जरूरीभारत जेम्स एंड ज्वलेरी उद्योग केंद्रीय बजट 2026 से कई उम्मींदे कर रहा है, जिसमें संभावित आयात शुल्क को कम करने के साथ अनौपचारिक व्यापार को कम करना और सोने के मूल्य श्रृंखला में
Read more »
Kerala Budget 2026: പതിനഞ്ചാം കേരള നിയമസഭയുടെ സമാപന സമ്മേളനം 20ന് ആരംഭിക്കും; 29ന് സംസ്ഥാന ബജറ്റ്കേരള ബജറ്റ് 2026
Read more »
Union Budget 2026: भारतीय शेयर बाजार में 2026 में मजबूती की उम्मीदबुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में भारतीय शेयर बाजार मजबूत स्थिति में प्रवेश कर रहा है। शेयरों के बेहतर मूल्यांकन, कमाई को लेकर वास्तविक उम्मीदें और देश की मजबूत आर्थिक स्थिति सकारात्मक दृष्टिकोण को आकार दे रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि खपत के आधार पर आर्थिक विकास देखने को मिल सकता है, जिसे नियंत्रित महंगाई, टैक्स में कटौती, जीएसटी में राहत और ब्याज दरों में कटौती से समर्थन मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में निवेश कंपनियों की कमाई पर आधारित होगा, इसलिए सोच-समझकर शेयर चुनना जरूरी होगा।
Read more »
Bengal Budget 2026: ভোটমুখী বাংলায় মমতার বাজেটে রাজ্যবাসীর জন্য বড় চমক? বাড়ছে লক্ষ্মী ভান্ডার, ডিএ, কন্যাশ্রী, স্বাস্থ্যসাথী সবের টাকা?Bengal Budget 2026: What suprise lies in Mamata Banerjee this Budget befor West Bengal Assembly Election 2026? Lakshmi Bhandar, DA, Pay Panel in Focus
Read more »
Budget 2026 ஜாக்பாட்: ஓய்வூதியத்திற்கு இனி வரி கட்ட வேண்டாமா? PFRDA முக்கிய பரிந்துரைBudget 2026 Expectations: பட்ஜெட் 2026 -இல் ஓய்வுக்குப் பிறகு பணம் எடுக்கும் முறை மாறுமா? PFRDA கொடுத்துள்ள முக்கிய அப்டேட்டை இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
