Box Office Collection: तूफानी रफ्तार से 500 करोड़ के पार पहुंची कल्कि 2898 एडी, जानें किल-मुंजा की भी कमाई

Box Office Collection News

Box Office Collection: तूफानी रफ्तार से 500 करोड़ के पार पहुंची कल्कि 2898 एडी, जानें किल-मुंजा की भी कमाई
Kalki 2898 AdKillMunjya
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। कल्कि 2898 एडी इस समय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कारोबार कर रही है।

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। कल्कि 2898 एडी इस समय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कारोबार कर रही है। वहीं, किल रिलीज के बाद कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म की रफ्तार काफी ज्यादा सुस्त है। इसके अलावा हॉरर फिल्म मुंजा 100 करोड़ की दहलीज पर पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं कि रविवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की.

.. कल्कि 2898 एडी कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड में भी फिल्म ने धुआंधार कमाई की है। नौवें दिन इस फिल्म ने 16.7 करोड़, 10वें दिन 34.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 11वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार और फिर से तगड़ा उछाल देखने को मिला। दूसरे रविवार को फिल्म ने 41.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 507 करोड़ रुपये हो गई है। किल लक्ष्य लालवानी अभिनीत फिल्म किल धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला और इसने दो करोड़ रुपये बटोरे। ताजा आकंड़ों के अनुसार तीसरे दिन फिल्म ने दो करोड़ 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही पहले सप्ताहांत में फिल्म का कुल कलेक्शन छह करोड़ 20 लाख रुपये हो गया है। मुंजा हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अब भी कायम है। कल्कि 2898 एडी के तूफान के आगे फिल्म अब भी टिकी हुई है। हालांकि, वक्त के साथ फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। 31वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 99 करोड़ रुपये हो गई है। Jon Landau: जॉन लैंडाउ के निधन पर 'टाइटैनिक' के 'जैक' और 'रोज' ने जताया शोक, निर्माता को दी श्रद्धांजलि

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Kalki 2898 Ad Kill Munjya बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कल्कि 2898 एडी किल मुंजा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kalki 2898 AD Pre Booking: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की धूम, रिलीज से पहले ही बिक गए 55,555 टिकटKalki 2898 AD Pre Booking: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की धूम, रिलीज से पहले ही बिक गए 55,555 टिकटउत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' के टिकट की प्री-बुकिंग चालू है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां 'कल्कि 2898 एडी' के अब तक 55,555 टिकट बिक चुके हैं।
Read more »

Prabhas Car Collection: कल्कि 2898 एडी के स्टार प्रभास के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें, जानें उनकी कार कलेक्शनPrabhas Car Collection: कल्कि 2898 एडी के स्टार प्रभास के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें, जानें उनकी कार कलेक्शनPrabhas Car Collection: कल्कि 2898 एडी के स्टार प्रभास के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें, जानें उनकी शानदार कार कलेक्शन
Read more »

Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने तीन दिन में लगाया दोहरा शतक, अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाईBox Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने तीन दिन में लगाया दोहरा शतक, अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाईसिनेमाघरों में प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी जोर शोर से प्रदर्शित हो रही है। पहले दिन की धांसू कमाई के बाद दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आई।
Read more »

Box Office Collection: 350 करोड़ क्लब के करीब पहुंची कल्कि 2898 एडी, धीमी गति से बढ़ रही मुंजा-चंदू चैंपियनBox Office Collection: 350 करोड़ क्लब के करीब पहुंची कल्कि 2898 एडी, धीमी गति से बढ़ रही मुंजा-चंदू चैंपियनकल्कि 2898 एडी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रहा है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की की रौनक वापस ले आई है।
Read more »

Box Office Collection: 400 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही कल्कि 2898 एडी, जानें अन्य फिल्म की भी कमाईBox Office Collection: 400 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही कल्कि 2898 एडी, जानें अन्य फिल्म की भी कमाईकल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म की वजह से टिकट खिड़की रौनक वापस लौट आई है। वहीं, सिनेमाघऱों में चंदू चैंपियन और मुंजा टिके रहने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं।
Read more »

Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी की कमाई में 106 प्रतिशत का उछाल, जानें किल-मुंजा का भी कलेक्शनBox Office Collection: कल्कि 2898 एडी की कमाई में 106 प्रतिशत का उछाल, जानें किल-मुंजा का भी कलेक्शननाग अश्विन के निर्दशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। फिल्म कामकाज वाले दिनों में मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद दूसरे वीकएंड में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:32:37