Bihar: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की नीतीश कुमार की तारीफ, तेजस्वी यादव से पूछा चुभने वाला सवाल?

Pramod Sawant Goa Cm News

Bihar: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की नीतीश कुमार की तारीफ, तेजस्वी यादव से पूछा चुभने वाला सवाल?
Nitish KumarPramod Sawant Bihar VisitDarbhanga News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Bihar Elections 2025: दरभंगा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा दरभंगा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने विपक्ष, खासकर महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया और एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉ.

प्रमोद सावंत और नित्यानंद राय का दरभंगा पहुंचने पर बिहार के भूमि एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी और जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने मखाने का माला पहनाकर स्वागत किया। गोवा सीएम का बयान अपने संबोधन में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि एनडीए की सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम करती है, जबकि राजद और कांग्रेस केवल अपने परिवार के सदस्यों के विकास में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने दशकों तक गरीबी हटाने का केवल नारा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में ठोस काम किया है। डॉ. सावंत ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे बिहार में यात्रा तो करते हैं, लेकिन उनकी बातचीत केवल 'वोट चोरी' और 'घुसपैठियों' तक सीमित रहती है, जबकि वे गरीबों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। नीतीश कुमार की तारीफ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास की सराहना की। उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सरकारी नौकरियों का आरक्षण देने की पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'जिस ओर जवानी चलती है, उसी ओर जमाना चलता है।' उन्होंने युवाओं से जात-पात की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने तेजस्वी यादव को 'घोटालेबाज' और 'भ्रष्टाचारी' बताते हुए उन पर निशाना साधा।नित्यानंद राय का संबोधन नित्यानंद राय ने राहुल गांधी की 'समझदारी और देश के प्रति वफादारी' पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तेजस्वी यादव की यात्रा के दौरान हुई 'कलम फेंकने' की घटना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह शिक्षा के अभाव और कलम का अपमान है, जो 'चरवाहा विद्यालय' में मिली शिक्षा का परिणाम है। अपने भाषण के अंत में, नित्यानंद राय ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार विवेकानंद ने देश के भविष्य की चिंता की थी, उसी प्रकार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस चिंता को पूरा कर रहे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Nitish Kumar Pramod Sawant Bihar Visit Darbhanga News Bihar News Bihar Elections 2025 प्रमोद सावंत गोवा सीएम नीतीश कुमार प्रमोद सावंत बिहार विजिट दरभंगा न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Election 2025: वकीलों की चेतावनी सभी पार्टियों को परेशान करने वाली, बिहार में रोचक बन रहे हालातBihar Election 2025: वकीलों की चेतावनी सभी पार्टियों को परेशान करने वाली, बिहार में रोचक बन रहे हालातBihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। चुनाव की घोषणा से पहले ही राज्य में रोचक स्थितियां बनती जा रही हैं।
Read more »

एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान बिहार के प्रति प्रतिबद्ध, शादी नहीं करने का इरादा जतायाएलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान बिहार के प्रति प्रतिबद्ध, शादी नहीं करने का इरादा जतायाBihar Assembly Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा है कि वे शादी नहीं करना चाहते, बिहार उनकी पहली प्राथमिकता है।
Read more »

Bihar Chunav : तेजस्वी यादव और संजय यादव की दोस्ती पुरानी, पर नई कलह ने हिला दी लालू परिवार की 'जमीन'! इनसा...Bihar Chunav : तेजस्वी यादव और संजय यादव की दोस्ती पुरानी, पर नई कलह ने हिला दी लालू परिवार की 'जमीन'! इनसा...Bihar Chunav 2025 : राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार के अंदरूनी माहौल में आजकल जो हलचल मची हुई है वह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि रिश्तों की कसौटी की कहानी भी है.
Read more »

गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पिंडदान करेंगी: विष्णुपद मंदिर तक छोड़ने आए बिहार के राज्यपाल आरिफ म...गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पिंडदान करेंगी: विष्णुपद मंदिर तक छोड़ने आए बिहार के राज्यपाल आरिफ म...President Droupadi Murmu Bihar Visit Update. Follow Gayaji Pind Daan Vishnupad Temple, Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

क्या है अमित शाह का ‘एक कार्यकर्ता-20 वोट’ फॉर्मूला: शाहाबाद-मगध में हारी 51 सीटें जीतने का प्लान, 5000 कार...क्या है अमित शाह का ‘एक कार्यकर्ता-20 वोट’ फॉर्मूला: शाहाबाद-मगध में हारी 51 सीटें जीतने का प्लान, 5000 कार...Bihar Election Results BJP NDA Amit Shah Winning Strategy Explained.
Read more »

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा में आम नागरिक नहीं, सिर्फ टिकट की चाह रखने वाले नेता : बीजेपीतेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा में आम नागरिक नहीं, सिर्फ टिकट की चाह रखने वाले नेता : बीजेपीBihar Vidhan Sabha Chunav: बीजेपी के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' को सिर्फ वोट पाने का एक तरीका बताया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:24:12