Bihar: 40 फीसदी महिला वोटरों के हाथ में ‘10 हजारी चाबी’, क्या इस चाबी से खुलेगा NDA की सत्ता का द्वार

Women Employment Scheme News

Bihar: 40 फीसदी महिला वोटरों के हाथ में ‘10 हजारी चाबी’, क्या इस चाबी से खुलेगा NDA की सत्ता का द्वार
Women Vote PercentageBihar ElectionsNitish Kumar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Women Employment Scheme: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिला वोटरों ने रिकॉर्ड 71.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिला वोटरों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस बार दोनों चरण मिला कुल 71.61 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 2020 में महिला वोटिंग का प्रतिशत 59.

69 था। यानी पिछली बार की तुलना में इस बार करीब 10 फीसदी से अधिक महिलाओं ने वोट दिये हैं। महिला मत प्रतिशत में 10 फीसदी के उछाल से चुनावी नतीजों में बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा है। एग्जिट पोल के सर्वे में भावी परिवर्तन की झलक मिल रही है। एनडीए की वापसी का जो अनुमान लगाया जा रहा है उसकी सबसे बड़ी वजह महिला वोटरों की अतिसक्रियता ही है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला वोटरों के उत्साह ने सत्ता विरोधी लहर को काट कर नतीजों की दिशा नीतीश कुमार की तरफ मोड़ दी है।'10 हजारी' चाबी का कमालमुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की करीब 1 करोड़ 51 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रदान किये गये हैं। यह संख्या कुल महिला वोटरों की आबादी का 40 फीसदी है। एक महिला के लाभान्वित होने से पूरे परिवार को खुशी हुई। यानी एक महिला ने अपने परिवार के कई वोटरों को प्रभावित किया। इसका मतलब है इस योजना के से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या डेढ़ करोड़ से अधिक होगी। इतनी बड़ी संख्याबल का समर्थन किसी चुनाव के नतीजे को बुलंदियों पर पहुंचा सकता है। इस योजना के कारण भी महिला वोट प्रतिशत में जबर्दस्त उछाल आया है।महिला वोट में रिकॉर्ड उछालपहले चरण में पटना को छोड़ कर सभी 17 जिलों में महिला वोटिंग का परसेंटेज पुरुषों से अधिक रहा। 18 में 7 जिले ऐसे रहे जहां महिला वोटिंग का प्रतिशत 70 से अधिक रहा। सबसे अधिक समस्तीपुर जिल में 77.42 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मधेपुरा का दूसरा स्थान रहा जहां 77.04 फीसदी महिलाओं ने वोट किये। मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर रहा जहां 76.57 फीसदी महिलाओं ने वोट किया। दूसरे चरण में 7 ऐसे जिले हैं जहां 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। ये जिले हैं- कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण और बांका। दूसरे चरण में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वोटिंग परसेंटेज 10 फीसदी अधिक है। यानी इन जिलों में महिला वोटरों ने चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।31 लाख लखपति जीविका दीदियांबिहार देश का पहला राज्य है जहां 31 लाख से अधिक जीविका दीदियां लखपति हैं। लखपति दीदियों का मतलब है उनकी सालाना कमाई एक लाख रुपये से अधिक है। जीविका दीदियों को लखपति बनाने की योजना 2023 में शुरू हुई थी। इसके पहले वे उनकी कमाई 60-70 हजार सालाना थी। जब 2020 में उनकी कमाई कुछ कम थी तब तो उन्होंने नीतीश कुमार का समर्थन किया। अब जब 31 लाख से अधिक लखपति दीदियां हो गयी हैं तो जाहिर उन्होंने 2025 में अधिक मजबूती से नीतीश कुमार का समर्थन किया होगा।महिला वोट प्रतिशत बढ़ने के मायनेमहिलाओं की इस कमाई का चुनाव पर क्या असर पड़ा, यह 2020 के नतीजे से साफ हो जाता है। 2020 में महिला वोटिंग का परसेंटेज 59.69 था। ये महिला वोटर हीं थीं कि नीतीश कुमार तमाम झटकों के बाद भी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हुए थे। चिराग पासवान ने जदयू की राह में जो कांटे बिछाये थे इसके दर्द को महिला वोटरों ने ही कम किया था। 2020 में जदयू ने 43 सीटें जीती थीं। इनमें से 37 सीटों पर वह महिला वोटिंग परसेंटेज में उछाल के कारण जीता था। अगर महिलाओं ने नीतीश कुमार का बढ़ चढ़ कर समर्थन नहीं किया होता तो जदयू की और भी खराब हालत रहती।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Women Vote Percentage Bihar Elections Nitish Kumar Women Vote Percentage Increased Bihar News महिला रोजगार योजना महिला वोट प्रतिशत बिहार चुनाव नीतीश कुमार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Phalodi Satta Bazar Prediction On Bihar Election Exit Poll Result 2025: NDA Or Mahagathbandhan?Phalodi Satta Bazar Prediction On Bihar Election Exit Poll Result 2025: NDA Or Mahagathbandhan?Phalodi Satta Bazar Bihar Prediction: Within the NDA, the Bharatiya Janata Party (BJP) is being projected at around 68 to 70 seats. Nitish Kumar’s Janata Dal (United) is also expected to perform comparatively better than before, with estimates pla
Read more »

Bihar Election 2025: NDA vs Mahagathbandhan - Strengths And WeaknessesBihar Election 2025: NDA vs Mahagathbandhan - Strengths And WeaknessesBihar Election 2025: The results will make it clear who the people chose and whether the NDA government led by Chief Minister Nitish Kumar will return to power or whether the Mahagathbandhan, led by RJD’s Tejashwi Yadav, was able to woo the citize
Read more »

Bihar Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA रिटर्न, बुधवार को Sensex और Nifty कैसे देंगे रिएक्शन?Bihar Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA रिटर्न, बुधवार को Sensex और Nifty कैसे देंगे रिएक्शन?मंगलवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है और निफ्टी 25700 के स्तर के करीब बंद हुआ है. यही एक्शन बुधवार को भी देखने को मिल सकता है.
Read more »

17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »

Bihar Assembly Election 2025 Exit Polls: মন বদলাচ্ছে না বিহারের, বুথ ফেরত সমীক্ষায় বিরাট জয় এনডিএর-রBihar Assembly Election 2025 Exit Polls: মন বদলাচ্ছে না বিহারের, বুথ ফেরত সমীক্ষায় বিরাট জয় এনডিএর-রNDA to come again in power in Bihar predicts 9 Exit Polls
Read more »

Bihar Exit Poll Results 2025: Axis My India Sees Tight Race, Today’s Chanakya Predicts NDA Clean SweepBihar Exit Poll Results 2025: Axis My India Sees Tight Race, Today’s Chanakya Predicts NDA Clean SweepAxis My India predicts a nail-biting Bihar race, while Today’s Chanakya foresees an NDA landslide; all eyes now on November 14 to see if history repeats itself.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:02:27