Bigg Boss 19 Episode 84 Written Update: सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने 'बिग बॉस 19' के एपिसोड 84 को होस्ट किया, जहां गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच दिलचस्प बहस देखने को मिली. रोहित शेट्टी ने बात-बात में अमाल मलिक के गलत बयान पर उनकी टांग खींची और मालती को लेस्बियन कहने पर कुनिका सदानंद को डांटा.
नई दिल्ली: सलमान खान कुछ कमिटमेंट के चलते बिग बॉस 19 का एपिसोड 84 होस्ट नहीं कर पाए, इसलिए शो को होस्ट करने फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी पहुंचे. उन्होंने आते ही मजाक में कहा, ‘तान्या मैं बता दूं कि मेरा नाम रोहित शेट्टी है.
मैंने गोलमाल जैसी कुछ फिल्में बनाई हैं. मेरा एक टीवी शो भी है.’ इस पर तान्या कहती हैं, ‘हमें भी ले लेना सर’. रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘यह खतरों का शो है, बिजनेस का नहीं है. अगर तुम चाहो, तो मैं तुम्हारी डील करवा सकता हूं.’ चूंकि बिग बॉस का फिनाले तीन हफ्ते दूर है, इसलिए रोहित शेट्टी ने सभी को ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मौका देते हैं. कुनिका सदानंद के बाद मालती ने अपनी बात रखी. उन्होंने एक जगह कहा, ‘मैं समझ में नहीं आती, दिल में आती हूं.’ इस पर तान्या कहती हैं, ‘यह मेरी लाइन है.’ रोहित शेट्टी ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर मालती की तारीफ की, उनकी बात का जिक्र किया, जो उन्होंने शो में कहा था- ‘फैंस देखकर बात करते हो, इंसान देखकर बातें नहीं करते? अपना खेल खेलना, दूसरों की सलाह में मत जाना.’ रोहित शेट्टी ने फिर प्रणित से पूछा, ‘आपने नॉमिनेशन राउंड में अशनूर को क्यों बचाया? इस पर प्रणित ने कहा, ‘उस टाइम पर घर के हिसाब से सोचा.’ वे कहते हैं, ‘अभिषेक बहुत ही स्ट्रॉन्ग प्लेयर है, प्रणित ने अपना कंपीटिटर तो नहीं हटा दिया? प्रणित बोले, ‘मैं मुश्किल वक्त में दोस्तों का भी साथ दिया.’ अशनूर कौर को बताया गौरव खन्ना का प्यादा रोहित फिर अशनूर से पूछते हैं, ‘अगर प्रणित और अभिषेक में से किसी एक को बचाना पड़ता, तो किसे बचाते हैं?’ उन्होंने कहा, ‘मुश्किल है, लेकिन अभिषेक को चुनती, क्योंकि उनके ज्यादा क्लोज हूं.’ रोहित फिर पूछते हैं कि क्या अशनूर, अभिषेक के निकलने के बाद गौरव खन्ना के नजदीक आई हैं? रोहित फिर अशनूर कौर से कहते हैं कि आप गौरव खन्ना की प्यादा लग रही हो. अमाल-गौरव खन्ना के बीच हुई बहस रोहित, अशनूर से कहते हैं, ‘अभी तक आपकी पर्सनैलिटी निकल कर सामने नहीं आई है.’ वे फिर गौरव से पूछते हैं, ‘शुरू में जो तुम्हारी पर्सनैलिटी थी, वह सच था या जो अब दिख रही है, यह सच है?’ गौरव खन्ना कहते हैं, ‘नॉवेल में कई चैप्टर होते हैं, उसमें से एक चैप्टर यह भी है. यह भी मेरा सच है.’ अमाल ने कहा, ‘जो शख्स 20 साल से एक्टिंग कर सकता है, वह चार महीने क्यों नहीं कर पाएगा.’ कुनिका, कुनिका और फरहाना भी अमाल की बात से समर्थन जताते हैं. गौरव खन्ना कहते हैं, ‘कुनिका 40 साल से एक्टिंग कर रही हैं, तो क्या वह यहां एक्टिंग कर रही हैं. अमाल म्यूजिक में अच्छा है, तो जब यह गाना गाता है तो क्या एक्टिंग करता है?’ यहां अमाल-गौरव खन्ना के बीच बहस हो जाती है. अमाल को दिखाया आईना रोहित कहते हैं, ‘बाहर कॉमेडी चल रही है कि सलमान खान, अमाल का पक्ष ले रहे हैं. यहां अमाल और शहबाज कह रहे हैं कि यह शो बायस्ड है.’ रोहित फिर अमाल की क्लास लगाते हैं, ‘शो को गलत कहना इमोशंस का बाहर आना नहीं है, यह गलत है. तुम बार-बार कहते हो कि मुझे शो से बाहर निकाल दो.’ वे फिर अमाल को याद दिलाते हैं कि उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़े हैं, जबकि न आपने कोई गाना बनाया और न ही कुछ और किया. रोहित ने बात-बात पर अमाल की टांग खींची और उनके गलत बयान पर नाराजगी जताई, जो उन्होंने बिग बॉस शो के लिए कहा था. घर में शहबाज को छोड़कर सभी बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. कुनिका सदानंद का विवादित बयान कुनिका सदानंद ने पिछले एपिसोड में मालती चहर को लेस्बियन कहकर उन्हें नीचा गिराने की कोशिश की थी. अब रोहित शेट्टी ने मालती को लेस्बियन कहने पर कुनिका की क्लास लगाई. वे बोले, ‘वुमन इम्पावरमेंट की बात करते हैं, लेकिन आपने मालती के लिए जो कहा, वह नेशनल टीवी पर सही नहीं लगा. आपने जो वर्ड इस्तेमाल किया, वह सही नहीं है. मालती की फैमिली भी शो देख रही है.’
Bigg Boss 19 Episode 84 Bigg Boss 19 Day 83 Rohit Shetty Salman Khan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bigg Boss 19 Written Update: गौरव खन्ना पहली बार बने कैप्टन, रो पड़े शहबाजBigg Boss 19 Written Update: गौरव खन्ना पहली बार बने कैप्टन, रो पड़े शहबाज बदेशा, गेम को बताया अनफेयर
Read more »
ರಣರಂಗವಾಯ್ತು ಬಿಗ್ಬಾಸ್ ಮನೆ.. ಜಿದ್ದಾ ಜಿದ್ದಿಯಲ್ಲಿ ಗುರುತೇ ಸಿಗದಂತಾಯ್ತು ಮಹಿಳಾ ಸ್ಪರ್ಧಿಯ ಮುಖ!Bigg Boss contestant injury: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಟಾಸ್ಕ್ನಿಂದಾಗಿ ಮುಖ ಊದಿಕೊಳ್ಳುವಷ್ಟು ಕೆಟ್ಟದಾಗಿ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೊಬ್ಬರನ್ನು ಥಳಿಸಲಾಗಿದೆ..
Read more »
Bigg Boss 19: अमाल मलिक पर जमकर बरसे रोहित शेट्टी, सलमान खान की गैर मौजूदगी में दिखाया आईनाBigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: इस वीकेंड के वार पर घरवालों की बोलती बंद करने के लिए एक्शन मास्टर रोहित शेट्टी वीकेंड के वार में आ रहे हैं। सलमान खान की गैर मौजूदगी में रोहित इस वीकेंड शो के होस्ट होंगे और रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने आते ही सबसे पहले अमाल मलिक को आड़े हाथ लिया...
Read more »
ರಕ್ಷಿತಾಗೆ ಕಾಲಿನಲ್ಲಿ ಒದ್ದ ಅಶ್ವಿನಿ, ಅಸಭ್ಯ ಕೈ ಸನ್ನೆ.. ಟಾಸ್ಕ್ ಹೆಸರಿನಲ್ಲಿ ನಡಿತಿರೋದು ಅನ್ಯಾಯ!? ಇದನ್ನೆಲ್ಲಾ ಪ್ರಶ್ನಿಸೊಲ್ವಾ ಬಿಗ್ಬಾಸ್?Bigg Boss kannada season 12: ಬಿಗ್ಬಾಸ್ ಮನೆ ಟಾಸ್ಕ್ನಿಂದಾಗಿ ರಣರಂಗವಾಗಿದ್ದು, ಆಟದ ವೇಳೆ ರಕ್ಷಿತಾಗೆ ಅಶ್ವಿನಿ ಗೌಡ ಕಾಲಿನಿಂದ ಒದ್ರಾ? ಎನ್ನುವ ಪ್ರಶ್ನೆಯೊಂದು ಸೋಷಿಯಲ್ ಮಿಡಿಯಾದಲ್ಲಿ ಎದ್ದಿದೆ..
Read more »
Bigg Boss 19: 'बाथरूम में जाकर रोती...', फरहाना ने वीकेंड के वार में ही मालती को लगाई लताड़, हुआ बवालBigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: आज बिग बॉस 19 में वीकेंड का वार होगा, जिसे सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। वीकेंड का वार में मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को पोक कर दिया है जिसके बाद बड़ा हंगामा हो गया है।
Read more »
Weekend Ka Vaar: रोहित शेट्टी ने अशनूर को कहा गौरव का प्यादा, अमल-शहबाज को फटकार, प्रणित और तान्या की खुली पोलरोहित शेट्टी ने कुनिका, अमल, शहबाज, प्रणित, मालती, तान्या को फटकारा। साथ ही फरहाना और गौरव की तारीफ की। उन्होंने वीकेंड का वार होस्ट किया और बताया कि कोई एलिमिनेशन नहीं होगा।
Read more »
