Bhagyashree अपने मॉर्निंग रूटीन में जरूर शामिल करती हैं ये पीले बीज, रातभर भिगोकर रखने के बाद खाती हैं सुबह

Bhagyashree Eats Soaked Fenugreek Seeds For Health News

Bhagyashree अपने मॉर्निंग रूटीन में जरूर शामिल करती हैं ये पीले बीज, रातभर भिगोकर रखने के बाद खाती हैं सुबह
Bheege Methi Ke Beej Khane Ke Fayde
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

Bhagyashree Eats These Seeds: अपने दिन की शुरुआत भाग्यश्री इन पीले बीजों से करती हैं. ये बीज सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. जानिए कौनसे हैं ये बीज और इनके क्या-क्या हैं लाभ.

Celebrity Fitness: सेहत का ध्यान रखने के लिए रोज की डाइट का अच्छा होना जरूरी है. आम लोग हों या सेलेब्रिटीज सभी अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं और कोशिश यही करते हैं कि खानपान को अच्छा रखा जा सके.

एक्ट्रेस भाग्यश्री भी अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए देसी मसालों से किनारा नहीं करती हैं बल्कि अपने दिन की शुरुआत ही रसोई के पीले दानों से करती हैं. ये पीले बीज हैं मेथी के दाने. मेथी के दाने सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं भाग्यश्री क्यों और किस तरह मेथी के बीजों का सेवन करती हैं.फिटनेस कोच ने बताया आलू, पालक, लहसुन और टमाटर खाने का सही तरीका, ऐसे सोखेगा शरीर सारे पोषक तत्व भाग्यश्री खाती हैं भीगे मेथी के दाने | Bhagyashree Eats Soaked Fenugreek Seeds भाग्यश्री कहती हैं कि वे रोजाना रात के समय एक चम्मच मेथी के दानों को रात के समय थोड़े से पानी में भिगोकर रखती हैं और अगली सुबह इन बीजों का सेवन करती हैं. भाग्यश्री कहती हैं कि भिगोकर खाने पर मेथी के दाने कड़वे नहीं लगते हैं. इनके पूरे फायदे उठाने के लिए इन बीजों को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});मेथी के दानों के फायदे बताते हुए भाग्यश्री कहती हैं कि इन बीजों में कई मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे आयरन, मैग्नीशियम और मैंग्नीज. ये दाने डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं, दिल की सेहत को अच्छा रखते हैं, इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, सुबह के समय मेटाबॉलिज्म को किक स्टार्ट करते हैं और गट हेल्थ को बेहतर करने के साथ ही इंफ्लेमेशन को दूर करने में मदद करते हैं. View this post on InstagramA post shared by Bhagyashree मेथी के दानों के और भी हैं फायदे वजन कम करने के लिए मेथी के दानों का सेवन किया जा सकता है. मेथी के दानों को पानी में उबालकर इस पानी को पीने पर शरीर को फैट बर्निंग गुण मिलते हैं. ये दाने फाइबर से भरपूर होते हैं और इसीलिए इन बीजों का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. इन दानों के सेवन से स्किन और बालों की सेहत भी अच्छी रहती है. इन बीजों से शरीर के गंदे टॉक्सिंस निकल जाते हैं जिनका असर त्वचा और बालों पर भी दिखता है. हार्मोन बैलेंस करने में भी इन पीले दानों को असर दिखता है. ऐसे में मेथी के दाने महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं. अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Bheege Methi Ke Beej Khane Ke Fayde

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

किडनी के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 सुपरफूड्स, आज ही करें डाइट में शामिलकिडनी के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 सुपरफूड्स, आज ही करें डाइट में शामिलकिडनी के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 सुपरफूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल
Read more »

सेहत के लिए फायदेमंद हैं इस फल के बीज, शरीर में दिखते हैं कमाल के फायदेसेहत के लिए फायदेमंद हैं इस फल के बीज, शरीर में दिखते हैं कमाल के फायदेसेहत के लिए फायदेमंद हैं इस फल के बीज, शरीर में दिखते हैं कमाल के फायदे
Read more »

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चीजें!वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चीजें!वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चीजें!
Read more »

Hair Care: बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हैं ये सीड्स, डाइट में जरूर करें शामिलHair Care: बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हैं ये सीड्स, डाइट में जरूर करें शामिलHair Care: बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हैं ये सीड्स, डाइट में जरूर करें शामिल
Read more »

1 महीने पानी में भिगोकर खा लें ये सस्ता सा ड्राई फ्रूट्स, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते1 महीने पानी में भिगोकर खा लें ये सस्ता सा ड्राई फ्रूट्स, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकतेRaisins Soaking In Water: क्या आप जानते हैं कि इस सस्ते से ड्राई फ्रूट्स को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं.
Read more »

बच्चों को तंदरुस्त बनाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये 5 चीजें!बच्चों को तंदरुस्त बनाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये 5 चीजें!बच्चों को तंदरुस्त बनाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये 5 चीजें!
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:22:20