बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगदड़ में 11
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 अन्य घायल हो गए थे। उन्हें क्राइम ब्रांच और बंगलूरू पुलिस की ओर से एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने भी पुष्टि की कि भगदड़ मामले में कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। हमारी टीमें मामले को बहुत गंभीरता से ले रही हैं और आखिरकार मामला सीआईडी के पास जाना है। इसलिए सीआईडी के पास जाने से पहले हमारी टीम की ओर से जो भी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करनी हैं, वे कर रही हैं। किसे-किसे गिरफ्तार किया गया? सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार से पूछताछ की गई। आगे की प्रक्रिया बाद में पूरी की गई। बताया गया कि कुछ को कथित तौर पर शहर के बाहरी इलाके केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था। एफआईआर के बाद कार्रवाई पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद की है। भगदड़ बुधवार शाम को स्टेडियम के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए उमड़े थे। गैरजिम्मेदारी और लापरवाही का आरोप इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के डीजीपी और आईजीपी को निर्देश दिया था कि वे भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और डीएनए इवेंट मैनेजर्स और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को तुरंत गिरफ्तार करे। प्रथम दृष्टया उनकी ओर से ही गैरजिम्मेदारी और लापरवाही दिखाई गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पहुंचा कोर्ट इस बीच कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। पुलिस ने गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। क्या है मामला? भगदड़ बुधवार शाम को स्टेडियम के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए उमड़े थे। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए।.
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 अन्य घायल हो गए थे। उन्हें क्राइम ब्रांच और बंगलूरू पुलिस की ओर से एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने भी पुष्टि की कि भगदड़ मामले में कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। हमारी टीमें मामले को बहुत गंभीरता से ले रही हैं और आखिरकार मामला सीआईडी के पास जाना है। इसलिए सीआईडी के पास जाने से पहले हमारी टीम की ओर से जो भी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करनी हैं, वे कर रही हैं। किसे-किसे गिरफ्तार किया गया? सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार से पूछताछ की गई। आगे की प्रक्रिया बाद में पूरी की गई। बताया गया कि कुछ को कथित तौर पर शहर के बाहरी इलाके केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था। एफआईआर के बाद कार्रवाई पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद की है। भगदड़ बुधवार शाम को स्टेडियम के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए उमड़े थे। गैरजिम्मेदारी और लापरवाही का आरोप इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के डीजीपी और आईजीपी को निर्देश दिया था कि वे भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और डीएनए इवेंट मैनेजर्स और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को तुरंत गिरफ्तार करे। प्रथम दृष्टया उनकी ओर से ही गैरजिम्मेदारी और लापरवाही दिखाई गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पहुंचा कोर्ट इस बीच कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। पुलिस ने गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। क्या है मामला? भगदड़ बुधवार शाम को स्टेडियम के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए उमड़े थे। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए।
Rcb Marketing Head Nikhil Sosale Nikhil Sosale Rcb Marketing Head Bengaluru Stadium Stampede Chinnaswamy Stadium Incident Rcb Marketing Head Arrested Nikhil Sosle Arrest Dna Staff Detained Rcb Victory Parade Tragedy Bengaluru Stampede News Rcb News Today Ipl 2025 Controversy Dna Event Company Scandal Bengaluru Crowd Mishap Nikhil Sosle Rcb Bengaluru Police Investigation Rcb Management Controversy India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चिन्नास्वामी स्टेडियम का गेट नंबर 7 बना मौत का दरवाजा... वे जश्न मनाने गए थे, मरने नहींRCB Victory Parade Stampede: आरसीबी के फैंस मंगलवार को जीत के जश्न में शामिल होने स्टेडियम पहुंचे लेकिन भगदड़ ने 11 की जान ले ली.
Read more »
सचिन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे को बताया भयानक तो युवी ने जताई संवेदना, क्रिकेट वर्ल्ड ने यूं जताया शोक...Chinnaswamy Stadium Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर क्रिकेट जगत ने शोक व्यक्त किया है.
Read more »
Bengaluru Stampede: बंगलूरू पुलिस कमिश्नर समेत अधिकारियों पर गिरी गाज, सिद्धारमैया ने लापरवाही पर की कार्रवाईबंगलूरू में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने पर कर्नाटक सरकार की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्नाटक के
Read more »
Bengaluru stampede case: बेंगलुरु में हुई भगदड़ के मामले में RCB के टॉप अधिकारी समेत 4 गिरफ्तारबेंगलुरु में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने आरसीबी के शीर्ष अधिकारी समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार. खबर अपडेट हो रही है
Read more »
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, RCB का मार्केटिंग हेड गिरफ्तारBengaluru Stampede: बीते 4 जून को आरसीबी की विक्ट्री परेड में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. अब इस पर बेंगलुरु पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. IPL. खेल समाचार.
Read more »
बेंगलुरु भगदड़: आरसीबी और इवेंट कंपनी के अधिकारी गिरफ़्तार, कई पुलिसकर्मी निलंबितHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
