बेंगलुरु में आरसीबी की परेड का जश्न कई लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गया। दरअसल आरसीबी की विक्टरी परेड का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई जबकि ढेरों घायल भी बताए जा रहे...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में आरसीबी की परेड का जश्न कई लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गया। दरअसल आरसीबी की विक्टरी परेड का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई, जबकि ढेरों घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परेड को स्थगित कर दिया गया। इस घटना के बाद भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। वहीं कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हादसे में मरने वालों की संख्या पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भगदड़ को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है। अभी सही संख्या नहीं बताई जा सकती। हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम को छोटा कर दिया। कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लाखों लोग आए थे।' शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वे आरोप लगाने के लिए हैं और हम सुरक्षा देने के लिए। मैं अस्पताल जा रहा हूं।' वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'बेंगलुरु में जश्न का माहौल बुरे सपने में बदल गया। कर्नाटक सरकार की खराब योजना और कुप्रबंधन के कारण भगदड़ मच गई। इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। राज्य सरकार द्वारा बुनियादी प्रशासनिक दूरदर्शिता की कमी और भीड़ नियंत्रण में विफलता के कारण अपूरणीय क्षति हुई है। जवाबदेही तय की जानी चाहिए। लापरवाही के कारण जान गई, संयोग से नहीं।' अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, 'राज्य सरकार को इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक आरसीबी की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विक्टरी रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह घटना हुई।' बीवाई विजयेंद्र अस्पताल में घायलों से मिलने भी पहुंचे।.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में आरसीबी की परेड का जश्न कई लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गया। दरअसल आरसीबी की विक्टरी परेड का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई, जबकि ढेरों घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परेड को स्थगित कर दिया गया। इस घटना के बाद भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। वहीं कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हादसे में मरने वालों की संख्या पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भगदड़ को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है। अभी सही संख्या नहीं बताई जा सकती। हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम को छोटा कर दिया। कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लाखों लोग आए थे।' शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वे आरोप लगाने के लिए हैं और हम सुरक्षा देने के लिए। मैं अस्पताल जा रहा हूं।' वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'बेंगलुरु में जश्न का माहौल बुरे सपने में बदल गया। कर्नाटक सरकार की खराब योजना और कुप्रबंधन के कारण भगदड़ मच गई। इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। राज्य सरकार द्वारा बुनियादी प्रशासनिक दूरदर्शिता की कमी और भीड़ नियंत्रण में विफलता के कारण अपूरणीय क्षति हुई है। जवाबदेही तय की जानी चाहिए। लापरवाही के कारण जान गई, संयोग से नहीं।' अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, 'राज्य सरकार को इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक आरसीबी की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विक्टरी रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह घटना हुई।' बीवाई विजयेंद्र अस्पताल में घायलों से मिलने भी पहुंचे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अपना ही अनुभव कैसे भूल गई कांग्रेस? थरूर-तिवारी के चयन बिफर गई पार्टीपहलगाम हमले के बाद सर्वदलीय बैठक में समर्थन दिखा। सरकार ने मनीष तिवारी और शशि थरूर को विदेश भेजने का फैसला किया। कांग्रेस ने थरूर के चयन पर सवाल उठाए।
Read more »
पीएम मोदी आप चुप क्यों हैं? सीजफायर कराने के डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर कांग्रेस ने पूछे सवालकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारत-पाकिस्तान में सीजफायर कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
Read more »
Jyoti Malhotra News: ज्योति मल्होत्रा को पकड़ने में हमारी एजेंसी इतनी पीछे क्यों रही? पाकिस्तान जाने वाले ल...Jyoti Malhotra Latest News: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी पर गिरफ्तारी पर एजेंसियों की सतर्कता पर सवाल उठाए और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.
Read more »
खड़गे ने एक्स पर गिनाए भाजपा नेताओं के विवादित बयान, वीडी शर्मा बोले, ‘वो ट्विटर पर खेलें, हम जमीन पर काम करते हैं’खड़गे ने एक्स पर गिनाए भाजपा नेताओं के विवादित बयान, वीडी शर्मा बोले, ‘वो ट्विटर पर खेलें, हम जमीन पर काम करते हैं’
Read more »
ट्रंप ने पुतिन को बताया 'पागल', जेलेंस्की पर भी उठाए सवालट्रंप ने पुतिन को बताया 'पागल', जेलेंस्की पर भी उठाए सवाल
Read more »
Bengaluru Stampede: ' सभी जोश में थे, हम लोगों पर लाठी...' चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर क्या बोले डीके शिवकुमार?Bengaluru Stampede आरसीबी विक्ट्री परेड RCB Victory Parade से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो हई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है। बता दें कि आईपीएल फे फानल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया। आरसीबी पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी...
Read more »
