असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व शर्मा ने कहा है कि अगर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करें तो वह राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व शर्मा ने कहा है कि अगर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करें तो वह राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। दरअसल मुस्लिम बहुल सामगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान भाजपा पर गोमांस बांटने का आरोप लगा है। इस उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर पहले लगातार पांच बार कांग्रेस को जीत मिली थी। क्या बोले सीएम हिमंत बिस्व सरमा असम के मुख्यमंत्री से जब शनिवार को जब कांग्रेस के आरोपों पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि 'सामगुड़ी सीट 25 साल तक कांग्रेस के पास रही। सामगुड़ी जैसे निर्वाचन क्षेत्र में 27,000 मतों के अंतर से हारना कांग्रेस के इतिहास की सबसे बड़ी शर्म की बात है। यह भाजपा की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार है।' मुख्यमंत्री ने कहा कि 'दुख के बीच रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही कि गोमांस खाना गलत है, है न? उन्होंने कहा है कि मतदाताओं को गोमांस परोसकर कांग्रेस-भाजपा का चुनाव जीतना गलत है।' असम सीएम ने कांग्रेस को घेरा सरमा ने सवाल किया, 'मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को गोमांस की पेशकश करके ही अब तक सामगुड़ी जीत रही थी। वह सामगुड़ी को अच्छी तरह से जानते हैं। क्या इसका मतलब यह है कि गोमांस की पेशकश करके सामगुड़ी जीता जा सकता है?' सीएम सरमा ने कहा, 'मैं रकीबुल हुसैन से कहना चाहता हूं कि गोमांस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि यह गलत है। उन्हें मुझे केवल लिखित में देने की जरूरत है कि न तो भाजपा और न ही कांग्रेस को गोमांस के बारे में बोलना चाहिए, बल्कि असम में इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं, तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।' असम में कही गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की बात सामगुड़ी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के दिप्लू रंजन शर्मा ने कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को 24,501 मतों के अंतर से हराया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रकीबुल हुसैन के बयान को लेकर गोमांस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का रुख जानने के लिए उन्हें पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं भूपेन बोरा को पत्र लिखकर पूछूंगा कि क्या वह भी रकीबुल हुसैन की तरह गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हैं, और अगर ऐसा है तो मुझे बता दें। मैं गोमांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दूंगा।' उल्लेखनीय है कि असम में गोमांस का सेवन गैरकानूनी नहीं है, लेकिन असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 के तहत हिंदू, जैन और सिखों की बहुसंख्या वाले क्षेत्रों तथा किसी मंदिर या वैष्णव मठ के पांच किलोमीटर के दायरे में मवेशी वध और गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध है।.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व शर्मा ने कहा है कि अगर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करें तो वह राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। दरअसल मुस्लिम बहुल सामगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान भाजपा पर गोमांस बांटने का आरोप लगा है। इस उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर पहले लगातार पांच बार कांग्रेस को जीत मिली थी। क्या बोले सीएम हिमंत बिस्व सरमा असम के मुख्यमंत्री से जब शनिवार को जब कांग्रेस के आरोपों पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि 'सामगुड़ी सीट 25 साल तक कांग्रेस के पास रही। सामगुड़ी जैसे निर्वाचन क्षेत्र में 27,000 मतों के अंतर से हारना कांग्रेस के इतिहास की सबसे बड़ी शर्म की बात है। यह भाजपा की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार है।' मुख्यमंत्री ने कहा कि 'दुख के बीच रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही कि गोमांस खाना गलत है, है न? उन्होंने कहा है कि मतदाताओं को गोमांस परोसकर कांग्रेस-भाजपा का चुनाव जीतना गलत है।' असम सीएम ने कांग्रेस को घेरा सरमा ने सवाल किया, 'मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को गोमांस की पेशकश करके ही अब तक सामगुड़ी जीत रही थी। वह सामगुड़ी को अच्छी तरह से जानते हैं। क्या इसका मतलब यह है कि गोमांस की पेशकश करके सामगुड़ी जीता जा सकता है?' सीएम सरमा ने कहा, 'मैं रकीबुल हुसैन से कहना चाहता हूं कि गोमांस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि यह गलत है। उन्हें मुझे केवल लिखित में देने की जरूरत है कि न तो भाजपा और न ही कांग्रेस को गोमांस के बारे में बोलना चाहिए, बल्कि असम में इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं, तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।' असम में कही गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की बात सामगुड़ी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के दिप्लू रंजन शर्मा ने कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को 24,501 मतों के अंतर से हराया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रकीबुल हुसैन के बयान को लेकर गोमांस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का रुख जानने के लिए उन्हें पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं भूपेन बोरा को पत्र लिखकर पूछूंगा कि क्या वह भी रकीबुल हुसैन की तरह गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हैं, और अगर ऐसा है तो मुझे बता दें। मैं गोमांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दूंगा।' उल्लेखनीय है कि असम में गोमांस का सेवन गैरकानूनी नहीं है, लेकिन असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 के तहत हिंदू, जैन और सिखों की बहुसंख्या वाले क्षेत्रों तथा किसी मंदिर या वैष्णव मठ के पांच किलोमीटर के दायरे में मवेशी वध और गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध है।
Assam Cm Himanta Biswa Sarma Beef Ban Assam Congress India News In Hindi Latest India News Updates असम हिमंत बिस्वा सरमा गोमांस पर प्रतिबंध
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तमिलनाडु में सर्पदंश 'अधिसूचित बीमारी' घोषित, मौतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार का बड़ा फैसलातमिलनाडु सरकार ने सर्पदंश को एक अधिसूचित बीमारी घोषित कर दिया है। राज्य में इस साल जून तक सांप के काटने के करीब 7300 मामले सामने आ चुके हैं और 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। तमिलनाडु में इस साल सर्पदंश के सात हजार से ज्यादा मामले सामने आए जिसमें कई लोगों की मौत हो...
Read more »
आपकी स्किन में दिखें ये 6 साइलेंट साइन, मान लीजिए पक्का हो गई डायबिटीजवैसे तो डायबिटीज का पता लगाने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन कई बार मधुमेह के इशारे त्वचा के जरिए ही मिल सकते हैं, जिनको वक्त पर पहचानना जरूरी है.
Read more »
दाग धब्बे से लेकर डेड स्किन सेल्स तक को हटाता है है बेसन, चेहरे पर जरूर करें अप्लाईBesan Ke Fayde: बेसन का इस्तेमाल अगर स्किन पर लगाने के लिए किया जाए तो ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, हालांकि आपके इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए.
Read more »
झारखंड विधानसभा चुनाव में NDA की हार पर असम के सीएम सरमा की प्रतिक्रियाझारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA की हार के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जम,म और उसके सहयोगी दलों को जीत पर बधाई दी है। सीएम सरमा ने इस हार को व्यक्तिगत रूप से दुखद बताया है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण की भी प्रशंसा की है।
Read more »
गाजा में युद्धविराम पर सहयोग के लिए तैयार : इजरायल-हिजबुल्लाह सीजफायर के बाद हमास का बयानगाजा में युद्धविराम पर सहयोग के लिए तैयार : इजरायल-हिजबुल्लाह सीजफायर के बाद हमास का बयान
Read more »
'कांग्रेस लिखे तो असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने को मैं तैयार हूं', ऐसा क्यों बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा ?असम में गोमांस पर बैन लगाने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं अगर राज्य कांग्रेस प्रमुख बुपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर ऐसी मांग करें। पार्टी की एक बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा सामागुरी 25 साल तक कांग्रेस के साथ...
Read more »
