एक्ने एक बेहद साधारण स्किन प्रॉब्लम है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे और निशान भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे फेस पैक्स Face Packs for Acne लेकर आए हैं जिन्हें आप घर पर नेचुरल चीजों से बना सकते हैं। आइए जानें इन फेस पैक्स के बारे...
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Face Packs for Acne: एक्ने अब एक ऐसी समस्या बन गई है, जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी जूझ ही रहा होता है। आमतौर पर, इसे हार्मोन्स से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसके पीछे लाइफस्टाइल और डाइट की भी अहम भूमिका होती है। इनकी वजह से भी एक्ने की समस्या हो सकती है। एक्ने कई प्रकार के होते हैं और उनमें कुछ ऐसे होते हैं, जो चेहरे पर निशान भी छोड़ सकते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है और वह खुद को कम खूबसूरत मानने लगता है। इसलिए अगर आप भी एक्ने से बचने के लिए कोई प्राकृतिक उपाय खोज रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे एक्ने से सुरक्षा भी मिलेगी और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। नीम और हल्दी फेस पैक नीम और हल्दी दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए ये एक्ने से लड़ने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, नीम में एंटी-फंगल गुण भी होते हैं और हल्दी में एंटीइंफ्लामेटरी, जो एक्ने को जल्दी ही ठीक करने में मदद करते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम के पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ सकती है ऑयली स्किन की समस्या, इन टिप्स से करें त्वचा की देखभाल बेंटोनाइट क्ले फेस पैक यह क्ले त्वचा से ऑयल को अब्जॉर्ब करता है और पोर्स में छिपी गंदगी को साफ करता है, जिससे वे क्लॉग नहीं होते और एक्ने व पिंपल्स कम होते हैं। यह आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए बेंटोनाइट क्ले को पानी या गुलाब जल में मिलाएं और उसका पेस्ट बना लें। अब इसे अपने साफ चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे स्किन की सारी गंदगी साफ हो जाएगी और चेहरा भी ग्लोइंग दिखेगा। दालचीनी और शहद फेस पैक शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुहांसों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही, यह पोर्स में इकट्ठा हो रहे बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करता है और दालचीनी में एंटीइंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो एक्ने की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे एक्ने जल्दी ठीक होता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। यह भी पढ़ें: गर्मियों में ये 5 Skin Problems कर सकती हैं आपका जीना दुश्वार, जानें क्या हैं इनसे बचने के उपाय.
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Face Packs for Acne: एक्ने अब एक ऐसी समस्या बन गई है, जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी जूझ ही रहा होता है। आमतौर पर, इसे हार्मोन्स से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसके पीछे लाइफस्टाइल और डाइट की भी अहम भूमिका होती है। इनकी वजह से भी एक्ने की समस्या हो सकती है। एक्ने कई प्रकार के होते हैं और उनमें कुछ ऐसे होते हैं, जो चेहरे पर निशान भी छोड़ सकते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है और वह खुद को कम खूबसूरत मानने लगता है। इसलिए अगर आप भी एक्ने से बचने के लिए कोई प्राकृतिक उपाय खोज रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे एक्ने से सुरक्षा भी मिलेगी और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। नीम और हल्दी फेस पैक नीम और हल्दी दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए ये एक्ने से लड़ने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, नीम में एंटी-फंगल गुण भी होते हैं और हल्दी में एंटीइंफ्लामेटरी, जो एक्ने को जल्दी ही ठीक करने में मदद करते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम के पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ सकती है ऑयली स्किन की समस्या, इन टिप्स से करें त्वचा की देखभाल बेंटोनाइट क्ले फेस पैक यह क्ले त्वचा से ऑयल को अब्जॉर्ब करता है और पोर्स में छिपी गंदगी को साफ करता है, जिससे वे क्लॉग नहीं होते और एक्ने व पिंपल्स कम होते हैं। यह आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए बेंटोनाइट क्ले को पानी या गुलाब जल में मिलाएं और उसका पेस्ट बना लें। अब इसे अपने साफ चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे स्किन की सारी गंदगी साफ हो जाएगी और चेहरा भी ग्लोइंग दिखेगा। दालचीनी और शहद फेस पैक शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुहांसों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही, यह पोर्स में इकट्ठा हो रहे बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करता है और दालचीनी में एंटीइंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो एक्ने की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे एक्ने जल्दी ठीक होता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। यह भी पढ़ें: गर्मियों में ये 5 Skin Problems कर सकती हैं आपका जीना दुश्वार, जानें क्या हैं इनसे बचने के उपाय
Acne Ke Liye Face Packs Face Packs For Acne Prone Skin Skincare Tips Skincare
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूरिक एसिड बढ़ने पर आपके पैर हो सकते हैं लाचार, तुरंत करें ये 4 उपाय, वरना बढ़ जाएगी तकलीफUric Acid Problem: शरीर में अगर यूरिक एसिड बढ़ जाए तो नॉर्मल लाइफ जीना मुश्किल हो जाता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों के जरिए इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है.
Read more »
मोटापे से छुटकारा चाहते हैं तो इन 6 तरीकों से कर लें धनिया का इस्तेमालधनिया के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार है और इस तरह ये बीज वेट लॉस करने में मदद करते हैं।
Read more »
Call Drop से परेशान हो गए हैं तो ये टिप्स आएंगे बड़े काम, दूर हो जाएगी ये समस्याआप अगर कॉल ड्रॉप की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं तो अब आप कुछ टिप्स अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
Read more »
हाई कोलेस्ट्रॉल से है परेशान, तो इन फूड्स को एड करें अपने डाइट मेंहाई कोलेस्ट्रॉल से है परेशान, तो इन फूड्स को एड करें अपने डाइट में
Read more »
Frizzy Hair से पाना है छुटकारा, तो ट्राई करें चावल से बना ये Hair Maskखूबसूरत बाल हर किसी की चाहत होते हैं। गर्मियों में लू के चलते अक्सर बालों की कंडीशन खराब हो जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक शानदार हेयर मास्क लेकर आए हैं इसके लिए आपको चाहिए चावल और इसके साथ घर पर मिलने वाली थोड़ी बहुत अन्य चीजें। यकीन मानिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त हेयर मास्क से कई गुना बेहतर है इसका...
Read more »
इस पत्ते को खाली पेट चबाएं और पाएं मोटापा, डायबिटीज से छुटकारा!इस पत्ते को खाली पेट चबाएं और पाएं मोटापा, डायबिटीज से छुटकारा!
Read more »
