Aankhon Ki Gustaakhiyan X Maalik X Superman Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव की 'मालिक' ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ कमाए, जबकि शनाया कपूर की 'आंखों की गुस्ताखियां' 43 लाख ही कमा पाई. 'सुपरमैन' ने दोनों फिल्मों से ज्यादा, दो दिन में 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
Aankhon Ki Gustaakhiyan X Maalik X Superman Box Office Collection Day 2 : राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की डार्क और इंटेंस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मालिक’ ने दूसरे दिन भी करोड़ों में कमाई की. जबकि शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ दूसरे दिन भी 50 लाख रुपए नहीं कमा पाई.
जबकि हॉलीवुड मूवी ‘सुपरमैन’ ने दोनों ही फिल्मों से ज्यादा का कलेक्शन किया है. बॉलीवुड की दोनों फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन में इजाफा तो हुआ, लेकिन ऑडियंस को अट्रैक्ट नहीं कर पा रही है. राजकुमार राव की ‘मालिक’ की कहानी 1980 के दशक के इलाहाबाद में सेट की गई है. ऑडियंस से फिल्म दूसरे दिन ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस तरह ‘मालिक’ का दो दिन का कलेक्शन 9 करोड़ रुपए हो गया है. Maalik-AKG BOC Day 1: 50 लाख भी नहीं कमा सकी शनाया की डेब्यू, ‘सुपरमैन’ ने Maalik को चटाई धूल, जानें कलेक्शन ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ दो दिन में भी 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार नहीं कर पाई है. शनाया की डेब्यू फिल्म ने पहले दिन जहां 30 लाख रुपए कमाए थे. वहीं, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 43 लाख रुपए हुए. दो दिन में फिल्म ने 73 लाख रुपए का कलेक्शन किया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से आगे ‘मालिक’ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में क्रिटिक्स ने शनाया कपूर की अदाकारी को सराहा है. जबकि राजकुमार राव की ‘मालिक’ को कन्फ्यूजिंग और निराशाजनक बताया है. फिर भी ‘मालिक’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से ज्यादा अच्छा कलेक्शन कर रही है. दोनों ही फिल्मों को हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ से टक्कर मिल रही है. ‘सुपरमैन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 ‘सुपरमैन’ ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई इंगलिश वर्जन में 5 करोड़, तेलुगु में 40 लाख, तमिल में 25 लाख और हिंदी में 1.25 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपए का अनुमानित कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म ने दो दिन में 16.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.
Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day Superman Box Office Collection Day 2 Rajkummar Rao Maalik Shanaya Kapoor Debut Vikrant Massey New Movie Manushi Chhillar Rajkummar Rao Movie Superman Movie In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुवाहाटी में दो-तीन दिन में भारी बारिश का अलर्टगुवाहाटी में दो-तीन दिन में भारी बारिश का अलर्ट
Read more »
लीड्स टेस्ट का तीसरा दिन रहेगा निर्णायक, ये 4 काम कर दिए तो टीम इंडिया मार लेगी बाजीलीड्स टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा। दूसरे दिन इंग्लैंड ने दमदार वापसी की। अब तीसरे दिन जो भी टीम प्रेशर बनाने में सफल रही, उसका पलड़ा भारी हो जाएगा।
Read more »
Aankhon Ki Gustaakhiyan: रिलीज हुआ 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर, दिखी विक्रांत और शनाया की केमेस्ट्रीविक्रांत मैसी और शनाया कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म &39;आंखों की गुस्ताखियां&39; का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों के प्यार से लेकर बिछड़ने तक की कहानी दिखाई गई है। दोनों एक दूसरे के
Read more »
Oops मोमेंट होते-होते बचा, बीच इवेंट में टूटा शनाया कपूर के ब्लाउज का स्ट्रैप, Videoकपूर खानदान की बेटी शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. शनाया जल्द ही फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में दिखाई देंगी.
Read more »
राजकुमार राव की Maalik या विक्रांत मैसी की Aankhon Ki Gustaakhiyan, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?मनोरंजन | बॉलीवुड Maalik Vs Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और विक्रांत मैसी की मूवीज का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. चलिए आपको बताते हैं.
Read more »
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का बुरा हाल: 50 लाख भी नहीं कमा पाई आंखों की गुस्ताखियां; मालिक ने पहले दिन 4 कर...राजकुमार राव की फिल्म मालिक 11 जुलाई को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, उसी दिन रिलीज हुई शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियां सिर्फ 35 लाख रुपए कमाए।
Read more »
