आज यानी शनिवार 15 नवंबर के दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज के दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन पर व्रत करने से साधक को भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। चलिए एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज का पंचांग Aaj ka Panchang 15 November...
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। उत्पन्ना एकादशी व्रत मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन उपवास, प्रभु नामस्मरण और रात्रि जागरण करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग । आज का पंचांग मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त - देर रात 2 बजकर 37 मिनट तक विष्कंभ योग - पूरे दिन करण - बव - दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक बालव - देर रात 2 बजकर 37 मिनट तक वार - शनिवार सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सूर्यास्त - शाम 5 बजकर 27 मिनट पर चंद्रोदय का समय - ब्रह्म मुहूर्त 3 बजकर 8 मिनट पर चन्द्रास्त का समय - दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर सूर्य राशि - तुला चंद्र राशि - कन्या आज के शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक अमृत काल - दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक आज का अशुभ समय राहुकाल - सुबह 9 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक गुलिक काल - सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक यमगण्ड - दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक आज का नक्षत्र आज चंद्रदेव उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र: रात 11 बजकर 34 मिनट तक सामान्य विशेषताएं: विनम्रता, मेहनती स्वभाव, बुद्धिमत्ता, मददगार, उदार, ईमानदारी, बुद्धिमान, अध्ययनशील और परिश्रमी नक्षत्र स्वामी: सूर्य देव राशि स्वामी: सूर्य देव, बुध देव देवता: आर्यमन गुण: राजस प्रतीक: बिस्तर आज का व्रत-त्योहार - उत्पन्ना एकादशी व्रत पुराणों के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी पर एकादशी देवी का प्राकट्य हुआ था, जिन्होंने असुर मूढ़ का संहार कर धर्म की रक्षा की थी। इसलिए इस तिथि को “उत्पन्ना” अर्थात् “प्रकट होने वाली” एकादशी कहा गया है। इस दिन श्रद्धालु प्रातःकाल स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं, दान करते हैं और भक्ति में दिन व्यतीत करते हैं। यह व्रत आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। उत्पन्ना एकादशी व्रत विधि व्रत के एक दिन पूर्व दशमी तिथि को सात्विक आहार लें और व्रत का संकल्प करें। एकादशी के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और गंगाजल से शुद्धि करें। भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के सामने दीप जलाकर पूजा आरंभ करें। पीले वस्त्र, तुलसीदल, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। दिनभर उपवास रखें फलाहार या निर्जला व्रत सामर्थ्य अनुसार करें। भजन-कीर्तन करें, विष्णु सहस्रनाम या गीता का पाठ करें। द्वादशी तिथि की सुबह दान-पुण्य कर ब्राह्मणों को भोजन कराएं। अंत में स्वयं प्रसाद ग्रहण कर व्रत पूर्ण करें। यह भी पढ़ें - Utpanna Ekadashi 2025: इन मंत्रों के जप से करें लक्ष्मी नारायण जी को प्रसन्न, खुशियों से भर जाएगा संसार यह भी पढ़ें - Ekadashi: एक साल में कुल कितनी बार आती हैं एकादशी? यहां जानिए प्रमुख बातें यह दैनिक पंचांग Astropatri.
com के सौजन्य से प्रस्तुत है. सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।
Aaj Ka Panchang Today's Hindi Panchang Aaj Rahukal Timing आज का पंचांग Today Tithi Today Panchang Today Bhadra Time Shukla Paksha 15 November 2025 Date And Time आज कौन सी तिथि है Today Festival 15 Nov Rahu Kaal Today आज क्या है आज का शुभ मुहूर्त 15 November 2025 Ka Panchang Utpanna Ekadashi 2025 Vrat उत्पन्ना एकादशी कथा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: मेष वालों को मिलेगा रुका धन, मीन के जातक होंगे सफल! पढ़ें आज का पूरा राशिफल!Aaj ka Rashifal 13 November 2025, Horoscope Today: 13 नवंबर 2025, गुरुवार यानी आज चंद्रमा सिंह राशि
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 13 November 2025: गुरुवार का दिन यानी 13 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »
Aaj ka Panchang 14 November 2025: शुक्रवार के दिन बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग, पढ़ें आज का पंचांगआज यानी शुक्रवार 14 नवंबर के दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। पंचांग के मुताबिक आज के दिन कई शुभ व अशुभ योग भी बन रहे हैं, जो व्यक्ति को अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। चलिए एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज का पंचांग Aaj ka Panchang 14 November...
Read more »
Aaj Ka Love Rashifal 15 November 2025: कपल्स रोमांटिक पल एंजॉय कर सकते हैं, पढ़ें राशिफललव एंड रिलेशनशिप राशिफल आज यानी 15 नवंबर का दिन वफादारी और नजदीकी दिखाने का है। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी astropatri.com से जानते हैं मेष से कर्क राशि 15 November 2025 Love Horoscope तक का लव राशिफल।
Read more »
Aaj Ka Love Rashifal 15 November 2025: प्यार और सुकून से भरा रहेगा दिन, पढ़ें सिंह से वृश्चिक का राशिफलआज यानी 15 नवंबर के दिन कपल्स कोई भी तनाव बातचीत से सुलझा सकते हैं। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं सिंह से वृश्चिक राशि 15 November 2025 Love Horoscope तक का लव राशिफल।
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 15 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज उत्पन्ना एकादशी, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 15 November 2025: शनिवार का दिन यानी 15 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
Read more »
