हार्दिक पंड्या के ना होने के बावजूद पॉवर प्ले में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के ओपनर्स को बांधकर रखा. पॉवर प्ले की 36 गेंदों के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज सिर्फ 45 रन बना पाए. इसके बाद पाकिस्तान के ओपनर्स ने थोड़ा खुल कर खेलना शुरु किया पर 30 गेंदों के बीच अचानक 7 विकेट गिरने से पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर ब्रेक सा लग गया.
नई दिल्ली. पहले ही संभली हुई शुरुआत, फिर रनों पर लगाया अंकुश और फिर काम आया फाइनल का प्रेशर, नतीजा पाकिस्तान की उस ट्रेन को पटरी से उतार दिया जो स्टेशन से छूटी तो एक्सप्रेस की तरह थी पर मिडिल ओवर्स में वो मालगाड़ी में बदल गई जिसको भारतीय स्पिनर्स ने हर स्टेशन पर रुकने पर मजबूर किया.
84 रन पर एक भी विकेट ना गंवाने वाली पाकिस्तान की टीम ने अगले 6 विकेट महज 49 रन पर खो दिए. हार्दिक पंड्या के ना होने के बावजूद पॉवर प्ले में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के ओपनर्स को बांधकर रखा. पॉवर प्ले की 36 गेंदों के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज सिर्फ 45 रन बना पाए. इसके बाद पाकिस्तान के ओपनर्स ने थोड़ा खुल कर खेलना शुरु किया पर 30 गेंदों के बीच अचानक 7 विकेट गिरने से पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर ब्रेक सा लग गया. कुलदीप और अक्षर ने मिडिल ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की कमर तोड़ दी.पाकिस्तान के 8 विकेट 28 रन पर गिरे जो सारी कहानी कहता है. पाकिस्तान पूरे बीस ओवर भी नही खेल पाया और 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई. चकरी का चक्रव्यूह साहीबजादा फरहान का बल्ला आग उगल रहा था और फखरजमां बड़ी पारी खेलने का इरादा अपना जाहिर कर चुके थे. तभी गेंदबाजी पर आते है वरुण चक्रवर्ती एक छक्का खाने के बाद आउट करते है अर्धशतक लगाने वाले फरहान को. बस इस बाद मैदान पर ऐसा चक्रवात है जो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पहले क्रीज पर नचाता है और फिर फवेलिएन का रास्ता दिखाता है. महज 22 गेंदों पर पाकिस्तान अपने पांच बल्लेबाजों का मानमर्दन होते देखता है जो मैच का नक्शा बदल देता है. दूसरे स्पेल में गेंदबाजी करने आए कुलदीप ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी का कमर तोड़ना शुरु किया फिर उनको सात मिला अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती का. जो भी पाकिस्तानी बल्लेबाज क्रीज पर आया वो फिरकी के जाल में उलझता चला गया. अक्षर ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिया वहीं कुलदीप ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए और अपने विकेटों की संख्या इस एशिया कप में 14 कर ली. वरुण ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. स्पिन की तिकड़ी ने 12 ओवर में 86 रन देकर 8 विकेट ले गए. पहली 36 गेंदों ने बनाया दबाव भारतीय टीम जब बिना हार्दिक पंड्या के मैदान पर उतरी तो लगा कि भारतीय गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी. शिवम दुबे ने पहले ओवर में पाकिस्तानी ओपनर्स को दबाव में रखा और ये तय किया कि पाकिस्तानी ओपनर्स खुलकर नहीं खेल पाएंगे. पहले 6 ओवर में पाकिस्तान के विकेट तो नहीं गिरे पर वो 36 गेंदों पर 45 रन ही बना पाए जिसमें 16 गेंद डॉट रही. जो पाकिस्तान को जरूरत से ज्यादा रिस्क लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर कर गई. फिर क्या ता जैसे ही साहिबजादा फरहान आउट हुए पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Asia Cup News in Hindi, Asia Cup Latest News, Asia Cup NewsGet Asia Cup News in Hindi, Find Asia Cup Latest News on News18 हिंदी
Read more »
बवाली एशिया कप के 7 बड़े विवाद! पाकिस्तानी खिलाड़ी पर जुर्माना, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, फोटो शूट का बहिष्कार...- india vs pakistan final asia cup 2025 7 controversy created by pakistan team and cricket board no handshake to photoshoot refusal ahead of asia cup final
Read more »
Asia Cup 2025 Final: ঐতিহাসিক ফাইনাল; চড়চড়িয়ে রক্তচাপ বাড়ছে ভারতের... বিশ্বজয়ী মহারথীর সঙ্গে অনিশ্চিত আরেক রত্নও!Double Injury Concern For India Before Asia Cup 2025 Final
Read more »
IND vs PAK Final Live: दो बार पाकिस्तान को हरा चुका भारतAsia Cup Final 2025, India vs Pakistan Live Cricket Score: एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
Read more »
Asia Cup 2025 Final: কোহলির বিরাট রেকর্ড ভাঙার পথে নয়া শর্মা জি! আগুনে ওপেনারের ইতিহাস লিখতে দরকার আর মাত্র...Abhishek Sharma Aims To Break Virat Kohlis Huge Record At Asia Cup 2025 Final
Read more »
ಭಾರತ-ಪಾಕ್ ಪಂದ್ಯದ ವೇಳೆ ಈ ನಿಯಮವನ್ನು ಉಲ್ಲಂಘಿಸಿದ್ರೆ ಬೀಳುತ್ತೆ 7 ಲಕ್ಷ ದಂಡ; 3 ತಿಂಗಳು ಜೈಲು ಶಿಕ್ಷೆ!!Asia Cup 2025 Dubai Police guidelines: ಏಷ್ಯಾ ಕಪ್ 2025 ಈಗ ಅಂತಿಮ ಹಂತಕ್ಕೆ ತಲುಪಿದೆ. ಇಂದು, ಭಾರತ ಮತ್ತು ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ದುಬೈ ಮೈದಾನದಲ್ಲಿ ಪ್ರಶಸ್ತಿಗಾಗಿ ಸೆಣಸಾಡಲಿವೆ.
Read more »
