AQI बढ़ने के कारण भगवान को पहनाया मास्क, राजस्थान के प्रमुख शहरों में AQI 200 पार, पढ़ें अपडेट

Rajasthan Weather News

AQI बढ़ने के कारण भगवान को पहनाया मास्क, राजस्थान के प्रमुख शहरों में AQI 200 पार, पढ़ें अपडेट
God Wear Mask In TemplesAqiPolloution
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

सीकर सहित पूरे शेखावाटी में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ गया है। लिहाजा मंदिरों में भी एहतियात बरती जा रही है। बढ़ती सर्दी और प्रदूषण को देखते हुए सीकर में श्री कल्याण धाम और प्राचीन राधा दामोदर मंदिर में भगवान को मास्क पहनाया जा रहा है।

सीकर : राजस्थान में सर्दी के साथ साथ हवा की गुणवत्ता भी चिंता का विषय बन गई है। प्रदेश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया है। बढ़ती सर्दी और AQI का असर भगवानों पर भी दिखने लगा है। राजस्थान के सीकर जिले के मंदिरों में इसकी झलक देखने को मिली है। यहां श्री कल्याण धाम और प्राचीन राधा दामोदर मंदिर में भगवान को ऊनी कपड़े पहनाने के साथ मास्क भी पहनाया है। यहां मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं की सेवा, श्रृंगार और दिनचर्या पर भी साफ नजर आने लगा है। सर्दी बढ़ते ही लोगों के साथ-साथ भगवान भी ‘विंटर मोड’ में नजर आ रहे हैं। मंदिरों में ठाकुरजी को स्वेटर, शॉल और रजाई ओढ़ाई जा रही है, वहीं ठंड से बचाव के लिए कई स्थानों पर हीटर और सिगड़ी की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि जैसे मनुष्यों को सर्दी का अहसास होता है, वैसे ही भगवान की मूर्तियों को भी ठंड लगती है, इसी भाव से उनकी सेवा की जाती है। भगवान के बदले भोग, बदली आरतीठंड शुरू होते ही मंदिरों में भगवान के भोग में भी बदलाव कर दिया गया है। अब ठाकुरजी को गर्म तासीर वाले प्रसाद अर्पित किए जा रहे हैं। गुड़, तिल के लड्डू, गोंद व मेथी के लड्डू, बाजरे की खिचड़ी, दलिया, गजक, रेवड़ी और केसर युक्त गर्म दूध भोग में शामिल किए गए हैं। सुबह और शाम की आरती के समय में भी सर्दी को देखते हुए बदलाव किया गया है।प्रदूषण से बचाव के लिए भगवान को मास्कशेखावाटी में ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कुछ मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं पर मास्क भी लगाए जा रहे हैं। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण बन रहा है।प्रमुख मंदिरों में खास इंतजाम सीकर शहर के प्राचीन श्री कल्याण धाम, राधा दामोदर मंदिर, जानकीनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में ठाकुरजी को ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, सर्दी बढ़ने के साथ भगवान को स्वेटर पहनाकर गजक, रेवड़ी और केसर युक्त गर्म दूध का भोग लगाया जा रहा है।वहीं कल्याणजी मंदिर में कड़ाके की ठंड के चलते भगवान को दूध और गर्म व्यंजनों का भोग अर्पित किया जा रहा है। यहां भी ऊनी कपड़े, शॉल, रजाई और हीटर की व्यवस्था की गई है।झुंझुनूं में भी बदली मंदिरों की दिनचर्याझुंझुनूं के गोपीनाथजी मंदिर में ठाकुरजी को ऊनी पोशाक पहनाई जा रही है। यहां खिचड़ी, दलिया और गोंद के लड्डुओं का भोग लगाया जा रहा है। प्रभु को सुबह गर्म दूध में पिस्ता, काजू और बादाम मिलाकर अर्पित किया जाता है। राधा-कृष्ण मंदिर और कल्याणजी मंदिर में भी सर्दी के साथ भगवान की पोशाक बदली गई है और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह की आरती अब 5 बजे होती है, जबकि 8:15 बजे होने वाली आरती को 8:30 बजे कर दिया गया है।शयन और आरती समय में भी बदलावजानकीनाथ मंदिर में सर्दी के मौसम को देखते हुए रात्रि शयन का समय अब 9:30 बजे कर दिया गया है। पंचमी के बाद यह समय 9:05 बजे होगा। वहीं सुबह की आरती भी 4:30 बजे की बजाय 4:45 बजे की जाएगी। आने वाले दिनों में यहां भी सिगड़ी सेवा और गर्म भोग की परंपरा शुरू होगी।पढ़ें प्रमुख शहरों का AQI भिवाड़ी में AQI 249 बीकानेर में AQI 233 चूरू में AQI 239 जयपुर में में AQI 206 झुंझुनूं में AQI 216 सीकर में AQI 222 टोंक में AQI 200.

सीकर : राजस्थान में सर्दी के साथ साथ हवा की गुणवत्ता भी चिंता का विषय बन गई है। प्रदेश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया है। बढ़ती सर्दी और AQI का असर भगवानों पर भी दिखने लगा है। राजस्थान के सीकर जिले के मंदिरों में इसकी झलक देखने को मिली है। यहां श्री कल्याण धाम और प्राचीन राधा दामोदर मंदिर में भगवान को ऊनी कपड़े पहनाने के साथ मास्क भी पहनाया है। यहां मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं की सेवा, श्रृंगार और दिनचर्या पर भी साफ नजर आने लगा है। सर्दी बढ़ते ही लोगों के साथ-साथ भगवान भी ‘विंटर मोड’ में नजर आ रहे हैं। मंदिरों में ठाकुरजी को स्वेटर, शॉल और रजाई ओढ़ाई जा रही है, वहीं ठंड से बचाव के लिए कई स्थानों पर हीटर और सिगड़ी की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि जैसे मनुष्यों को सर्दी का अहसास होता है, वैसे ही भगवान की मूर्तियों को भी ठंड लगती है, इसी भाव से उनकी सेवा की जाती है। भगवान के बदले भोग, बदली आरतीठंड शुरू होते ही मंदिरों में भगवान के भोग में भी बदलाव कर दिया गया है। अब ठाकुरजी को गर्म तासीर वाले प्रसाद अर्पित किए जा रहे हैं। गुड़, तिल के लड्डू, गोंद व मेथी के लड्डू, बाजरे की खिचड़ी, दलिया, गजक, रेवड़ी और केसर युक्त गर्म दूध भोग में शामिल किए गए हैं। सुबह और शाम की आरती के समय में भी सर्दी को देखते हुए बदलाव किया गया है।प्रदूषण से बचाव के लिए भगवान को मास्कशेखावाटी में ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कुछ मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं पर मास्क भी लगाए जा रहे हैं। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण बन रहा है।प्रमुख मंदिरों में खास इंतजामसीकर शहर के प्राचीन श्री कल्याण धाम, राधा दामोदर मंदिर, जानकीनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में ठाकुरजी को ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, सर्दी बढ़ने के साथ भगवान को स्वेटर पहनाकर गजक, रेवड़ी और केसर युक्त गर्म दूध का भोग लगाया जा रहा है।वहीं कल्याणजी मंदिर में कड़ाके की ठंड के चलते भगवान को दूध और गर्म व्यंजनों का भोग अर्पित किया जा रहा है। यहां भी ऊनी कपड़े, शॉल, रजाई और हीटर की व्यवस्था की गई है।झुंझुनूं में भी बदली मंदिरों की दिनचर्याझुंझुनूं के गोपीनाथजी मंदिर में ठाकुरजी को ऊनी पोशाक पहनाई जा रही है। यहां खिचड़ी, दलिया और गोंद के लड्डुओं का भोग लगाया जा रहा है। प्रभु को सुबह गर्म दूध में पिस्ता, काजू और बादाम मिलाकर अर्पित किया जाता है। राधा-कृष्ण मंदिर और कल्याणजी मंदिर में भी सर्दी के साथ भगवान की पोशाक बदली गई है और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह की आरती अब 5 बजे होती है, जबकि 8:15 बजे होने वाली आरती को 8:30 बजे कर दिया गया है।शयन और आरती समय में भी बदलावजानकीनाथ मंदिर में सर्दी के मौसम को देखते हुए रात्रि शयन का समय अब 9:30 बजे कर दिया गया है। पंचमी के बाद यह समय 9:05 बजे होगा। वहीं सुबह की आरती भी 4:30 बजे की बजाय 4:45 बजे की जाएगी। आने वाले दिनों में यहां भी सिगड़ी सेवा और गर्म भोग की परंपरा शुरू होगी।पढ़ें प्रमुख शहरों का AQI भिवाड़ी में AQI 249 बीकानेर में AQI 233 चूरू में AQI 239 जयपुर में में AQI 206 झुंझुनूं में AQI 216 सीकर में AQI 222 टोंक में AQI 200

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

God Wear Mask In Temples Aqi Polloution Shekhawati Cold Wave Sikar Mausam Sikar Aaj Ka Mausam सीकर राजस्थान आज का मौसम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Govts Big Action To Control Delhi AQI: No Fuel, If No Valid Pollution CertificateGovts Big Action To Control Delhi AQI: No Fuel, If No Valid Pollution CertificateDelhi AQI Alert: This measure by the Delhi government comes after the city continued to reel under hazardous air conditions on Tuesday. Meanwhile, air quality levels varied across other major Indian cities.
Read more »

'AQI-AQI नहीं... मेसी-मेसी के नारे लगे', BJP ने AAP के दावे को बताया झूठा, जारी किया Video'AQI-AQI नहीं... मेसी-मेसी के नारे लगे', BJP ने AAP के दावे को बताया झूठा, जारी किया Videoमेसी के दिल्ली दौरे के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में लगे नारों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली सरकार के खिलाफ AQI-AQI के नारे लगे, जबकि बीजेपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन आरोपों को खारिज कर दिया.
Read more »

अस्थमा मरीजों की संख्या दिल्ली में 20 फीसदी बढ़ी, प्रदूषण ने बिगाड़ा सेहत का ग्राफअस्थमा मरीजों की संख्या दिल्ली में 20 फीसदी बढ़ी, प्रदूषण ने बिगाड़ा सेहत का ग्राफदिल्ली की हवा साल भर जहरीली बनी रही। 2024 के साइंटिफिक रिव्यू में सामने आया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब रहा। सर्दियों में AQI 400 के पार पहुंचा।
Read more »

आनंद विहार, Delhi AIIMS में छाई धुंध, जानें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों का AQIआनंद विहार, Delhi AIIMS में छाई धुंध, जानें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों का AQIदिल्ली में आज भी कई इलाकों में जहरीली धुंध छाई है. आज भी ज्यादातर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार है. आइए जानते हैं दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर क्या है AQI?
Read more »

Noida Air Quality Index Today: नोएडा में आज कितना है AQI जानेंNoida Air Quality Index Today: नोएडा में आज कितना है AQI जानेंदिल्ली में आज (17 दिसंबर) की बात करें तो पंजाबी बाग में एक्यूआई 336, आरके पुरम में 341, रोहिणी में 364, शादिपुर में 342, सिरीफोर्ट में 355, सोनिया विहार में 344 और विवेक विहार में 354 दर्ज किया गया। वहीं, वजीरपुर इलाके में एक्यूआई 359 रहा। पुसा क्षेत्र में हालात और ज्यादा गंभीर दिखे, जहां एक्यूआई 365 रिकॉर्ड किया गया। मुंडका में एक्यूआई 369 तक...
Read more »

लखनऊ का AQI 490 या 174 ? T20 मैच रद्द होने के बाद यूपी सरकार ने जारी किया आंकड़ालखनऊ का AQI 490 या 174 ? T20 मैच रद्द होने के बाद यूपी सरकार ने जारी किया आंकड़ालखनऊ में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रद्द किया गया, जिसके बाद AQI को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे. सोशल मीडिया पर AQI 490 तक पहुंच जाने की बात कही गई, जबकि यूपी सरकार ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक AQI 174 था, जो मध्यम श्रेणी में आता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:25:26