AMU से जमीन छुड़ाने वाले नगर आयुक्त विनोद कुमार का तबादला, आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा को सौंपी कमान

Aligarh-City-Common-Man-Issues News

AMU से जमीन छुड़ाने वाले नगर आयुक्त विनोद कुमार का तबादला, आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा को सौंपी कमान
IAS TransferUP IAS TransferAMU
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

IAS Transfer In UP Aligarh News एएमयू से जमीन छुड़ाने वाले नगर आयुक्त विनोद कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगरायुक्त बनाया गया है। माना जा रहा है कि वे मंगलवार को संभाल सकते हैं। एएमयू से 4.1 हेक्टयर जमीन को विनोद कुमार ने कब्जा मुक्त कराया था और 27.

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी के कब्जे से हाल ही में एक अरब रुपये से अधिक कीमत की 4.1 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराने वाले नगर आयुक्त विनोद कुमार का रविवार को स्थानांतरण हो गया। उनकी जगह उन्नाव से मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा को भेजा गया है। मंगलवार को उनके चार्ज संभालने की संभावना है। वे हाथरस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनकी सक्रियता रहती है। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने छह अगस्त 2024 को अलीगढ़ में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने लगभग साढ़े आठ वर्ष के कार्यकाल में सीएम ग्रिड योजना में सड़क व नाला निर्माण, छर्रा अड्डा स्थित पंपिंग स्टेशन की शुरुआत, नगर निगम के आधुनिक व नए सदन की नींव रखने, जनसामान्य से प्रतिदिन संवाद स्थापित करने के लिए उनका कार्यकाल यादगार रहेगा। उनको प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है। वह चर्चा में तब आए, जब एएमयू से जमीन मुक्त कराई। वित्तीय वर्ष 2024-25 के मार्च में एएमयू से 27.

25 करोड़ रुपये बकाया संपत्ति कर की रिकार्ड वसूली भी की। प्रेम प्रकाश मीणा l मुख्यमंत्री योगी से कुलपति की मुलाकात के बाद स्थानांतरण एएमयू कुलपति प्रो. नईमा खातून ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। एएमयू का कहना है कि कुलपति की यह शिष्टाचार मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने उनकी बात को अच्छे सुना। अच्छी मीटिंग रही। जानकारों का कहना है कि कुलपति ने जमीन का मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा था। यह भी अवगत कराया कि जमीन पर नगर निगम के कब्जा लेने से एएमयू बिरादरी में नाराजगी है। छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में मार्च निकाल चुके हैं। कुलपति की मुलाकात को देख रहे नगर आयुक्त के तबादले को यूनिवर्सिटी से जुड़े लोग कुलपति की मुलाकात के रूप में भी देख रहे हैं। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने यह बयान भी दिया था कि अभी 50 बीघा जमीन भी एमएयू से खाली करानी है। अब देखना यह है कि नगर निगम यूनिवर्सिटी की जमीन को लेकर आगे की क्या कदम उठाता है। नगर निगम के एएमयू से जमीन लेने के प्रकरण की जांच होनी चाहिए। नगर आयुक्त के स्थानांतरण करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। तालीमी संस्था के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। गुलजार अहमद, पूर्व छात्र नगर निगम का बिना नोटिफिकेशन के एएमयू की जमीन कब्जाना गैरकानूनी है। ये एक सेक्युलर इदारा है, जो राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाता है। इसके हक को पाने के लिए हर तरीके से तैयार हैं। डा. एम सलमान इम्तियाज, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नगर निगम ने एएमयू की जमीन पर कब्जा किया है। नगर आयुक्त शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं दे नहीं पा रहे, वक्फ बोर्ड की छर्रा अड्डा वाली जमीन भी नगर निगम की बताने लगे। इंसाफ पसंद लोगों में खुशी है। आगा यूनुस, कांग्रेस नेता ये भी पढ़ेंः क्या सीमा हैदर नोएडा के फार्म हाउस पर है? पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ने चलाई वीडियो, यूपी में शिकायत ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी के मौसम में बदलाव, कई जिलों में तेज हवा संग बारिश-वज्रपात के आसार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

IAS Transfer UP IAS Transfer AMU Aligarh Muslim University IAS Prem Prakash Meena Vinod Kumar Municipal Commissioner Vinod Kumar Aligarh News UP News Aligarh Nagar Nigam Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विवादों में घिरीं महीसागर की कलेक्टर नेहा कुमारी हटाई गईं, गुजरात में कुल 16 IAS के तबादले, देखें लिस्टविवादों में घिरीं महीसागर की कलेक्टर नेहा कुमारी हटाई गईं, गुजरात में कुल 16 IAS के तबादले, देखें लिस्टGujarat IAS Transfers: गुजरात सरकार ने आज 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। वडोदरा और भावनगर को नए नगर आयुक्त मिले हैं, जबकि कई जिलों को नए जिला कलेक्टर मिले हैं। राज्य सरकार के द्वारा की गई बदली में सबसे ज्यादा अहम महीसागर की कलेक्टर आईएएस नेहा कुमारी का नाम है। वे काफी समय से कांग्रेस नेताओं से टकराव के कारण चर्चा में...
Read more »

हेलो, टोरंटो जाना है कोई अच्छा पैकेज बताएं, फिर मिला ऐसा ऑफर पहले तो झूम उठा, उसके बाद थमे नहीं आंसूहेलो, टोरंटो जाना है कोई अच्छा पैकेज बताएं, फिर मिला ऐसा ऑफर पहले तो झूम उठा, उसके बाद थमे नहीं आंसूDelhi Crime News: दिल्‍ली पुलिस ने टोरंटो की सस्‍ती टिकट का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्‍ली के लाजपत नगर और मुंबई के विरार से गिरफ्तार किया है.
Read more »

रात के अंधेर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, लड़की के परिजनों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटारात के अंधेर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, लड़की के परिजनों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटाBagaha News: बगहा के धनहा थाना क्षेत्र के दोकरी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक सुनील कुमार को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है.
Read more »

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले राजद नेताओं पर हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा: प्रेम कुमारपाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले राजद नेताओं पर हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा: प्रेम कुमारBihar Politcs: भाजपा नेता और बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने लखीसराय में पहलगाम हमले के विरोध में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की कड़ी निंदा की.
Read more »

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर; किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी?UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर; किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी?उत्तर प्रदेश सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अविनाश कृष्ण सिंह को सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ए दिनेश कुमार विशेष सचिव गृह बनाए गए हैं और बृजराज सिंह यादव राजस्व परिषद भेजे गए हैं। विनोद कुमार प्राविधिक शिक्षा में विशेष सचिव प्रेम प्रकाश मीणा अलीगढ़ के नगर आयुक्त और कृति राज उन्नाव के मुख्य विकास...
Read more »

यूपी में फिर IAS अफसरों का तबादला, अविनाश कृष्ण सिंह बने प्राविधिक शिक्षा के महानिदेशक, देखें लिस्टयूपी में फिर IAS अफसरों का तबादला, अविनाश कृष्ण सिंह बने प्राविधिक शिक्षा के महानिदेशक, देखें लिस्टUP IAS Transfer List: यूपी में फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। 5 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया हैं। इस तरह कुल 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:37:51