AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई itel की नई स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग का भी है सपोर्ट; कीमत 1,999 रुपये

Itel Unicorn Max News

AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई itel की नई स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग का भी है सपोर्ट; कीमत 1,999 रुपये
Itel Unicorn Max Price In IndiaItel Unicorn Max India LaunchItel Unicorn Max Features
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 53%

itel ने भारत में Unicorn Max स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इसमें 1.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने शुक्रवार को भारत में Unicorn Max स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच में 1.43-इंच की सर्कुलर AMOLED स्क्रीन है, जो 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Always-On Display सपोर्ट के साथ आती है। ये वॉच Bluetooth कॉलिंग और कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्लीप ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है। वॉच में स्टेनलेस स्टील मेटल फ्रेम है और इसमें तीन फंक्शनल बटन्स हैं, जिसमें एक डायनामिक क्राउन भी शामिल है। Itel Unicorn Max में डुअल-कोर प्रोसेसर है और ये Bluetooth कॉलिंग को सपोर्ट करता है। Itel Unicorn Max की कीमत और उपलब्धता Itel Unicorn Max की कीमत 1,999 रुपये है, जिसकी पुष्टि कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में की। ये स्मार्ट वियरेबल एल्युमिनियम सिल्वर, कॉपर गोल्ड और मेटोराइट फिनिश में उपलब्ध है। इसे भारत में 22 मार्च से खरीदा जा सकेगा। ये एक्सक्लूसिवली Amazon पर उपलब्ध होगा। Itel Unicorn Max के फीचर्स Itel Unicorn Max में 1.

43-इंच का राउंड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स ब्राइटनेस लेवल, 466 x 466 पिक्सल रेजॉल्यूशन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट है। ये स्मार्टवॉच एक अनस्पेसिफाइड डुअल-कोर चिपसेट से पावर्ड है। कंपनी के मुताबिक, Unicorn Max स्मार्टवॉच में स्टेनलेस स्टील मेटल फ्रेम के साथ-साथ सैफायर क्रिस्टल ग्लास पैनल है। इसमें तीन फिजिकल, फंक्शनल बटन्स हैं, जिसमें एक डायनामिक क्राउन और एक डेडिकेटेड स्पोर्ट्स मोड बटन शामिल है। ये स्मार्ट वियरेबल ब्लूटूथ कॉलिंग, 200 से ज्यादा वॉच फेस और 100 से ज्यादा प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करता है। ये यूजर्स को क्विक मैसेज फीचर से रिप्लाई करने, पेयर किए गए हैंडसेट को ढूंढने और उस पर रिमोटली इमेज कैप्चर करने की सुविधा भी देता है। Itel Unicorn Max में एक कॉम्प्रेहेंसिव हेल्थ सूट भी है, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ स्लीप और ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग शामिल है। Amazon माइक्रोसाइट के मुताबिक, ये वॉच ब्रीदिंग एक्सरसाइज गाइड को सपोर्ट करती है। साथ ही, ये यूजर्स को सेडेंटरी रिमाइंडर्स भी देती है। ये वियरेबल iPulse ऐप के साथ कम्पैटिबल है। itel ला रहा 5G फोन एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक itel भारत में जल्द ही एक सस्ता 5G फोन लॉन्च कर सकता है। इस फोन में 120Hz और कई AI बेस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह भी पढ़ें: itel का सस्ता 5G फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और AI-बेस्ड मिलेंगे फीचर्स!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Itel Unicorn Max Price In India Itel Unicorn Max India Launch Itel Unicorn Max Features Itel Itel Unicorn Max Price Itel Unicorn Max Features Itel Unicorn Max Specs Itel Unicorn Max Sale

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

1500 से कम कीमत वाली ब्रांडेड स्मार्टवॉच पर खरा-खरा सौदा! 80 प्रतिशत तक बंपर डिस्काउंट; देखिए लिस्ट1500 से कम कीमत वाली ब्रांडेड स्मार्टवॉच पर खरा-खरा सौदा! 80 प्रतिशत तक बंपर डिस्काउंट; देखिए लिस्टब्लूटूथ कॉलिंग के फीचर साथ आपको ये स्मार्टवॉच मिल सकती है. इसके साथ ही इसमें आपको हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग फीचर्स भी मिलेगा. ये स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 1399 रुपये में मिल रही है. इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का hd डिस्प्ले भी है.
Read more »

Boat की दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 2 हजार; प्रीमियम लुक के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्सBoat की दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 2 हजार; प्रीमियम लुक के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्सBoat ने Ultima Prime और Ultima Ember स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत 2000 रुपये से कम रखी गई है। इन स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इनमें 15 दिन तक की बैटरी का सपोर्ट यूजर्स को मिलेगा। ये हार्ट रेट ब्लड ऑक्सीजन लेवल SpO2 स्लीप स्ट्रेस और मेन्स्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर्स से भी लैस...
Read more »

लॉन्च से पहले लीक हुई Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत, डिस्प्ले डिटेल भी आई सामनेलॉन्च से पहले लीक हुई Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत, डिस्प्ले डिटेल भी आई सामनेSamsung Galaxy S25 Edge अप्रैल में ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। इसे हाल ही में MWC 2025 में शोकेस किया गया। एक टिप्स्टर के मुताबिक इसमें 6.65-इंच डिस्प्ले और $999 लगभग 87150 रुपये की कीमत होगी। Snapdragon 8 Elite चिप और 12GB रैम के साथ ये Galaxy S25 से पतला 5.
Read more »

इस देसी कार के आगे फीकी पड़ जाती है विदेशी गाड़ियों की चमक, मिलता है जबरदस्त स्पेसइस देसी कार के आगे फीकी पड़ जाती है विदेशी गाड़ियों की चमक, मिलता है जबरदस्त स्पेसTata Curvv: यकीन मानिए टाटा की इस कार के आगे विदेशी कारों का डिजाइन भी आपको फीका लगने लगता है, इसकी कीमत भी विदेशी कारों की तुलना में काफी कम है.
Read more »

iQOO Neo 10R भारत में लॉन्च, 6400mAh की बैटरी के साथ है दमदार प्रोसेसर; कीमत 25 हजार से कमiQOO Neo 10R भारत में लॉन्च, 6400mAh की बैटरी के साथ है दमदार प्रोसेसर; कीमत 25 हजार से कमiQOO Neo 10R को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी की Neo Series का लेटेस्ट हैंडसेट है। इसे दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है। फोन को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। डिवाइस में 6400mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद...
Read more »

जूनियर NTR के हाथ में दिखी लग्जरी वॉच , 6.7 करोड़ रुपये है कीमतजूनियर NTR के हाथ में दिखी लग्जरी वॉच , 6.7 करोड़ रुपये है कीमतJR NTR Richard Mille Watch : जूनियर NTR की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है, हाल ही वह एक खास वॉच के साथ नजर आए हैं, जिसकी कीमत 6.7 करोड़ रुपये है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:02:52