राजधानी लखनऊ से महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। महिला डॉक्टर की कार से एके-47 और अन्य सामान मिला था। पुलिस ने पहले ही इस मामले में मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार कर चुकी है।
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे लगातार हो रहे हैं। इस नेटवर्क से जुड़ी लखनऊ के लालबाग की रहने वाली महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि फरीदाबाद में गिरफ्तार डॉ.
मुजम्मिल शकील इसी महिला डॉक्टर की कार का इस्तेमाल करता था। इसी कार से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। जांच आगे बढ़ने पर महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।ये हथियार मिले थेजानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल शकील के किराए के फ्लैट से पुलिस ने 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट, AK-47 राइफल, 84 कारतूस और IED बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह विस्फोटक सामग्री बड़े आतंकी हमलों की साजिश के तहत स्टोर की गई थी। फरीदाबाद पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि यह बरामदगी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस के 15 दिन के संयुक्त ऑपरेशन का नतीजा है। अब तक पुलिस ने 7 से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 2,900 किलोग्राम IED सामग्री बरामद की है। ये कार्रवाई श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल, शोपियां , फरीदाबाद , सहारनपुर और लखनऊ में की गई है।आदिल के लॉकर से AK-47 राइफल मिलीइस मॉड्यूल का पर्दाफाश तब हुआ, जब पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सरकारी मेडिकल कॉलेज में काम कर चुके डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल की गिरफ्तारी यूपी के सहारनपुर से हुई थी। सूत्रों की मानें तो डॉ. आदिल की निशानदेही पर ही डॉ. मुजम्मिल शकील को पकड़ा गया है। GMC अस्पताल में डॉ. आदिल के लॉकर से पुलिस ने AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि डॉ. आदिल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था और कश्मीर में जैश नेटवर्क को फिर से खड़ा करने की साजिश रच रहा था।कोड नाम से करता था संपर्कडॉ. आदिल और उसके साथियों ने कोड नामों के जरिए संपर्क साधने, भर्ती और प्रचार कार्य करने और श्रीनगर के नौगाम क्षेत्र में जैश के पोस्टर चिपकाने जैसी गतिविधियों में भूमिका निभाई थी। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह नेटवर्क आतंक के लिए डॉक्टरों, शिक्षित युवाओं और स्थानीय संपर्कों का इस्तेमाल कर रहा था। अस्पताल जैसी जगहों को हथियार छिपाने के अड्डे के रूप में इस्तेमाल करना एजेंसियों के लिए बेहद गंभीर चेतावनी है।
महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद गिरफ्तार यूपी समाचार लखनऊ महिला डॉक्टर गिरफ्तार आईईडी विस्फोटक बरामद Up News Jammu Kashmir Muzammil Shakeel Arrested Lucknow Female Doctor Arrested Ied Explosives Recovered
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
J&K पुलिस का छापा, आतंकवादी कनेक्शन का शक, AK-47 और गोला-बारूद बरामदजम्मू और कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक डॉक्टर के कमरे में छापा मारा, जिसमें 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल और कारतूस बरामद किए गए। डॉक्टर का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है, जिसमें कई राज्यों के कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं।
Read more »
फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से मिला 300 किलो RDX, AK-47 और कारतूत भी बरामदजम्मू कश्मीर से पकड़े गए डॉक्टर आदिल की निशानदेही पर यह गिरफ्तारी की गई है, इसके बैक लॉकर से AK-47 बरामद की गई थी.
Read more »
350 किलो RDX, AK-47 और गोला-बारूद... जम्मू-कश्मीर पुलिस की फरीदाबाद में छापामारी; बड़ी साजिश नाकामजम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद राथर के खुलासे पर फ़रीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया। डॉक्टर के कश्मीर स्थित लॉकर से भी हथियार मिले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉक्टर के आतंकी संगठनों से संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही...
Read more »
Faridabad: ഡോക്ടറുടെ വീട്ടിൽ നിന്ന് 350 കിലോ സ്ഫോടകവസ്തുക്കളും എകെ 47 ഉം പിടിച്ചെടുത്തുഫരീദാബാദിൽ സ്ഫോടകവസ്തുക്കൾ പിടിച്ചെടുത്തു.
Read more »
मोठा कट उधळला! 12 सुटकेसमध्ये सापडली 350 किलो स्फोटकं, AK-47, 20 टायमर्स; तपासात मोठा ट्विस्ट, डॉक्टर कनेक्शन आलं समोरFaridabad Doctor Rdx Ak47, J&K Police Raid At Faridabad Doctor House: पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार, पुलवामा येथील रहिवासी असलेल्या डॉक्टरला अटक करण्यात आली आहे. फरिदाबाद पोलिसांच्या प्रवक्त्याने सांगितले की, कारवाईदरम्यान शहर पोलिसांचे सदस्य देखील उपस्थित होते.
Read more »
फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक, लॉकर से AK-47... कौन है डॉक्टर आदिल अहमद; इलाज के बजाय रच रहा था आतंकी साजिशहरियाणा के फरीदाबाद में एक आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 360 किलो विस्फोटक बरामद किया है। कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राथर को जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में डॉक्टर आदिल ने फरीदाबाद में विस्फोटक होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने यह बरामदगी की। एक और डॉक्टर मुजम्मिल शकील...
Read more »
