AIMIM Candidate List: बिहार में विधानसभा चुनाव के रण में सभी पार्टियां अपने कैंडिडेट उतार रही हैं. महागठबंधन में शामिल नहीं किए जाने के बाद AIMIM ने अपनी अलग राह बनाई है. असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, जिसमें दो हिंदुओं को भी टिकट दिया.
पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है और सियासी रंग देखने को मिल रहे हैं. अब AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इसमें 25 कैंडिडेट्स को चुनाव के मैदान में उतारा गया है.
इनमें से 2 हिंदू कैंडिडेट हैं. ढाका से उम्मीदवार बनाए गए राणा रंजीत सिंह से तो पहले ही चर्चा में आ चुके हैं. हाथ में कलावा, माथे पर तिलक और सिर पर मुस्लिम टोपी पहनकर वह AIMIM के कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसके बाद सुर्खियों में आ गए. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपने 25 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस बार सीमांचल के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण बिहार के कई इलाकों में भी अपने उम्मीदवार उतारकर सियासी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. इसके साथ ही ढाका – राणा रंजीत सिंह और सिकंदरा – मनोज कुमार दास को टिकट दिया है. यह दोनों नेता हिंदू हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ये दोनों नेता कौन हैं. VIDEO | Bihar polls: AIMIM fields a Hindu Rajput candidate in the Muslim-dominated Dhaka constituency. Barefoot, Rana Ranjit Singh files his nomination wearing a Namaz ‘topi’ and a ‘tika’ on his forehead, saying he believes in both ‘I love Mohammad’ and ‘Jai Shri Ram.’ October 15, 2025 कौन हैं राणा रंजीत सिंह और मनोज दास? रंजीत राणा पूर्वी चंपारण की ढाका सीट भी इस बार चर्चा में हैं, ये मुस्लिम बहुल सीट है, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी ने ढाका सीट से कट्टर हिंदू नेता राणा रंजीत सिंह को AIMIM का उम्मीदवार बनाया है. राणा रंजीत सिंह पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे और बीजेपी के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के भाई हैं. वह जब नामांकन का पर्चा भरने पहुंचे तो उनके सिर पर मुस्लिम टोपी, माथे पर तिलक और हाथ में कलावा था. पर्चा भरने से पहले उन्होंने जय श्रीराम, जय बजरंग बली और आई लव मोहम्मद के नारे लगाए. जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था. बता दें कि, सिकंदरा विधानसभा सीट से एआईएमआईएम ने मनोज दास को टिकट दिया है. वह लगातार जनता के बीच जाकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं. एआईएमआईएम उम्मीदवारों की सूची 1. अमौर – अख्तरुल इमान 2. बलरामपुर – आदिल हसन 3. ढाका – राणा रंजीत सिंह 4. नरकटिया – शमीमुल हक़ 5. गोपालगंज – अनस सलाम 6. जोकीहाट – मुरशिद आलम 7. बहादुरगंज – तौसीफ आलम 8. ठाकुरगंज – ग़ुलाम हसनैन 9. किशनगंज – एडवोकेट शम्स आगाज़ 10. बैसी – ग़ुलाम सरवर 11. शेरघाटी – शान-ए-अली खान 12. नाथनगर – मोहम्मद इस्माइल 13. सीवान – मोहम्मद कैफ़ 14. केओटी – अनीसुर रहमान 15. जाले – फैसल रहमान 16. सिकंदरा – मनोज कुमार दास 17. मुंगेर – डॉ. मुनाज़िर हसन 18. नवादा – नसीमा खातून 19. मधुबनी – राशिद खलील अंसारी 20. दरभंगा ग्रामीण – मोहम्मद जलाल 21. गौड़ाबौराम – अख्तर शाहंशाह 22. क़सबा – शहनवाज़ आलम 23. अररिया – मोहम्मद मंज़ूर आलम 24. बरारी – मोहम्मद मतीउर रहमान शेरशाहबादी 25. कोचाधामन – सरवर आलम बिहार में चुनाव कब चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में मतदान होगा. जिसमें पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होंगी. पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा.
Bihar Election News Two Hindus Get Tickets From AIMIM Who Are The Hindus Who Got Tickets From AIMIM Bihar Politics News AIMIM कैंडिडेट लिस्ट बिहार चुनाव समाचार AIMIM से दो हिंदुओं को टिकट AIMIM से टिकट पाने वाले हिंदु कौन बिहार राजनीति समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिल, खर्च और बचत, छोटी सैलरी में भी बनाएं मजबूत भविष्य, फॉलो करें 50-25-25 का फार्मूलाBudgeting Tips For Low Income: कमाई चाहे जितनी भी हो, समझदारी से प्लान किया गया हर रुपया आपको आज का मजा और कल की सुरक्षा दोनों दे सकता है. यहां आप एक ऐसे ही महिला के फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में जान सकते हैं, जो 30 हजार में भी एक बेहतरीन जिंदगी जी रही हैं.
Read more »
AIMIM उम्मीदवार के नामांकन में बिरयानी की लूट, खाने के लिए टूट पड़े समर्थककिशनगंज के बहादुरगंज में एआईएमआईएम उम्मीदवार तौसीफ आलम के नामांकन से पहले दुआ कार्यक्रम में बिरयानी के लिए मारामारी हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग धक्का-मुक्की करते दिखे। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। नामांकन के दौरान समर्थकों द्वारा नियमों की अनदेखी की गई, और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं...
Read more »
किशनगंज में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक: AIMIM के पूर्व विधायक कमरुल हुदा को टिकट, इजहरुल हुसैन हुए बेटिकटBihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस ने किशनगंज सीट पर रणनीतिक कदम उठाते हुए मौजूदा विधायक इजहरुल हुसैन का टिकट काटकर पूर्व AIMIM विधायक कमरुल हुदा को उम्मीदवार बनाया.
Read more »
ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जुबली हिल्स उपचुनाव से दूरी बनाई, कांग्रेस को दिया समर्थनJubilee Hills By Election: जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच, ओवैसी की पार्टी ने चुनाव में हिस्सा न लेने का फैसला किया है और कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है.
Read more »
अंतरिक्ष तक पहुंच... 3400KM की रफ्तार! 85,000 फीट ऊपर से बरसाता है विनाश; कहलाता है आसमान का सबसे खतरनाक शिकारीMiG-25 Foxbat: MiG-25 Foxbat भारतीय वायुसेना का एक ऐसा ऐतिहासिक फाइटर जेट था जो अपनी अद्भुत रफ्तार और ऊंचाई के लिए दुनिया में फेमस था.
Read more »
बिहार चुनाव: AIMIM ने जारी की 25 उम्मीदवारों की सूची, 2 हिंदू प्रत्याशी भी शामिलपटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन खत्म होने के बाद AIMIM ने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें 2 हिंदू प्रत्याशियों के भी नाम शामिल हैं। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी।
Read more »
