AIIMS की डॉक्टर ने बताया BP चेक करने से पहले यह करें, फ‍िर आएगा सही ब्लड प्रेशर

AIIMS News

AIIMS की डॉक्टर ने बताया BP चेक करने से पहले यह करें, फ‍िर आएगा सही ब्लड प्रेशर
Blood PressureWhat Is The Right Way To Check Blood PressureWhat Is The Correct Way To Measure Blood Pressure
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 164 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 63%

BP Check karne ka sahi tarika kya hai: डॉक्टर का कहना है कि ब्लड प्रेशर मापने के लिए सिर्फ अच्छी क्वालिटी की मशीन ही जरूरी नहीं है, बल्कि उसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बेहद अहम होता है. आइए जानते हैं बीपी चेक करते समय किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

Blood Pressure Check Karne Ka Tarika: ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बेहद आम हो गई है. कम उम्र के लोग भी खासकर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहने लगे हैं. ऐसे में सेहत का ध्यान रखने के लिए उन्हें हर थोड़े समय में बीपी चेक करने की जरूरत होती है.

अब, क्योंकि इसके लिए हर बार डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं है, ऐसे में ज्यादातर लोग घर पर ही ब्लड प्रेशर की मशीन लाकर रख देते हैं और खुद ही इससे बीपी की जांच करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि BP मापने का तरीका गलत होने पर रिपोर्ट भी गलत आ सकती है? कई बार ब्लड प्रेशर चेक करते समय अनजाने में लोग कुछ ऐसी आम गलतियां कर जाते हैं, जिससे रीडिंग सही नहीं आती है. ऐसे में आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं ब्लड प्रेशर चेक करने का एकदम सही तरीका क्या है.Nityanandam Shree ने बताया Uric Acid को कंट्रोल करने का नेचुरल तरीका, पेशाब के साथ टॉक्सिन को बाहर निकाल देगा ये जूस{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});क्या कहते हैं एक्सपर्ट?मामले को लेकर दिल्ली एम्स में एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलॉजी डॉ. प्रियंका सेहरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. बताती हैं, बीपी नापते समय 10 बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इनके बारे में-नंबर 1- आराम है जरूरी डॉ. प्रियंका सेहरावत बताती हैं, कभी भी एक्सरसाइज या कोई अन्य काम करने के तुरंत बाद बीपी नहीं चेक करना चाहिए. ऐसा करने से रीडिंग गलत आती है. इससे अलग बीपी चेक करने से पहले कम से कम 5 मिनट आराम जरूर करें. नंबर 2- पेशाब डॉ. के मुताबिक, अगर हो सके तो यूरिन पास करने के बाद बीपी चेक करें. ब्लैडर यानी मूत्राशय भरा होने पर बीपी मापने से रीडिंग में गड़बड़ी आ सकती है. इस कंडीशन में आपको ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ दिखा सकता है.नंबर 3- चाय/कॉफीडॉ. बीपी चेक करने से 30 मिनट पहले तक चाय/कॉफी पीने या धुम्रपान नहीं करने की सलाह देती हैं. नंबर 4- खाने के बादऐम्स की डॉ. बताती है कि खाने के तुंरत बाद बीपी नहीं चेक करना चाहिए. इससे भी रीडिंग सही नहीं आती है.नंबर 5- सही तरह बैठेंबीपी नापते समय हमेशा अपनी कमर के पीछे कोई सपोर्ट रखें. इससे अलग हाथ को भी सपोर्ट दें और ज्यादा हिले-डुले नहीं.नंबर 6- ठीक तरह से बांधे कफकफ बांधते समय इसे बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीला न छोड़ें. कफ इस तरह बंधा हो, जिसमें आपकी दो उंगली आराम से अंदर जा सकें. नंबर 7- सही जगह पर बांधे कफडॉ. बीपी मापने के लिए कफ को कोहनी से एक उंगली उपर बांधने की सलाह देती हैं. यानी आपकी कोहनी और कफ में एक उंगली के जितनी गैप होना चाहिए.नंबर 8- किस हाथ पर बांधे कफ?डॉ. बताती हैं, वैसे तो आप किसी भी हाथ पर कफ को बांध सकते हैं. हालांकि, ज्यादा बेहतर नतीजों के लिए एक बार सीधे हाथ और फिर एक बार उल्टे हाथ, दोनों पर कफ बांधकर देखें. दोनों की रीडिंग में 10 mmHg का अंतर आना सामान्य है. जिस हाथ का बीपी ज्यादा हाई हो, उसे सही माना जा सकता है. नंबर 9- फिक्स कर लें समयडॉ. रोज एक तय समय पर बीपी नापने की सलाह देती हैं. यानी अगर आपने एक दिन सुबह 8 बजे बीपी चेक किया है, तो अगले दिन भी 8 बजे ही चेक करें. ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं. नंबर 10- 2 बार में करें चेकइन सब से अलग डॉ. हर बार 1 मिनट के अंतर में दो बार बीपी नापने की सलाह देती हैं. यानी एक बार बीपी चेक करें, इसके ठीक 1 मिनट बाद दोबारा बीपी नापें. दोनों समय के बीच की रीडिंग को एकदम सही माना जा सकता है. View this post on InstagramA post shared by Dr.Priyanka Sehrawat डॉ. के मुताबिक, इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप हर बार सही बीपी नाप सकते हैं.अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Blood Pressure What Is The Right Way To Check Blood Pressure What Is The Correct Way To Measure Blood Pressure How To Check Bp How To Measure Bp How To Check Bp At Home BP Delhi AIIMS BP Check Karne Ka Sahi Tarika Kya Hai Blood Pressure Kaise Check Karte Hai Lifestyle News Health News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

घर या दुकान बनानी है तो द‍िल्‍ली में खाटू श्‍याम मंद‍िर में लगा दो हाज‍िरी, पूरी हो जाएगी मनोकामनाघर या दुकान बनानी है तो द‍िल्‍ली में खाटू श्‍याम मंद‍िर में लगा दो हाज‍िरी, पूरी हो जाएगी मनोकामनाKhatu Shyam Mandir in Delhi: खाटू श्याम बाबा का मंदिर दिल्ली धाम राजधानी के अलीपुर में जीटी करनाल रोड किनारे तिबोली गार्डन के पास है. एक लाख वर्ग गज भूमि पर बने इस मंदिर में लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
Read more »

उछाल मारते हुए बल्ड प्रेशर को जमीन पर ला सकते हैं ये 2 फूड्स, जानेंगे तो आज से ही खाना कर देंगे शुरूउछाल मारते हुए बल्ड प्रेशर को जमीन पर ला सकते हैं ये 2 फूड्स, जानेंगे तो आज से ही खाना कर देंगे शुरूइस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि हाई ब्लड प्रेशर हमारे लिए दिल की गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है, ऐसे में हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है.
Read more »

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं ये सीड्स, स्किन पर भी दिखेगा गजब का निखारब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं ये सीड्स, स्किन पर भी दिखेगा गजब का निखारब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं ये सीड्स, स्किन पर भी दिखेगा गजब का निखार
Read more »

शाल‍िनी पासी 49 साल की उम्र में द‍िखती हैं 25 की, स्‍क‍िन द‍िखेगी जवां, यह 5 काम आज से कर दें बंदशाल‍िनी पासी 49 साल की उम्र में द‍िखती हैं 25 की, स्‍क‍िन द‍िखेगी जवां, यह 5 काम आज से कर दें बंदShalini Passi Tips for Glowing And Younger Skin: शालिनी पासी 49 साल की उम्र में इतनी यंग लगती है कि लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं. इसके पीछे शालिनी के स्किन केयर को लेकर कुछ तरीके हैं जिन्हें वो हर हाल में फॉलो करती हैं.
Read more »

बच्‍चे की गंदी ल‍िखावट पर डांटती हैं आप तो आज से यह काम करें, 12 द‍िन में सुंदर हो जाएगी राइट‍िंगबच्‍चे की गंदी ल‍िखावट पर डांटती हैं आप तो आज से यह काम करें, 12 द‍िन में सुंदर हो जाएगी राइट‍िंगHow To Improve Kids Handwriting: क्या आपके बच्चे भी ठीक तरह से अक्षर नहीं बना पाते हैं, उनकी लिखावट साफ सुथरी नजर नहीं आती हैं, तो उनकी हैंडराइटिंग को सुधारने के लिए आप ये आसान टिप्स अपना सकते हैं.
Read more »

धूप ने काली कर दी है गर्दन, तो आलू, दही और फ‍िटकरी से म‍िनटों में यूं दूर करें टैन‍िंगधूप ने काली कर दी है गर्दन, तो आलू, दही और फ‍िटकरी से म‍िनटों में यूं दूर करें टैन‍िंगAmazing Home Remedies for Neck Tanning: गर्दन पर कालेपन की परत चढ़ गई है और खूब रगड़ने के बाद भी साफ नहीं हो रही है तो कुछ शानदार होम रेमेडीज आपका काम आसान कर सकती हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:31:06