AI Impact Summit: दिल्ली के होटलों में AI का ऐसा तूफान, जितने में घर आ जाए उतने में मिल रही है सिर्फ एक रात की नींद!

AI Impact Summit Delhi News

AI Impact Summit: दिल्ली के होटलों में AI का ऐसा तूफान, जितने में घर आ जाए उतने में मिल रही है सिर्फ एक रात की नींद!
India AI Impact SummitSam Altman Sundar Pichai AI Summit Delhi Hotel PrNew Delhi Luxury Hotel Tariffs Jump
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 63%

AI Impact Summit ने राजधानी के होटल इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल मचा दी है. दुनिया की नजरें इस समय दिल्ली पर टिकी हैं क्योंकि Google के सीईओ सुंदर पिचाई और OpenAI के सैम ऑल्टमैन जैसे बड़े टेक लीडर्स इस इवेंट में शामिल होने वाले हैं.

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में होने जा रहे बड़े AI Impact Summit ने राजधानी के होटल इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल मचा दी है. दुनिया की नजरें इस समय दिल्ली पर टिकी हैं क्योंकि Google के सीईओ सुंदर पिचाई और OpenAI के सैम ऑल्टमैन जैसे बड़े टेक लीडर्स इस इवेंट में शामिल होने वाले हैं.

जैसे-जैसे समिट की तारीख नजदीक आ रही है, होटल के रूम्स की मांग तेजी से बढ़ रही है और कीमतें आसमान छू रही हैं. 30 लाख रुपये तक पहुंचा एक रात का किराया दिल्ली के फाइव-स्टार और लग्जरी होटलों ने रूम रेट्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी कर दी है. ताज पैलेस होटल का ‘गार्डन लग्जरी सुइट’ समिट के दौरान करीब 27.55 लाख रुपये प्रति रात में मिल रहा है. टैक्स जोड़ने के बाद यह कीमत लगभग 32 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. हैरानी की बात यह है कि यही कमरा कुछ दिन पहले सिर्फ 2 लाख रुपये में उपलब्ध था. यानी समिट के दौरान कीमत करीब 1500 प्रतिशत तक बढ़ गई है. बाकी होटलों में भी मचा बुकिंग का क्रेज सिर्फ ताज ही नहीं, बल्कि Andaz Delhi जैसे होटलों में भी सिग्नेचर सुइट की कीमत करीब 3.86 लाख रुपये तक पहुंच गई है. होटल इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बढ़ोतरी पूरी तरह डिमांड पर आधारित है क्योंकि बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान, पॉलिसी मेकर्स और कॉर्पोरेट लीडर्स दिल्ली पहुंच रहे हैं. जनवरी और फरवरी की शुरुआत की तुलना में रेट्स 2-3 गुना ज्यादा हो चुके हैं. कई होटल पहले से ही फुल दिल्ली के कई बड़े होटल लगभग सोल्ड आउट हो चुके हैं. द ललित होटल में 19 और 20 फरवरी के लिए रूम मिलना मुश्किल हो गया है. जयपी वसंत कॉन्टिनेंटल में ऑक्यूपेंसी 95 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. यानी आखिरी समय में रूम बुक करना लगभग नामुमकिन हो सकता है. मेहमानों के लिए खास इंतजाम होटल्स सिर्फ रूम ही नहीं, बल्कि स्पेशल सर्विस भी दे रहे हैं. कुछ जगहों पर पर्सनलाइज्ड चेक-इन, खास वेलकम पैकेज, नेटवर्किंग इवेंट्स और बिजनेस सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. विदेशी मेहमानों को लोकल ट्रांसपोर्ट और सिटी टूर की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उनका स्टे आरामदायक रहे. ऑनलाइन सर्च में भी जबरदस्त उछाल ट्रैवल प्लेटफॉर्म ixigo के मुताबिक, दिल्ली के होटलों के लिए सर्च 6 गुना तक बढ़ चुकी है. कई फाइव-स्टार होटल पहले ही फुल हैं और जहां रूम बचा है, वहां एक रात का किराया 70 हजार से 1 लाख रुपये तक जा रहा है. यह दिखाता है कि AI समिट ने शहर की डिमांड को कितनी तेजी से बढ़ा दिया है. दिल्ली बन रही ग्लोबल टेक हब इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के 35 हजार से अधिक डेलीगेट्स के शामिल होने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसे बड़े इवेंट्स से दिल्ली की पहचान एक ग्लोबल टेक और कॉन्फ्रेंस हब के रूप में मजबूत हो रही है. इससे होटल इंडस्ट्री को सिर्फ कुछ दिनों का नहीं, बल्कि लंबे समय तक फायदा मिलने वाला है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

India AI Impact Summit Sam Altman Sundar Pichai AI Summit Delhi Hotel Pr New Delhi Luxury Hotel Tariffs Jump AI Summit 2026 Impact On Hospitality दिल्ली एआई समिट 2026 सुंदर पिचाई सैम ऑल्टमैन दिल्ली दिल्ली होटल रेट्स हाइक ताज पैलेस दिल्ली लग्जरी सुइट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Khatron Ke Khiladi 15: दो साल बाद लौट रहा रियलिटी शो, AI जनरेटेड टीजर रिलीजKhatron Ke Khiladi 15: दो साल बाद लौट रहा रियलिटी शो, AI जनरेटेड टीजर रिलीजKhatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी दो साल के ब्रेक के बाद अपने पंद्रहवें सीज़न के लिए कलर्स टीवी पर वापस आएगा, जिसका अनाउंमेंट एक अलग अंदाज में AI-जेनरेटेड प्रोमो वीडियो के जरिए किया गया।
Read more »

ASUS ने लॉन्च किए आधे दर्जन लैपटॉप्स, AI फीचर्स के साथ मिलेगी कमाल की बैटरी लाइफASUS ने लॉन्च किए आधे दर्जन लैपटॉप्स, AI फीचर्स के साथ मिलेगी कमाल की बैटरी लाइफASUS ने भारतीय बाजार में अपने लैपटॉप की नई रेंज लॉन्च की है. कंपनी ने Zenbook S16, Zenbook सीरीज और Vivobook सीरीज के नए लैपटॉप्स को लॉन्च किया है. इनमें AI और बड़ी बैटरी लाइफ पर फोकस किया गया है. इन सभी लैपटॉप में AMD Ryzen AI प्रोसेसर मिलता है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Read more »

भारत के बजट जितना खर्च AI पर, ये 4 कंपनियां बदल देंगी टेक की दुनियाभारत के बजट जितना खर्च AI पर, ये 4 कंपनियां बदल देंगी टेक की दुनियाAI को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है और गूगल, मेटा, ऐमेजॉन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां 650 बिलियन डॉलर के करीब खर्च करने जा रही हैं. भारत ने अपने आम बजट में खर्चों के लिए करीब 670 बिलियन डॉलर की रकम तय की है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »

टेक की दुनिया में बड़ा धमाका, भारत-मलेशिया ने साइन कीं 6 रणनीतिक डील, AI, सेमीकंडक्टर और डिजिटल पेमेंट...टेक की दुनिया में बड़ा धमाका, भारत-मलेशिया ने साइन कीं 6 रणनीतिक डील, AI, सेमीकंडक्टर और डिजिटल पेमेंट...PM मोदी ने कहा कि AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ, हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ाएंगे.
Read more »

AI बना वरदान या अभिशाप? भारत के बड़े कारोबारियों को सता रहा है इस नई टेक्नोलॉजी का डर! ये है कारणAI बना वरदान या अभिशाप? भारत के बड़े कारोबारियों को सता रहा है इस नई टेक्नोलॉजी का डर! ये है कारणAI Misuse in Business: AI को जहां भविष्य की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है तो वहीं अब यह टेक्नोलॉजी भारतीय कॉरपोरेट जगत के लिए नई चिंता बनती जा रही है.
Read more »

भारत के Sarvam AI ने दुनिया को चौंकाया! पीछे छूट गए ChatGPT और Google, अब खत्म होगा विदेशी AI का दबदबा?भारत के Sarvam AI ने दुनिया को चौंकाया! पीछे छूट गए ChatGPT और Google, अब खत्म होगा विदेशी AI का दबदबा?बेंगलुरु के स्टार्टअप Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT को पछाड़कर दुनिया को हैरान कर दिया है. इसके नए टूल Sarvam Vision ने भारतीय भाषाओं के डॉक्युमेंट्स को पढ़ने (OCR) में 84.3% एक्यूरेसी के साथ ग्लोबल दिग्गजों को मात दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:18:53