AI फाइटर जेट: बिना पायलट और रनवे के, दुनिया का पहला AI से चलने वाला फाइटर जेट

तकनीक News

AI फाइटर जेट: बिना पायलट और रनवे के, दुनिया का पहला AI से चलने वाला फाइटर जेट
AIफाइटर जेटX-BAT
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी कंपनी Shield AI ने X-BAT नामक एक AI से चलने वाला वर्टिकल टेक-ऑफ फाइटर जेट विकसित किया है। यह जेट बिना पायलट और रनवे के 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसमें “Hivemind” AI सिस्टम है जो इसे आत्मनिर्भर बनाता है और युद्ध के मैदान का चेहरा बदल सकता है।

AI Fighter Jet: दुनिया का पहला AI से चलने वाला वर्टिकल टेक-ऑफ फाइटर जेट तैयार हो चुका है. खास बात ये है कि इसमें न तो पायलट होगा, न रनवे की जरूरत. अमेरिकी रक्षा तकनीक कंपनी Shield AI ने इस फाइटर जेट को विकसित किया है, जो एक क्लिक पर 50000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है.

इस जेट का नाम है X-BAT जो पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम “Hivemind” पर चलता है. यह वही तकनीक है जो जेट को बिना GPS और संचार के भी खुद दिशा तय करने, हमला करने और दुश्मन के बीच से सुरक्षित लौटने की क्षमता देती है. X-BAT को भविष्य का “AI योद्धा” कहा जा रहा है, जो युद्ध के मैदान का चेहरा बदल सकता है. पढ़ें- Su-30MKI फाइटर जेट में जुड़ेगा ऐसा ‘ब्रह्मास्‍त्र’, दुश्‍मन का हर वार होगा बेकार, चीन-पाकिस्‍तान की फुलेगी सांस तकनीकी ताकत – छोटा आकार, बड़ी क्षमता X-BAT आकार में कॉम्पैक्ट है, लेकिन यह पारंपरिक लड़ाकू विमानों जितना ही शक्तिशाली है. इसकी विंगस्पैन 12 मीटर से कम है और यह 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है. यह एक बार में 2,000 नौटिकल मील तक उड़ान भर सकता है. इसमें हथियार अंदरूनी या बाहरी दोनों हिस्सों पर लगाए जा सकते हैं, जिससे यह स्ट्राइक, इंटेलिजेंस, और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसी कई मिशनों को अंजाम दे सकता है. रनवे की जरूरत खत्म – कहीं से भी उड़ान संभव X-BAT का सबसे बड़ा फीचर है इसका वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग सिस्टम. यानी इसे उड़ान भरने के लिए किसी एयरबेस या रनवे की जरूरत नहीं. यह सीधे जमीन या जहाज से उड़ सकता है. Shield AI ने इसे “The Earth is our Runway” की फिलॉसफी पर बनाया है. इसका मतलब है कि अब युद्ध क्षेत्र में किसी भी कठिन इलाके से फाइटर जेट तैनात किए जा सकते हैं. दिमाग बनेगा AI – पायलट की नहीं जरूरत इस फाइटर का दिमाग है इसका “Hivemind AI सिस्टम” जो इसे पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाता है. यह खुद से मिशन तय कर सकता है, नेविगेशन कर सकता है और यहां तक कि मानव-संचालित विमानों के साथ समन्वय में भी काम कर सकता है. इसे “Drone Wingman Concept” कहा जा रहा है. इसमें मानव पायलट रणनीतिक फैसले लेते हैं और AI जेट असली ऑपरेशन अंजाम देते हैं. युद्ध की रणनीति में बड़ा बदलाव X-BAT की तकनीक आधुनिक युद्ध की परिभाषा बदल सकती है. यह न केवल पायलट की जान के जोखिम को खत्म करता है बल्कि कम लागत और ज्यादा कुशल मिशन संभव बनाता है. सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह “भविष्य का सस्ता लेकिन घातक योद्धा” है. इसे बड़े पैमाने पर तैनात किया जा सकता है. चुनौतियां भी कम नहीं हालांकि यह तकनीक जितनी रोमांचक है, उतनी ही विवादित भी. पूरी तरह स्वायत्त हथियार प्रणाली के इस्तेमाल से जवाबदेही, सुरक्षा और नैतिकता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. क्या मशीनें बिना इंसानी विवेक के युद्ध का फैसला लेंगी? यह आने वाले समय की सबसे बड़ी बहस होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

AI फाइटर जेट X-BAT वर्टिकल टेक-ऑफ सैन्य तकनीक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीन निर्मित AI भारत में होगा लॉन्च, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की योजना पर मांगा जवाबचीन निर्मित AI भारत में होगा लॉन्च, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की योजना पर मांगा जवाबदिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा है कि चीन निर्मित एआई चैटबॉट डीपसीक से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए उसकी क्या योजना है। याचिकाकर्ता भावना शर्मा ने जनहित याचिका दायर कर इस प्लेटफॉर्म को गोपनीयता और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। न्यायालय ने सरकार से शीघ्र समाधान करने को कहा है और मामले की सुनवाई स्थगित कर दी...
Read more »

इंसानों की चापलूसी कर रहा AI: सही की बजाए वो जवाब दे रहा जो यूजर सुनना चाहता है; रिसर्च में सामने आई सच्चाईइंसानों की चापलूसी कर रहा AI: सही की बजाए वो जवाब दे रहा जो यूजर सुनना चाहता है; रिसर्च में सामने आई सच्चाईAI इंसानों की हां में हां मिलाने का काम कर रहा है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि AI मॉडल्स इंसानों से भी ज्यादा चापलूस हैं। यूजर्स के खतरनाक या चालाकी भरे व्यवहार को भी AI सही ठहरा रहा है।
Read more »

रिलायंस और गूगल की साझेदारी, जियो यूजर्स को मिलेगा 18 महीने तक फ्री AI एक्सेसरिलायंस और गूगल की साझेदारी, जियो यूजर्स को मिलेगा 18 महीने तक फ्री AI एक्सेसरिलायंस और गूगल की साझेदारी, जियो यूजर्स को मिलेगा 18 महीने तक फ्री AI एक्सेस
Read more »

रिलायंस और गूगल की साझेदारी, जियो यूजर्स को मिलेगा 18 महीने तक फ्री AI एक्सेसरिलायंस और गूगल की साझेदारी, जियो यूजर्स को मिलेगा 18 महीने तक फ्री AI एक्सेसReliance Industries Limited और Google ने भारत में AI को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है. समझौते के तहत जियो यूजर्स को Google AI Pro और एडवांस्ड टूल्स 18 महीने तक मुफ्त मिलेंगे.
Read more »

AI ने छीनी इंटर्न Jobs, भविष्य के लीडर्स का क्या होगा? इस कंपनी के CEO ने दे दी चेतावनी; तुरंत कदम उठाएं वरना...AI ने छीनी इंटर्न Jobs, भविष्य के लीडर्स का क्या होगा? इस कंपनी के CEO ने दे दी चेतावनी; तुरंत कदम उठाएं वरना...Brian Chesky warning AI: AI के बढ़ते इस्तेमाल ने एक तरफ घंटों लगने वाले काम मिनटों में होने लगे हैं तो वहीं अब दूसरी तरफ इसके दुष्प्रभाव भी सामने आने लगे हैं. कई कंपनियां इंटर्न और एंट्री-लेवल कर्मचारियों की जगह AI टूल्स का इस्तेमाल करने लगी हैं.
Read more »

NCERT की किताबों में दो नए बदलाव: तीसरी की किताब में AI शामिल होगा; 6वीं से 8वीं की साइंस की किताबों में आय...NCERT की किताबों में दो नए बदलाव: तीसरी की किताब में AI शामिल होगा; 6वीं से 8वीं की साइंस की किताबों में आय...Two new changes in ncert books AI to be introduced in 3rd Class, Ayurveda to be taught in 6th
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:13:34