AI के आगे बेबस हुई दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग बॉडी! ऑनलाइन परीक्षाओं पर लगा दिया हमेशा के लिए बैन

ACCA Bans Online Exams News

AI के आगे बेबस हुई दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग बॉडी! ऑनलाइन परीक्षाओं पर लगा दिया हमेशा के लिए बैन
AI Cheating In ExamsACCA India UpdatesArtificial Intelligence In Accounting
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 63%

ACCA Bans Online Exams: AI की बढ़ती ताकत ने अब शिक्षा जगत में खलबली मचा दी है. दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था ACCA ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी ऑनलाइन परीक्षाओं पर हमेशा के लिए रोक लगा दिया है.

ACCA Bans Online Exams: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बढ़ती ताकत अब सिर्फ नौकरियों के लिए ही खतरा नहीं है बल्कि एजुकेशन और प्रोफेशनल एग्जाम के लिए भी खतरा बनती जा रही है. एआई के आने के बाद अब ऑनलाइन हो रही परीक्षा भी शक के दायरे में आ गई है.

दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग बॉडी ACCA ने ऐलान किया है कि वह अपनी ऑनलाइन परीक्षाओं को बंद करने जा रही है. ACCA ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि AI के जरिए चीटिंग करने के मामले अब कंट्रोल से बाहर हो रहे हैं. मार्च 2026 से लागू होगा नियम यूके की ACCA के मुताबिक साल 2026 के मार्च से दुनिया भर के सभी 5 लाख से ज्यादा छात्रों को अनिवार्य रूप से ऑफलाइन यानी एग्जाम सेंटर पर जाकर ही परीक्षा देना होगा. केवल कुछ मामलों में ही छूट दी जाएगी. बता दें कि कोविड-19 को लेकर लगे लॉकडाउन को देखते हुए घर बैठे ऑनलाइन एग्जाम देने की सुविधा शुरू की गई थी. AI के आगे कम पड़ रही सुरक्षा ACCA की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के अनुसार चीटिंग करने वाले सिस्टम इतनी तेजी से तैयार हो रहे हैं कि हमारे सुरक्षा इंतजाम उनके सामने कमजोर होते जा रहे हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लोग अब गलत काम करने के लिए AI के एडवांस टूल्स की मदद ले रहे हैं जिससे एग्जाम की ईमानदारी को बचाए रखना मुश्किल का काम हो गया है. भारतीय छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर भारत में ACCA एक बहुत ही पसंद किया जाने वाले करियल ऑप्शन है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में हर साल हजारों की संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. भारतीय छात्र अक्सर सुविधा और समय बचाने के लिए रिमोट एग्जाम यानी ऑनलाइन परीक्षा का ऑप्शन सेलेक्ट करते थे लेकिन अब नए नियमों को आने के बाद उन्हें सेंटर पर जाना होगा. जानकारों का कहना है कि भारत के छोटे शहरों में रहने वाले छात्रों के लिए यह मुश्किल काम हो सकता है क्योंकि अब उन्हें परीक्षा देने के लिए बड़े शहरों के सेंटर्स तक जाना होगा. ये भी पढ़ेंः बंदर का चेहरा, इंसानों की बॉडी और 35 करोड़ की कमाई, असम के शख्स ने AI से किया कमाल! बड़ी कंपनियों पर भी गिर चुकी है गाज अकाउंटिंग की दुनिया में एग्जाम को लेकर धांधली का यह पहला मामला नहीं है. इससे भी पहले PwC, KPMG, Deloitte और EY जैसी दिग्गज कंपनियां भी परीक्षा में चीटिंग के कारण करोड़ों डॉलर का जुर्माना भर चुकी हैं. साल 2022 में EY को 100 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना लगा था क्योंकि उसके कर्मचारियों ने एथिक्स एग्जाम में नकल की थी. ये भी पढ़ेंः 19 Minute Viral Video के बाद सरकार का एक्शन! Apps पर कसा शिकंजा, करना होगा ये काम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

AI Cheating In Exams ACCA India Updates Artificial Intelligence In Accounting ACCA Remote Exams Discontinued Financial Times ACCA News Accounting Exam Scandals AI Impact On Education Big Four Exam Cheating Fines ACCA ऑनलाइन एग्जाम बैन एआई से चीटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्यूज अकाउंटिंग एग्जाम अपडेट भारत में ACCA छात्र ऑनलाइन परीक्षा में धोखाधड़ी टेक न्यूज हिंदी ACCA ऑफलाइन एग्जाम 2026 एजुकेशन न्यूज़ इंडिया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

VIDEO: अब फाइटर जेट भी उड़ा रहा AI, आसमान में पहली बार किया जॉइंट फॉर्मेशनVIDEO: अब फाइटर जेट भी उड़ा रहा AI, आसमान में पहली बार किया जॉइंट फॉर्मेशनतुर्की की रक्षा कंपनी Baykar ने दावा किया है कि उसके दो Kizilelma बिना पायलट वाले लड़ाकू जेट्स ने दुनिया की पहली पूरी तरह ऑटोनॉमस क्लोज फॉर्मेशन फ्लाइट पूरी की है. यह उड़ान बिना किसी मानव नियंत्रण के हुई. विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि AI आधारित हवाई युद्ध की दिशा में बड़ा बदलाव है.
Read more »

Google के Nano Banana से लेकर Perplexity के Comet ब्राउजर तक, ये हैं साल 2025 के टॉप AI अनाउंसमेंट्सGoogle के Nano Banana से लेकर Perplexity के Comet ब्राउजर तक, ये हैं साल 2025 के टॉप AI अनाउंसमेंट्ससाल 2025 में AI ने और ग्रोथ ली। इस साल कई नए वेरिएंट पेश किए। इस साल के AI मॉडल चैट से आगे निकल इमेज क्रिएशन और वीडियो जेनरेशन के एडवांस स्टेज तक पहुंच गए। ऐसे में गूगल के Nano Banana से लेकर Perplexity के Comet ब्राउजर तक आइए देखते हैं इस साल के टॉप AI...
Read more »

கூகுள் டாக்ஸில் புதிய மேஜிக்: நீங்க படிக்க வேணாம்.. அதுவே வாசிக்கும்!கூகுள் டாக்ஸில் புதிய மேஜிக்: நீங்க படிக்க வேணாம்.. அதுவே வாசிக்கும்!Google : கூகுள் டாக்ஸில் புதிய மேஜிக், நீங்க படிக்க வேணாம், அதுவே வாசிக்கும். ஜெமினி AI-யின் அதிரடி அப்டேட்.
Read more »

दिल्ली सरकार और IIT कानपुर मिलकर AI आधारित शिकायत निवारण प्रणाली शुरू करेंगेदिल्ली सरकार और IIT कानपुर मिलकर AI आधारित शिकायत निवारण प्रणाली शुरू करेंगेदिल्ली सरकार आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर एक एआई आधारित एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली शुरू करेगी। इसका उद्देश्य शिकायतों का त्वरित समाधान और वास्तविक समय में निगरानी करना है। यह पहल दिल्ली में शासन को बेहतर बनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Read more »

मुकेश अंबानी का संकल्प: हर भारतीय को सस्ता AIमुकेश अंबानी का संकल्प: हर भारतीय को सस्ता AIरिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने AI को मानव इतिहास की सबसे बड़ी तकनीक बताते हुए हर भारतीय के लिए किफायती AI उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने रिलायंस को AI-नेटिव डीप-टेक कंपनी बनाने की बात कही है और AI की क्षमताओं के बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं।
Read more »

OpenAI में निकली वैकेंसी, 5 करोड़ सालाना पैकेज, सैम ऑल्टमैन ने खुद बताया क्या है काम, कहां करें अप्लाईOpenAI में निकली वैकेंसी, 5 करोड़ सालाना पैकेज, सैम ऑल्टमैन ने खुद बताया क्या है काम, कहां करें अप्लाईOpenAI Head of Preparedness Job: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई में वैकेंसी निकलती रहती है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चीजों पर काम कर रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:52:11